फोटो: Siasat Daily
भारतीय सेना ने भारी बर्फबारी के बाद सिक्किम में फंसे 400 पर्यटकों को बचाया
रक्षा अधिकारियों ने मार्च 12 को जानकारी देते हुए बताया कि सेना के जवानों ने सिक्किम में भारी बर्फबारी के बाद फंसे करीब 400 पर्यटकों को बचाया। बाद में पर्यटकों को चिकित्सा देखभाल और भोजन सहित आपातकालीन सहायता प्रदान की। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि करीब 100 वाहनों में यात्रा कर रही 142 महिलाओं और 50 बच्चों समेत करीब 400 पर्यटक शनिवार दोपहर फंस गए।
Tags: भारतीय सेना, rescues, tourists, Sikkim, Heavy Snowfall
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: India TV News
हांगकांग ने पर्यटकों के लिए खोली सीमाएं, 'हैलो हांगकांग' अभियान के तहत 500,000 मुफ्त हवाई टिकट भेजे
हांगकांग ने आज अपने वैश्विक प्रचार अभियान 'हैलो हांगकांग' के तहत 500,000 मुफ्त हवाई टिकटों की पेशकश कर दुनिया भर के पर्यटकों और आगंतुकों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए। इसके अलावा, 'हांगकांग गूडीज़' आगंतुक उपभोग वाउचर को कवर करने वाले शहर-व्यापी ऑफ़र भी यात्रियों को देश की विविध अपीलों का अनुभव करने के लिए प्रदान किए जाएंगे। मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने कहा मार्च में लोगों के लिए अन्य 80,000 टिकटों के साथ सस्ते फ्लाइट्स टिकट मुहैया कराए जाएंगे।
Tags: Hong Kong, opens, border, tourists, free air tickets
Courtesy: India TV Hindi
फोटो: Times Of India
अब पर्यटकों के लिए खुला असम का काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व
असम में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व को आज पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। कथित तौर पर, पार्क दो श्रेणियों- काजीरंगा रेंज, कोहोरा और बागोरी में पश्चिमी रेंज में सफारी रखने के लिए आंशिक रूप से खुला है। सितंबर 23 को असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और सद्गुरु द्वारा इस सीजन (2022-23) में पर्यटकों के लिए पार्क को आधिकारिक तौर पर फिर से खोल दिया गया था।
Tags: Assam, Kaziranga National Park, Open, tourists
Courtesy: Times Now Hindi
फोटो: ABP live
भारतीय वायु सेना (IAF) ने सितंबर 18 को बंगाल की खाड़ी के ऊपर किया एरोबेटिक्स का शानदार प्रदर्शन
भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, भारतीय वायु सेना ने सितंबर 18 को बंगाल की खाड़ी के ऊपर एरोबेटिक्स का शानदार प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी वायु कमान की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के नौ विमानों ने सुबह ओडिशा के पुरी में ब्लू फ्लैग बीच पर एरोबेटिक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन ने समुद्र तटीय तीर्थ नगरी में आने वाले हजारों पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में… read-more
Tags: Odisha, tourists, IAF, suryakiran team, Air Show, Puri
Courtesy: Apki Bat
फोटो: Telegraph India
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए दिल्ली को बनाया जायेगा ‘झीलों का शहर’: मुख्यमंत्री केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सितंबर 8 को जानकारी देते हुए बताया कि, ज़्यादा से ज़्यादा टूरिस्टों को आकर्षित करने के लिए दिल्ली को जल्द ही झीलों का शहर बनाया जायेगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली सरकार शहर की 50 झीलों का कायाकल्प और सौंदर्यीकरण किया जायेगा। सिसोदिया ने ट्वीट किया, “अरविंद केजरीवाल जी के, दिल्ली को झीलों का शहर बनाने के मिशन के तहत, सन्नोथ झील में हो रहे… read-more
Tags: Delhi, city of lakes, attract, tourists, Arvind Kejriwal
Courtesy: Latestly News
कोरोना महामारी में बढ़ोत्तरी के मद्देनज़र चीन के हैनान में फंसे 80 हजार पर्यटक
चीन की सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैनान में कोरोना वायरस महामारी के कारण 80 हजार पर्यटक फंसे हुए हैं। हैनान चीन का मशहूर द्वीप यानी आइलैंड है। जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए द्वारा अगस्त 7 को साझा की गई जानकारी के अनुसार द्वीप पर कोविड-19 के मामले दर्ज होने के बाद 'चीन का हवाई' कहे जाने वाले सान्या शहर में विमान और रेल सेवा रद्द कर दी गई हैं।
Tags: china lockdown, hainan island, tourists, Covid-19
Courtesy: India TV
फोटो: Mangalore Meri Jaan
कर्नाटक के मालपे बीच पर बना समुद्र के ऊपर तैरता हुआ पुल
कर्नाटक के मालपे बीच पर मई 6 को फ्लोटिंग ब्रिज का उद्घाटन किया गया। यह राज्य पहला फ्लोटिंग पुल है। जिन लोगों को एडवेंचर पसंद है, वह इस पुल का रुख कर सकते हैं। इस पुल की चौड़ाई 3.5 मीटर और लम्बाई 100 मीटर है। इस पुल पर एक साथ 100 लोग चल सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से भी यह पुल पूरी तरह से सुरक्षित है। पुल पर लगभग 10 लाईफगार्ड तैनात किये गए हैं।
Tags: floating bridge, Karnataka, malpe beach, tourists
Courtesy: Etvbharat
फोटो: Flower Aura
जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों के लिए फिर से खुला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन
कश्मीर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, अब मार्च 23 से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है। यह गार्डन 35 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है और इस बार इसमें 68 प्रजातियों के लगभग 15 लाख ट्यूलिप, 6 नई प्रजातियों के और ऑल-सीज़न पौधे लगाए गए हैं। गार्डन का संचालन कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत किया जा रहा है। गार्डन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लोगों का कोविड टेस्ट भी किया जा रहा है।
Tags: Tulip Garden, Jammu and Kashmir, tourists
Courtesy: ABP Live
फोटो: The News Minute
अब मेट्रो स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं पर्यटक, दिल्ली पर्यटन ऐप का उपयोग करके कर सकते हैं मार्ग की जांच
दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम पर्यटकों को दिल्ली में घूमने और मेट्रो कार्ड रिचार्ज करने के लिए दिल्ली पर्यटन ऐप लॉन्च करेगा। अधिकारियों ने कहा, दिल्ली पर्यटन ऐप से मेट्रो स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज कर सकते हैं, इसमें किराया और मार्ग का विवरण भी होगा। डीटीटीडीसी अधिकारियों ने कहा, "मोबाइल एप्लिकेशन विदेशी पर्यटकों और उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो दिल्ली मेट्रो रिचार्ज विकल्पों या किराया और मार्ग विवरण के ऑनलाइन मोड से अच्छी तरह से वाकिफ… read-more
Tags: metro smart cards, tourists, Recharge
Courtesy: Amar Ujala News