Tractor Rally

फोटो: India TV

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा में आयोजित की जाएगी ट्रैक्टर परेड

हरियाणा में अगस्त 15 को कृषि कानूनों के विरोध में  ट्रैक्टर परेड का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले अगस्त 14 को जींद के उचाना में ट्रैक्टर परेड का रिहर्सल भी किया गया। अगस्त 15 को होने वाली इस ट्रैक्टर परेड में लगभग 5 हजार ट्रैक्टर, सैंकड़ों वाहन तथा 20 हजार से अधिक किसान हिस्सा लेंगे। परेड को अधिक सशक्त करने के लिए परेड का नेतृत्व महिला किसान करेंगी।

शनि, 14 अगस्त 2021 - 06:20 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Tractor Rally, Haryana Government, Farmers' Protest

Courtesy: India.Com

Red fort violence

फ़ोटो: Indian express

लाल किला हिंसा: पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और आरोपी मनिंदर सिंह, हथियार भी बरामद

ट्रैक्टर रैली के दौरान जनवरी 26 के दिन हुई लाल किले वाली हिंसा के एक और आरोपी मनिंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनिंदर सिंह को पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पीतमपुरा से गिरफ्तार किया गया है, वहीं स्वरूप नगर वाले उसके घर से दो तलवार भी बरामद की गई है। इससे पहले पुलिस ने हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू व इकबाल सिंह को भी गिरफ्तार किया था। बता दें कि हिंसा में करीब 500 पुलिस वाले घायल हुए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी।

बुध, 17 फ़रवरी 2021 - 09:54 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Lal quila, Red Fort Violence, Republic Day, Tractor Rally

Courtesy: Amar ujala

Farmers Protest

फ़ोटो: Indian Express

ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने किया दो संगठनों को निलंबित

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान निर्धारित रूट बदलने वाले दो किसान संगठनों को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आंदोलन से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किये गए संगठन में भाकियू क्रांतिकारी सुरजीत फूल गुट के अध्यक्ष सुरजीत सिंह फूल व आजाद किसान कमेटी के हरपाल सिंह सांगा का नाम शामिल है। साथ ही कहा गया है कि जांच कमेटी की रिपोर्ट तय करेगी कि दोनों संगठनों के पदाधिकारी भटककर दूसरे रूट पर गए थे या उन्होंने खुद रूट बदला था।

रवि, 07 फ़रवरी 2021 - 07:07 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Andolan, Tractor Rally, Republic Day, Kisan Ekta Morcha

Courtesy: Amarujala News

Tractor March

फोटोः The Indian Express

11 जनवरी को होगी किसानो के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

उच्चन्यायालय ने किसानो के कृषि कानून वापस लिए जाने की अर्ज़ी की सुनवाई को जनवरी 11 तक टाल दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वे किसानो की परिस्तिथि को समझते है। किसानो द्वारा निकाली जाने वाली ट्रैक्टर मार्च भी ख़राब मौसम के चलते जनवरी छह के बजाये जनवरी 7 को निकाली जाएगी। किसानो ने कहा है कि यह मार्च जनवरी 26 को होने वाली ट्रेक्टर मार्च का ट्रायल होगा जिसमे हरियाणा की 250 महिलाये शामिल होगी। 

बुध, 06 जनवरी 2021 - 12:46 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Farmers' Protest, Tractor Rally, Tractor March, Supreme Court

Courtesy: DAINIK BHASKAR