Bridge

फ़ोटो: MSN

रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले केर्च ब्रिज पर मालवाहक ट्रेन के फ्यूल टैंक में लगी आग

रूसी मीडिया ने जानकारी दी है कि, रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले केर्च ब्रिज पर मालवाहक ट्रेन के फ्यूल टैंक में आग लग गई है। यूक्रेनी मीडिया का कहना है कि ब्रिज पर विस्फोट हुआ है। समाचार एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद सड़क और रेल पुल पर यातायात को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना का कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना अक्टूबर 7 सुबह 6 बजे की बताई जा रही है।

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 05:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Russia, Crimea, bridge, traffic stop

Courtesy: News18hindi