Delhi Rain

फोटो: Aajtak

दिल्ली मौसम अपडेट: लगातार बारिश के मद्देनज़र दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइज़री

दिल्ली में लगातार बारिश होने के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने अगले अगले तीन दिन तक मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए ट्वीट किया, "न्यू रोहतक रोड पर आनंद पर्वत लाल बत्ती के पास जलभराव के कारण जखीरा से आनंद पर्वत की ओर जाने वाले कैरिजवे में ट्रैफिक प्रभावित है। इस रास्ते पर जाने वाले यात्रियों को बचने की सलाह दी जाती है।"

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IMD, weather update, Delhi, Heavy Rain, Traffic

Courtesy: India TV

Heavy Rain

फोटो: Latestly

महाराष्ट्र मौसम: ठाणे, पालघर में भारी बारिश के कारण ठप हुआ यातायात

महाराष्ट्र के कई जिलों में आज भारी बारिश हुई, जिससे जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ। ठाणे, पालघर के वीडियो में दिखाया गया है कि भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद और मुंबई-नासिक राजमार्गों पर सड़कों और गड्ढों की खराब स्थिति के कारण बारिश के बीच यातायात बाधित रहा। अधिकारियों के अनुसार, जिले में कुंडलिका, उल्हास और कालू नदियां भारी बारिश के कारण… read-more

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 05:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Maharashtra weather update, Mumbai, heavy rains, Traffic

Courtesy: India TV News

Traffic

फोटो: India TV News

भारत में यातायात दुर्घटनाओं में 2021 में 1.73 लाख लोगों की मौत, यूपी शीर्ष पर: रिपोर्ट

साल 2021 में देश में लगभग 4.22 लाख यातायात दुर्घटनाओं में 1.73 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई है। उत्तर प्रदेश में इस तरह की दुर्घटनाओं में सबसे अधिक 24,711 मौतें हुईं। इसके बाद तमिलनाडु में 16,685 मौतें दर्ज की गईं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश में यातायात दुर्घटनाओं की संख्या 2020 में 3,68,828 से बढ़कर 2021 में 4,22,659 हो गई।

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 01:44 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Traffic, accidents, Death, India, national crime records bureau

Courtesy: Janta Se Rishta

Jammu Srinagar Highway

फोटो: Live Today

भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुआ जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज कई स्थानों पर बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग को आज कई स्थानों पर भूस्खलन और कीचड़ के कारण यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा, "बहाली का काम शुरू हो गया है और कुछ घंटों के बाद राजमार्ग को यातायात के लिए बहाल किए जाने की संभावना है। 

शुक्र, 08 जुलाई 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: jammu srinagar highway, closed, Traffic, landslide

Courtesy: Latestly News

Tunnel

फ़ोटो: Mint

दिल्ली का प्रगति मैदान का सुरंग रहेगा आज यातायात के लिए बंद, सुविधाओं को बेहतर करने के लिए यह फैसला

दिल्ली के प्रगति मैदान में जिस सुरंग का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। उसे रविवार को आम लोगों के लिए बंद किया गया है। सुरंग को यातायात के लिए खोल दिया गया है, लेकिन अगर आम जनता की जरूरत से जुड़ी ऐसी बहुत सी सुविधाएं हैं जो अभी वहां मौजूद नहीं है। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए आईटीपीओ ने सुरंग में समुचित इंतजाम की रूपरेखा तैयार की है।

रवि, 26 जून 2022 - 02:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, pragati maidan, ITPO, Traffic

Courtesy: Amar ujala

Traffic

फोटो: News9 Live

आज 10 घंटे बंद रहेगा दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस, दिल्ली पुलिस ने बनाया वैकल्पिक रूट

भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग पर दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे मार्च 23 को कुल 10 घंटों के लिए बंद रहेगा, जिस वजह से यहां ट्रैफिक बाधित रहेगा। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। अहीर रेजिमेंट खेरकी धौला टोल से हीरो होंडा चौक तक मार्च निकालेगा जिसके कारण ये रूट डायवर्ट किया गया है। इस दौरान सिर्फ छोटी गाड़ियों को जाने की अनुमति होगी।

बुध, 23 मार्च 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: Gurugram, Delhi, delhi ncr, Traffic, march

Courtesy: NDTV News

Amruta Fadanvis

फोटो: Navbharat Times

अमृता फडणवीस का दावा: मुंबई में ट्रैफिक की वजह से हो रहे 3 % तलाक

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने फरवरी 4 को कैंसर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दावा किया कि, मुंबई में तीन फीसदी तलाक की वजह ट्रैफिक है। उनका कहना है कि ट्रैफिक के चलते लोग परिवार को समय नहीं दे पाते और तलाक होते हैं। मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा अमृता का ये तर्क हास्यास्पद है। ट्रैफिक जाम के कारण लोग तलाक ले रहें हैं यह बयान गलत है।

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 06:45 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Divorce, Traffic, jam, Ex CM wife, commented

Courtesy: Navbharat Times

speed camera

फ़ोटो: News18

जानिए ट्रैफिक कैमरा किस तकनीक पर करते हैं काम, कैसे आता है ई-चालान

ट्रैफिक लाइट के आसपास लगे कैमरे तो आपने देखे ही होंगे पर क्या कभी सोचा है ये काम कैसे करते हैं और कैसे इनसे बच निकलना इतना मुश्किल होता है, चलिए जानते हैं। दरअसल, ये हाई रिजॉल्यूशन कैमरे आपके वाहन की तस्वीर लेकर ट्रैफिक कंट्रोल रूम में भेजते हैं जहां डेटा एन्क्रिप्ट सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से चालान बनाकर आपके मोबाइल पर SMS के जरिये भेज दिया जाता है। यदि आप तय समय पर चालान की राशि जमा नहीं करेंगे तो आपका वाहन जब्त किया जा सकता है।

मंगल, 23 फ़रवरी 2021 - 04:49 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Traffic, Challans, Road Safety, Delhi Traffic Police

Courtesy: news18