bhoomika

फोटो: Nepali Live

नेपाल की ट्रांसजेंडर भूमिका श्रेष्ठ को मिलेगा इंटरनेशनल वूमेन ऑफ करेज पुरस्कार

ट्रांसजेंडरों के भविष्य को उज्जवल बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए नेपाल की ट्रांसजेंडर भूमिका श्रेष्ठ को प्रतिष्ठित "इंटरनेशनल वूमेन ऑफ करेज पुरस्कार 2022" से मार्च 14 को नवाजा जाएगा। एलजीबीटीआई समुदाय के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से किए गए कार्यों के लिए भूमि को अमेरिकी विदेश विभाग ऑनलाइन कार्यक्रम में सम्मानित करेगा। इस कार्यक्रम में अमेरिकी प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडन भी हिल्ला लेंगी। इस वर्ष ये पुरस्कार कुल 12 महिलाओं को… read-more

शनि, 12 मार्च 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: Transgender, transgender activist, transgender community, Nepal

Courtesy: ABP Live

Transgender community

फोटो: The Wire

कर्नाटक बना ट्रांसजेंडर्स उम्मीदवारों को नौकरी में आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य

कर्नाटक आगामी शिक्षक भर्ती में ट्रांसजेंडर्स को नौकरी में 1% आरक्षण का आदेश देने वाला पहला राज्य बन गया है। राज्य में कक्षा 6 और 8 के लिए होने वाली 15000 शिक्षकों की भर्ती में 5000 पद  कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के लिए आरक्षित होंगी। आदेश के अनुसार आगामी भर्ती में कम से कम 150 पद ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगे। यह फैसला सिविल सेवा नियम 1977 में  संशोधन के बाद लिया गया है।

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 10:01 AM / by Apurva Verma

Tags: transgender community, Karnataka High Court, Reservations

Courtesy: The Free Express

Transgender community/Health Scheme

फोटो: Kerosen/India TV

आयुष्मान भारत स्कीम के तहत ट्रांसजेंडरों के सेक्स चेंज का खर्च भी उठाएगी सरकार

केंद्रीय बीमा स्कीम आयुष्मान भारत का लाभ अब ट्रांसजेंडर समुदाय भी उठा सकेगा। सरकार द्वारा ट्रांसजेंडरों को सपोर्ट फॉर मार्जिनलाइज्ड इंडिविजुअल फॉर लाइवलीहुड एंड एंटरप्राइज (SMILE) के तहत स्वास्थ्य बीमा का फायदा मिल सकेगा। SMILE स्कीम द्वारा ट्रांसजेंडरों के मेडिकल खर्च सहित सेक्स चेंज ऑपरेशन के खर्च को अब सरकार उठाएगी। SMILE स्कीम की शुरुआत सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा अक्टूबर 12 से की जाएगी। हालांकि,अनिवार्य पात्रताओं के साथ ही उम्मीदवार इस… read-more

बुध, 06 अक्टूबर 2021 - 11:10 AM / by मेघा गुप्ता

Tags: Ayushman Bharat, Transgender, transgender community, National

Courtesy: Hindustan news

Anannyah

फोटो: India junction News

केरल : पहली बार महिला ट्रांसजेंडर अनन्या ‘वेंगारा’ सीट से लड़ेंगी चुनाव

केरल विधानसभा चुनाव में इस बार एक महिला ट्रांसजेंडर अनन्या कुमारी एलेक्स भी मैदान में उतरने जा रही हैं। वो वेंगारा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रही हैं। अन्नया ने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वो केरल में विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं। देश को यह बताना चाहते हैं कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति नेता भी हो सकते हैं। और अगर वह चुनाव जीतती हैं तो उनकी प्राथमिकता में महिलाएं और ट्रांसजेंडर की सुरक्षा होगी।

शनि, 27 मार्च 2021 - 08:31 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Kerala, Elections, transgender community, Vidhansabha Election

Courtesy: Amar Ujala News

Third Gender

फोटो: top24

छत्तीसगढ़ पुलिस में पहली बार वर्दी में नज़र आएंगे 15 किन्नर

छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती के लिए 2259 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। इसके परिणाम मार्च 1 को जारी कर दिए गए हैं। इन परिणामों की ख़ास बात ये थी कि राज्य के 15 ऐसे लोगों को चुना गया है जो किन्नर समाज से ताल्लुक रखते हैं। जनवरी 28 से फरवरी 15 तक उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता को परखा गया जिसके बाद परिणाम घोषित किये गए। इससे पहले बिहार सरकार ने भी यह निर्देश जारी किया था कि किन्नरों को पुलिस नौकरी में शामिल किया जायेगा।

मंगल, 02 मार्च 2021 - 12:46 PM / by अक्षित कुमार वेदयान

Tags: CHATTISGARH POLICE, Chattisgarh, transgender community

Courtesy: India Times