bhoomika

फोटो: Nepali Live

नेपाल की ट्रांसजेंडर भूमिका श्रेष्ठ को मिलेगा इंटरनेशनल वूमेन ऑफ करेज पुरस्कार

ट्रांसजेंडरों के भविष्य को उज्जवल बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए नेपाल की ट्रांसजेंडर भूमिका श्रेष्ठ को प्रतिष्ठित "इंटरनेशनल वूमेन ऑफ करेज पुरस्कार 2022" से मार्च 14 को नवाजा जाएगा। एलजीबीटीआई समुदाय के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से किए गए कार्यों के लिए भूमि को अमेरिकी विदेश विभाग ऑनलाइन कार्यक्रम में सम्मानित करेगा। इस कार्यक्रम में अमेरिकी प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडन भी हिल्ला लेंगी। इस वर्ष ये पुरस्कार कुल 12 महिलाओं को… read-more

शनि, 12 मार्च 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: Transgender, transgender activist, transgender community, Nepal

Courtesy: ABP Live

Welfare Scheme For Transgender Community

फोटो: India TV News

केंद्र सरकार ने शुरू की ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कल्याणकारी योजना

केंद्रीय सामाजिक न्याय, अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने फरवरी 12 को ट्रांसजेंडर समुदाय और इस अधिनियम में जुड़े लोगों के लिए 'स्माइल' योजना की शुरुआत की है। स्माइल योजना सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा डिजाइन की गई है। मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पहचान, चिकित्सा देखभाल, शिक्षा, व्यावसायिक अवसरों और आश्रय के कई आयामों के माध्यम से आवश्यक सामाजिक सुरक्षा के लिए मंत्रालय ने 2021-22 से 2025-26 तक योजना के लिए 365 करोड़ रुपये… read-more

रवि, 13 फ़रवरी 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Transgender, welfare scheme, Launch

Courtesy: News Onair

Transgender community/Health Scheme

फोटो: Kerosen/India TV

आयुष्मान भारत स्कीम के तहत ट्रांसजेंडरों के सेक्स चेंज का खर्च भी उठाएगी सरकार

केंद्रीय बीमा स्कीम आयुष्मान भारत का लाभ अब ट्रांसजेंडर समुदाय भी उठा सकेगा। सरकार द्वारा ट्रांसजेंडरों को सपोर्ट फॉर मार्जिनलाइज्ड इंडिविजुअल फॉर लाइवलीहुड एंड एंटरप्राइज (SMILE) के तहत स्वास्थ्य बीमा का फायदा मिल सकेगा। SMILE स्कीम द्वारा ट्रांसजेंडरों के मेडिकल खर्च सहित सेक्स चेंज ऑपरेशन के खर्च को अब सरकार उठाएगी। SMILE स्कीम की शुरुआत सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा अक्टूबर 12 से की जाएगी। हालांकि,अनिवार्य पात्रताओं के साथ ही उम्मीदवार इस… read-more

बुध, 06 अक्टूबर 2021 - 11:10 AM / by मेघा गुप्ता

Tags: Ayushman Bharat, Transgender, transgender community, National

Courtesy: Hindustan news

Transgender Vaccination In Mumbai

फोटो: Daily Maverick

बीएमसी ने एलजीबीटी टीकाकरण केंद्र में 100 से अधिक ट्रांसजेंडरों का किया टीकाकरण: मुंबई

अगस्त 25 को एलजीबीटी टीकाकरण केंद्र में 100 से अधिक ट्रांसजेंडरों का टीकाकरण किया गया। केंद्र को बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा खोला गया था और इसका उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने किया था। टीकाकरण केंद्र एलजीबीटी समुदाय के लिए खोला गया है, जो टीकाकरण प्राप्त करने में समस्या का सामना कर रहे थे, यह केंद्र विक्रोली पश्चिम में सेंट जोसेफ स्कूल में खोला गया है। इस टीकाकरण केंद्र में बिना किसी पहचान पत्र के टीका लगवा सकते हैं।

बुध, 25 अगस्त 2021 - 04:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Transgender, Vaccination, BMC

Courtesy: Navbharat Times

Transgender Vaccination

फोटो: Indian Express

असम बना ट्रांसजेंडरों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने वाला पहला राज्य

एक अनूठी पहल के तहत असम सरकार ने राज्य में ट्रांसजेंडरों के लिए एक COVID-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत, समुदाय के 30 सदस्यों को मई 14 को गुवाहाटी के एक आश्रय गृह में पहली खुराक के साथ टीका लगाया गया था। साल 2011 की जनगरणा अनुसार असम राज्य में लगभग 11,374 ट्रांसजेंडर रहते हैं। वैक्सीन की आपूर्ति होने पर गुवाहाटी में वर्तमान में चल रहे अभियान को अन्य भागों में भी विस्तारित किया जाएगा।

रवि, 16 मई 2021 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Covid Vaccine, Transgender

Courtesy: Lokmat News

Election Ticket

फोटो: The News Minute

केरल विधानसभा चुनाव में पहली बार मिला एक ट्रांसजेंडर को चुनाव टिकट

केरल विधानसभा चुनाव में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को किसी पार्टी के तरफ से चुनाव टिकट मिला है। अन्नायाह कुमारी एलेक्स को डेमोक्रेटिक सोशल जस्टिस पार्टी (DSJP) ने मुस्लिम लीग के गढ़ मालाप्पुरम की वेंगरा सीट से टिकट दिया है। इसी सीट से मुस्लिम लीग के सबसे कद्दावर नेता पीके कुन्हाली कुट्‌टी भी उम्मीदवार हैं। 28 साल की अन्नायाह एलेक्स दो साल पहले राज्य की पहली ट्रांसजेंडर रेडियो जॉकी बनकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

बुध, 31 मार्च 2021 - 07:59 PM / by Shruti

Tags: Tamil Nadu Elections, Transgender, election ticket, DSJP

Courtesy: Bhaskar News

रूबीना दिलैक ने की 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' धारावाहिक में वापसी

'बिग बॉस 14' की विनर रहीं रुबीना दिलैक कलर्स के शो 'शक्ति : अस्तित्व के एहसास की' सौम्या के किरदार में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रुबीना ने इस शो में एक किन्नर बहू ‘सौम्या’ का किरदार निभा कर दर्शकों का दिल जीता है। शो के नए प्रोमो का वीडियो जारी कर दिया गया है जो खूब वायरल हो रहा है। इस शो में रुबीना दो साल बाद अपने सौम्या के किरदार को दोहराएंगी। शो में एक किन्नर के सफर और संघर्षो को दिखाया गया है |

रवि, 21 मार्च 2021 - 06:46 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Shakti, serials, Entertainment, Rubina Dilaik, Colors TV, Transgender

Courtesy: Zee News

Elliot Page-Transgender-Instagram

फोटोः IndieWire

इंस्टग्राम पोस्ट साझा कर हॉलीवुड अभिनेता ने किया अपने ट्रांसजेंडर होने का खुलासा

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इलियट पेज (Elliot Page) ने अपने ट्रांसजेंडर होने का खुलासा किया है। यह बात अभिनेता ने दिसंबर 2 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकॉउंट के ज़रिये एक पोस्ट लिखकर दुनिया के सामने रखी है। इस पोस्ट में इलियट ने अपने ट्रांस होने के खुलासे के साथ इस समुदाय से जुडी कई महत्वपूर्ण बाते भी सामने रखी है। हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों समेत अभिनेता के इस कदम की पूरी दुनिया सराहना कर रही। पूर्ण पोस्ट देखने हेतु यहाँ… read-more

गुरु, 03 दिसम्बर 2020 - 12:19 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Elliot Page, Hollywood, Transgender, Instagram

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Laxmi Bomb

फोटोः DNA India

रिलीज हुआ अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' का मोशन पोस्टर, तोड़े सारे रिकॉर्ड

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' का मोशन पोस्टर रिलीज़ हो चुका है। यह फिल्म नवंबर 9 को दीपावली के दिन रिलीज़ होने जा रही  इसे स्वयं अक्षय कुमार ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसके बाद थोड़ी ही देर में यह वायरल हो गया और देखते ही देखते इसने 24 घंटो में ही 21 मिलियन व्यूज का आकड़ा पार कर लिया। बता दें की इस फिल्म में अक्षय एक ट्रांसजेंडर के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म का मोशन पोस्टर देखने हेतु यहाँ… read-more

शुक्र, 18 सितंबर 2020 - 05:13 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Akshay Kumar, Laxmmi Bomb, Transgender

Courtesy: PATRIKA NEWS