google translation

फोटो: ActileLoc

गूगल ने ट्रांसलेट के साथ जोड़ी 24 नई भाषाएं

गूगल ने ट्रांसलेशन टूल में संस्कृत और भोजपुरी समेत कुल 24 नई भाषाओं को जोड़ा है। अब गूगल के जरिए कुल 133 भाषाओं में अनुवाद हो सकेगा। क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज का कहा है कि नई भाषाओं का विश्व स्तर पर 300 मिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं। गूगल का कहना है कि इन भाषाओं को जीरो शॉट मशीन ट्रांसलेशन के जरिए जोड़ा गया है। इसमें मोनोलिंगुअल टेक्स्ट के जरिए अनुवाद होता है।

गुरु, 12 मई 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Google, google translate, Translation

Courtesy: Zee News