हीरो मोटोकॉर्प ने एक बार फिर जीता गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने दूसरी बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज किया है। इस बार कंपनी ने 1,37,775 पौधे लगाकर उनका ऑनलाइन फोटो एल्बम बनाकर यह खिताब जीता है। इससे पहले कंपनी ने इसी वर्ष अगस्त में 1,845 मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल कर सबसे बड़े मोटरसाइकिल लोगो बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। कंपनी ने इसकी जानकारी सितंबर 21… read-more
Tags: Hero Motorcorp, Guinness World Records, Tree Plantations, Two wheeler
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Navbharat Times
पर्यावरण: साइकिल यात्रा के जरिए लगाए 90,000 पौधे
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले ग्रीनमैन के नाम से विख्यात बाड़मेर निवासी राजपुरोहित अब तक 15 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों में 22 हजार किमी यात्रा पूर्ण कर चुके हैं। अब तक उन्होंने 90 हजार पौधे लगाए हैं। उन्होंने कई वन्यजीवों को भी बचाया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को प्रेरित करना, वन्यजीवों की सुरक्षा एवं सामाजिक सरोकार के कार्य कर जन जागरूकता लाना ही अपनी यात्रा का उद्देश्य बताया है।
Tags: environment, Green India, Cycle march, Cycle Yatra, Nature, Plantation drive, Tree Plantations
Courtesy: News18 Hindi
फोटो: One News
पर्यावरण: महज 20 साल की उम्र में लगा दिए हजारों पेड़
हासन जिले के गिरीश 20 वर्ष की आयु में हजारों पौधे लगा चुके हैं। बचपन से ही उन्होंने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प ले लिया था। जिसके चलते उन्होंने 12 वर्ष की आयु से पौधे लगाना शुरू किया और अब तक वो 5,000 से अधिक पौधे लगा चुके हैं। फिलहाल, गिरीश बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं, आपको बता दें कि गिरीश को उनकी निस्वार्थ भावना से सेवा करने के लिए कई अवार्ड भी मिल चुके हैं।
Tags: Tree Plantations, environment, Green India
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Down to Earth
मध्य प्रदेश: अमृत पाटीदार ने 36 वर्षों में लगाए छह लाख पौधे
मध्यप्रदेश के धार जिले के गजनोद गाँव के रहने वाले अमृत पाटीदार 36 वर्षों में सार्वजनिक जगहों पर छह लाख से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने वर्ष 1985 से की। अमृत अब तक 32 हजार से ज्यादा पेड़ लोगों को उपहार स्वरूप दिए हैं। इस महान कार्य के लिए अमृत को वर्ष 2017 में ‘राष्ट्रीय पर्यावरण जाग्रति पुरस्कार' और कोलकाता यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टरेट की मानक उपाधि से भी नवाज़ा जा चुका है।
Tags: Green India, Tree Plantations, environment, Inspirational story, Madhya Pradesh
Courtesy: The Better India
फोटो: The Better India
स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए इस शख्स ने गांव में लगाए 1400 पेड़ -पौधे
उत्तराखंड के रहने वाले 67 वर्षीय सोबत सिंह ने स्वास्थ्य समस्या के कारण पथरीली जमीन पर 1400 पेड़-पौधे लगाएं हैं। अब उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम हो गयी हैं। उन्होंने बताया कि शहर में स्वास्थ्य खराब हो रहा था, जिस कारण सेवा निवृत्त होने के बाद वह गांव आ गए। साल 2014 में, सिंह ने 300 पौधे लगाए जिसके बाद ये सिलसिला जारी रहा। आज वे लगभग 1050 आम के पेड़ और 150 कागजी नीम्बू पेड़ लगा चुके हैं।
Tags: Tree Plantations, Greenery, Village, health care
Courtesy: The Better India
फोटो: Twitter
अपनी जेब से पैसे खर्च करके किसान ने लगाए 65 हज़ार पेड़
राजस्थान के किसान सुरेंद्र अवाना ने अपनी जेब से पैसे खर्च कर के अब तक 65 हज़ार पेड़ लगाए हैं। सुरेंद्र पिछले 11 सालों से हर रोज एक पौधा लगाते आ रहे हैं।वहीं खास मौकों पर उनके द्वारा एक से अधिक पौधे लगाए जाते है। सुरेंद्र ने ‘चारा वानिकी’ की भी शुरुआत की है। इसके अंतर्गत वो ऐसे पौधे लगाते हैं, जिसकी पत्तियों को चारे की तरह उपयोग किया जा सके।
Tags: Trees, Tree Plantations, Rajasthan, Farmers
Courtesy: The Better India
फोटो: Facebook
कोलकाता के संतोष मोहता ने 300 वर्ग फ़ीट छत पर उगाए ढ़ाई हज़ार से अधिक पौधे
कोलकाता के रहने वाले संतोष मोहता ने अपनी छत पर मात्र 300 वर्ग फ़ीट में ढ़ाई हज़ार से अधिक पौधे उगाए हैं। संतोष ने ‘Concern For Earth’ नाम की संस्था शुरू की है, जिसके माध्यम से लोगों को टेरेस गार्डनिंग से जुड़े टिप्स देते हैं। अपनी संस्था के माध्यम से संतोष 200 से अधिक लोगों की मदद कर चुके हैं। संतोष अपने फेसबुक पेज पर पौधों से जुड़ी जानकारियां और वीडियो बनाकर डालते रहते… read-more
Tags: environment, Tree Plantations, Facebook, Kolkata
Courtesy: The Better India
फोटो: Fox News
घर की छत की पर 30 से ज़्यादा फल और सब्जियां उगाते हैं लखनऊ के चौधरी राम करण
लखनऊ के चौधरी राम करण बचपन से खेती के शौक रखते हैं। बैंक से रिटायरमेंट के बाद राम करण अपने घर की छत पर 30 से ज्यादा सब्जियां लगा चुके हैं। उनके घर की 1600 वर्ग फीट की छत का हिस्सा, फल-सब्जियों और फूलों के गमलों से भर चुका है। उन्होंने बताया "मैंने घर में आम, कटहल, आंवला, नीम के बड़े-बड़े पेड़ों के साथ, बैगन, टमाटर और मिर्च जैसी अन्य सब्जियां भी लगायी है जिन्हें हम गांव भी भेजते हैं "।
Tags: vegetables, Village, Tree Plantations, Lucknow
Courtesy: The Better India
फोटो: The News Minute
बेंगलुरु के सुमेश नायक ने 8 सालों में अपने घर पर लगाए 1400 पेड़
बेंगलुरु के रहने वाले सुमेश नायक और उनकी पत्नी मीतू नायक ने अपने घर में 1400 से ज्यादा पेड़-पौधे लगाए हैं। सुमेश औऱ उनकी पत्नी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य करने के साथ 8 सालों से गार्डनिंग कर रहे हैं। उन्होंने घर में इंडोर प्लांट के साथ-साथ, मौसमी सब्जियां और लगभग 25 किस्म के फल वाले पेड़ लगाए हैं। साल 2007 में बेंगलुरु आने के बाद घरों में हरियाली न देखकर उन्होंने टमाटर, मिर्च, बैगन और भिंडी जैसी सब्जियां उगाना शुरू किया।
Tags: Greenery, Tree Plantations, Fruits, eco friendly
Courtesy: The Better India
फोटो: JustDial
मुंबई के पर्यावरण संरक्षक ज्यादा पेड़-पौधे लगाकर ला रहे है पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव
मुंबई के पर्यावरण संरक्षक धर्मेंद्र कर इंडिविजुअल सोशल रिस्पांसिबिलिटी कांसेप्ट के अंतर्गत ओडिशा और मुंबई में अब तक 8000 से ज्यादा पेड़-पौधे लगवाकर खुद के साथ साथ समाज तथा पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। धर्मेंद्र दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मुंबई की खारघर झील को पुनर्जीवित करने और पर्यावरण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्हें ‘वाटर हीरो 2020’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। धर्मेंद्र अपनी सुपर 30… read-more
Tags: Mumbai, environment activist, Khar Lake, Tree Plantations
Courtesy: The Better India News