Earthquake

फोटो: India TV News

नेपाल में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के बाद दिल्ली-एनसीआर, उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके

नेपाल में नवंबर तीन रात आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के बाद दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कई सेकेंड तक तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा उत्तर भारत के प्रयागराज, फ़रीदाबाद, गुरुग्राम, भागपत, वाराणसी, सुल्तानपुर, कुशीनगर, गोरखपुर और मिर्ज़ापुर सहित अन्य जिलों में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप करीब 11:32 बजे आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने कहा कि भूकंप का केंद्र नेपाल में… read-more

शनि, 04 नवंबर 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, delhi ncr, Nepal, tremors

Courtesy: NDTV Hindi

Earthquake

फोटो: Latestly

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में में महसूस हुए 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर 22 की रात करीब 10:56 मिनट पर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में का भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप क्षेत्र में 5 किलोमीटर की गहराई पर आया। 24 घंटे से भी कम समय में जमीन से घिरे हिमालयी देश में यह दूसरा भूकंप था। रविवार सुबह नेपाल में 6.1 तीव्रता का एक और भूकंप आया। भूकंप… read-more

सोम, 23 अक्टूबर 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, Earthquake, tremors, Kishtwar

Courtesy: Jagran News

Earthquack

फोटो: India TV News

काठमांडू घाटी में महसूस हुए 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके: नेपाल

काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, आज सुबह काठमांडू घाटी और आसपास के जिलों में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र धाडिंग जिले में सुबह करीब 7:39 बजे बताया गया। झटका बागमती और गंडकी प्रांत के अन्य जिलों में भी महसूस किया गया। हालांकि अभी तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान माल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है। 

रवि, 22 अक्टूबर 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: nepal.earthquake, tremors

Courtesy: Aajtak

Earthquake-

फोटो: Latestly

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ क्षेत्र में महसूस हुए भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उत्तराखंड के पिथौरागढ से 48 किमी उत्तर पूर्व में 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए। एनसीएस ने कहा कि ठीक एक दिन पहले 15 अक्टूबर को शाम करीब 4:08 बजे हरियाणा के फरीदाबाद में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें कहा गया है कि भूकंप का केंद्र फरीदाबाद से नौ किलोमीटर पूर्व और दिल्ली से 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व… read-more

सोम, 16 अक्टूबर 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Uttarakhand, tremors, pithoragarh

Courtesy: ABP News

Earthquake

फोटो: Latestly

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए झटके: हरियाणा के फरीदाबाद में आया 3.1 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि 15 अक्टूबर की शाम करीब 4:08 बजे हरियाणा के फरीदाबाद में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र फरीदाबाद से नौ किलोमीटर पूर्व और दिल्ली से 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था। भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई लोगों ने फर्नीचर के जोरदार झटकों की सूचना दी। एक पखवाड़े में यह दूसरी बार था जब… read-more

सोम, 16 अक्टूबर 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, tremors, delhi ncr, Haryana

Courtesy: Navbharat Times

Earthquack

फोटो :Punjab Kesari

पश्चिमी अफगानिस्तान में महसूस हुए 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

पश्चिमी अफगानिस्तान में आज 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने जानकारी देते हुए बताया कि एक सप्ताह से अधिक समय तक आए तेज भूकंपों और झटकों के बाद हजारों लोग मारे गए और पूरे गांव तबाह हो गए। भूकंप के तेज झटकों के कारण अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए। हालांकि, अब तक भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

रवि, 15 अक्टूबर 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, tremors, Afghanistan

Courtesy: Jagran News

Earthquack

फोटो: India TV News

दिल्ली में महसूस हुए 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज दोपहर 2:51 बजे नेपाल में रिक्टर स्केल पर 6.2 की तीव्रता वाले भूकंप के तुरंत बाद दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेपाल में दो भूकंप आए हैं, एक दोपहर 2:25 बजे और दूसरा 2:51 बजे आया। रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप के झटके दिल्ली, पंजाब और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए।

मंगल, 03 अक्टूबर 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, tremors, delhi ncr

Courtesy: News 18

Earthquake

फोटो: Bhatkallys

अफगानिस्तान में महसूस हुए 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान भी प्रभावित

आज तड़के पूर्वी अफगानिस्तान के ऊबड़-खाबड़, पहाड़ी इलाके में 4.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पत्थर और मिट्टी-ईंटों से बने घर जमींदोज हो गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, "भूकंप की तीव्रता: 4.8, 28-08-2023, 10:05:08 IST, अक्षांश: 36.41 और लंबाई: 70.44, गहराई: 173 किलोमीटर पर आया।" भूकंप के झटके आज सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर महसूस किये गए। भूकंप के कारण लोगों के मन… read-more

सोम, 28 अगस्त 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Afghanistan, Earthquake, tremors

Courtesy: India TV

Earthquack

फोटो: Punjab Kesari

असम में महसूस हुए 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके, पूर्वोत्तर क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी आया भूकंप

असम के गुवाहाटी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के अन्य हिस्सों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। कथित तौर पर बांग्लादेश के कुछ हिस्सों के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 16 जून को 10:16:15 IST पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के सटीक निर्देशांक अक्षांश: 24.86 और देशांतर: 91.98 पर बांग्लादेश क्षेत्र में 70 किमी की गहराई के साथ थे।

शुक्र, 16 जून 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, tremors, Guwahati, asaam

Courtesy: Latestly News

Earthquake

फोटो: Latestly

हरियाणा के झज्जर में सुबह-सुबह महसूस हुए 2.5 भूंकप के झटके

हरियाणा के झज्जर में सुबह- सुबह भूकंप के हल्के झटकों ने लोगों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया। हालांकि भूकंप के झटके बहुत तेज नहीं थे, लेकिन अचनाक जमीन कांपने से लोग डरकर अपने अपने घरों से निकल बाहर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, भूकंप के झटके सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गयी। 

मंगल, 06 जून 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jhajjar, Earthquake, tremors, Haryana

Courtesy: Jagran News