Tripura

फोटो: Latestly

त्रिपुरा में कब्रिस्तान से शिव मंदिर हटाने से बढ़ा तनाव, लागू हुई धारा 144

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम त्रिपुरा जिला प्रशासन और त्रिपुरा पुलिस द्वारा जुलाई 7 को एक संयुक्त अभियान में अगरतला के बाहरी इलाके नंदननगर में एक कब्रिस्तान में बने शिव मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया। तनाव को कम करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 भी लगा दी है। त्रिपुरा पुलिस ने लोगों को किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की सलाह दी है। 

शुक्र, 08 जुलाई 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shiva Temple, removed, Tripura, Section-144

Courtesy: News Nation

Tripura

फोटो: Wikimedia

त्रिपुरा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने नियुक्त किए 3 पर्यवेक्षक

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने जून एक को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। जून 23 को चार विधानसभा क्षेत्रों- अगरतला, टाउन बरदोवाली, सूरमा और जुबराजनगर के लिए उपचुनाव होंगे। मतगणना जून 26 को की जाएगी। इन तीन पदाधिकारियों में पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल और असम के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जयंत मुल्ला बरुआ शामिल हैं… read-more

गुरु, 02 जून 2022 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tripura, appoints, BJP, observers

Tripura lok sewa aayog

फोटो: News 18 Hindi

त्रिपुरा लोक सेवा आयोग में असिस्टेंट प्रोफसर पद पर निकली नौकरी

त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 40 पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि मई चार है। आयोग की नोटिफिकेशन के मुताबिक हिस्ट्री, इंग्लिश, एजुकेशन, संस्कृत, मैथ्स, जीवविज्ञान, बॉटनी समेत कई पदों पर आवेदन निकाले हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए 55% अंक होने चाहिए। उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें ताकि… read-more

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 08:25 PM / by रितिका

Tags: Education, Tripura, Tripura Government

Courtesy: ABP Live

BSF

फोटो: Outlook India

त्रिपुरा मुख्यालय में बीएसएफ अधिकारी ने खुद को गोली मारी, मामला दर्ज

बीएसएफ ने पुष्टि करते हुए बताया, अप्रैल 21 को त्रिपुरा के धलाई जिले में, बीएसएफ के एक अधिकारी ने जवाहरनगर इलाके में अपने बटालियन मुख्यालय के बाहर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। एमके पारा बॉर्डर पर तैनात मृतक राजस्थान का रहने वाला था। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बीच, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

गुरु, 21 अप्रैल 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tripura, BSF, sucide

Courtesy: The Print

Amit Shah Announce 33 Percent Reservation For Women In Tripura
त्रिपुरा में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 8 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर घोषणा करते हुए कहा, त्रिपुरा में 33 प्रतिशत सरकारी नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसके अलावा महिलाओं के लिए स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए उद्यम पूंजी निधि का 50 फीसदी हिस्सा आरक्षित किया गया है। पूर्वोत्तर राज्य में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिप्लब देब के प्रशासन ने राजनीतिक हिंसा पर पूर्ण विराम लगा दिया है। 

बुध, 09 मार्च 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amit Shah, reservation for women, Tripura

Courtesy: Amar Ujala News

Tripura Sundri Temple

फोटो: Zee News

अमित शाह ने त्रिपुरा में की माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आजकल त्रिपुरा दौरे पर हैं। यहाँ उन्होंने बीजेपी -इंडीजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) के नेतृत्व वाली सरकार के चार साल पूरा होने पर उदयपुर में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में माता के दर्शन किये। पूजा के दौरान अमित शाह के साथ सीएम बिप्लब कुमार देब भी मौजूद थे। वेस्ट त्रिपुरा जिला के एसपी बी जे रेड्डी ने मार्च 7 को जानकारी देते हुए बताया था कि शाह मार्च 8… read-more

मंगल, 08 मार्च 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amit Shah, Tripura, tripura sundri temple

Courtesy: Quick Joins

TBJEE 2022 Registrations Extended

फोटो: The Indian Express

TBJEE 2022: त्रिपुरा जेईई के लिए बढ़ी पंजीकरण की तारीख, 7 मार्च तक करें आवेदन

त्रिपुरा बोर्ड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, टीबीजेईई 2022 के लिए पंजीकरण तिथि बोर्ड द्वारा बढ़ा दी गई है। TBJEE 2022 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि मार्च 7, 2022 है। उम्मीदवार परीक्षा के लिए tbjee.nic.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। टीबीजेईई 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया फरवरी 16, 2022 से शुरू हुई थी। सामान्य पुरुष उम्मीदवारों को 550 रुपये, एससी / एसटी पुरुष उम्मीदवारों को 450 रुपये, और सभी महिला और बीपीएल उम्मीदवारों को 350 रूपये शुल्क का भुगतान… read-more

बुध, 02 मार्च 2022 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: tbjee 2022 registrations, extended, Tripura

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

PM Modi

फोटो: Times Now News

पीएम मोदी के त्रिपुरा दौरे से पहले सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ ने कड़ी की सुरक्षा

सीमा सुरक्षा बल ने जनवरी एक को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की जनवरी 4 को त्रिपुरा यात्रा से पहले भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एएनआइ से बात करते हुए 120 बटालियन के बीएसएफ कमांडेंट रत्नेश कुमार ने कहा, जब भी सीमावर्ती इलाकों के पास वीवीआईपी की आवाजाही होती है, तो आमतौर पर यह सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बढ़ाई जाती है कि कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा, "हमने सीमा पर… read-more

रवि, 02 जनवरी 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: BSF, PM Modi, security at border, Tripura

Courtesy: Jagran News

alcohol

फोटो: The Times of India

शराब की जगह एसिड पीने से हुई तीन लोगों की मौत

त्रिपुरा के धलाई जिले में दिसंबर 27 को हुई एक शराब पार्टी में नशे में तीन लोगों ने एसिड को शराब समझकर पी लिया जिसके बाद दिसंबर 29 को उनकी मौत हो गई। त्रिपुरा पुलिस के मुताबिक एसिड पीकर मरने वालों की पहचान कृष्णा जय पारा के सचिंद्र रियांग (22), हजराधन पारा के अधिराम रियांग (40) और नेपालटीला इलाके के भाबीराम रियांग के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया 

गुरु, 30 दिसम्बर 2021 - 03:40 PM / by रितिका

Tags: Tripura, alcohol, acid

Courtesy: NDTV News

No Mosque Damaged No Rape Death In Tripura

फोटो: Shortpedia

त्रिपुरा को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही सभी खबरें हैं फर्जी: गृह मंत्रालय

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नवंबर 13 को कहा कि त्रिपुरा में एक मस्जिद को नुकसान पहुंचाने और तोड़फोड़ की सोशल मीडिया पर चल रही खबरें फर्जी और पूरी तरह से गलत तथ्य हैं। गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि त्रिपुरा में ऐसी किसी भी घटना में साधारण या गंभीर चोट या बलात्कार या किसी व्यक्ति की मौत की कोई रिपोर्ट नहीं है, जैसा कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया गया है।

रवि, 14 नवंबर 2021 - 10:02 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Tripura, Social Media, Home Ministry

Courtesy: Navbharat Times