Karan Jauhar

फोटो: Latestly

गंभीर ट्रोलिंग के बाद करण जौहर ने छोड़ा ट्विटर

देश के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक करण जौहर अपने ट्वीट्स के कारण बार-बार सुर्खियां बटोरते रहते हैं।  हालांकि, वह अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं। करण ने अक्टूबर 10 को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर से बाहर निकलने की घोषणा की है। उन्होंने अपने बाहर निकलने की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, "केवल अधिक सकारात्मक ऊर्जा के लिए जगह बनाना और यह उसी दिशा में एक कदम है। अलविदा ट्विटर!"।

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Bollywood, karan Johar, quits, Twitter, Trolling

Courtesy: India TV

Arshdeep singh

फ़ोटो: Timesofindia

जानिए अर्शदीप की ट्रॉलिंग पर क्या बोले परिवारजन, कई नेता भी आए बचाव में

भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में कैच छोड़ने पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस ट्रोलिंग पर उनके परिवारजनों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि - "रात गई बात गई, अब हम दूसरे खेल की ओर बढ़ेंगे। आलोचक न हो तो कोई भी व्यक्ति प्रगति नहीं कर सकता। लोग भावुक हो जाते हैं और बातें कहते हैं लेकिन यह अर्शदीप को नहीं रोकेगा।"

मंगल, 06 सितंबर 2022 - 02:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Arshdeep Singh, Pakistan, catch drop, Trolling

Courtesy: Aajtak

Kareena kapoor

फ़ोटो: pinkvilla

करीना कपूर पर भरी पड़ा इंडियन रेलवे को लेकर दिया गया बयान

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में भारतीय रेलवे को लेकर बयान दिया था कि उनकी वजह से इंडियन रेलवे को आर्थिक रूप से फायदा पहुंचता है। अब इस बयान के चलते करीना को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे है। बता दें कि करीना ने यह बयान टीवी शो "केस तो बनता है" में अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन के दौरान दिया था।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 07:55 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kareena Kapoor, Indian Railways, Trolling, Lal Singh Chadha

Courtesy: Zeenews

badshah

फोटो: Global News

भद्दे कमेंट्स को लेकर बादशाह ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड सिंगर केके के निधन पर रैपर बादशाह द्वारा श्रद्धांजलि के पोस्ट पर एक यूजर ने बादशाह को ट्रोल करते हुए लिखा, तू कब मरेगा। इसके बाद बादशाह ने ट्रोलर को जवाह देते हुए लिखा कि, आप जो देख रहे हैं वो मोह माया है। आप जो सुन रहे हैं वो झूठ है। कुछ लोग मिलने के लिए तरसते हैं तो कुछ मरने की दुआएं करते हैं। बता दें कि बादशाह ने ट्रोलर का नाम साझा नहीं किया है।

शुक्र, 03 जून 2022 - 09:40 AM / by रितिका

Tags: Badshah, Rapper Badshah, Trolls, Trolling

Courtesy: AajTak News

Arshad Warsi

फोटो : Times Of India

अरशद वारसी ने शेयर की रूस-युक्रेन वॉर पर फनी मीम, फैंस ने किया जमकर ट्रोल

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मीम शेयर की थी, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फिल्म 'गोलमाल; के एक सीन को साझा करते हुए उसे रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव से जोड़ा है। इस मीम को शेयर करने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों से मिली आलोचना के बाद एक्टर ने वह पोस्ट हटा दी।

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 02:30 PM / by Apurva Verma

Tags: Bollywood celebrities, arshad warsi, Trolling

Courtesy: Dainik Bhaskar

Munmun Datta

फ़ोटो: times of India

ट्रोलिंग का शिकार होने पर मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर की दर्शकों की आलोचना

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद, दर्शकों की खूब आलोचना की। मुनमुन और उनके ही सहकलाकार टप्पू के अफेयर की खबरें वायरल होने के बाद मुनमुन दत्ता ने इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम से पोस्ट कर लिखा कि उन्हें दर्शकों से बेहतर की उम्मीद थी, अब उन्हें खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आ रही है। 

मंगल, 14 सितंबर 2021 - 11:40 AM / by अदनान फैसल

Tags: Munmun Dutta, Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma, Trolling, Viral

Courtesy: Bbc Hindi

Shabana/Shashi/Javed

फोटो: India Today

शबाना आजमी ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए किया जावेद अख्तर का बचाव

अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपने पति जावेद अख्तर का बचाव किया है। दरअसल, दूरदर्शन श्रीनगर द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शशि थरूर ने किशोर कुमार का गाना गाया था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खुद शशि थरूर ने शेयर की थी। शेयर वीडियो पर जावेद अख्तर द्वारा शशि के हिंदी उच्चारण को लेकर टिप्पणी करने पर यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे है। इसके बचाव मे शाबाना ने सफाई देते हुए सितंबर सात को वीडियो पर फॉलोअप… read-more

बुध, 08 सितंबर 2021 - 07:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Javed Akhtar, Dr Shashi Tharoor, Trolling, shabana azmi

Courtesy: Amar ujala NEWS

Virat Kohli

फोटो: Hindustan Times

वर्कआउट वीडियो शेयर करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है, जिसके लिए वो जिम में कड़ी मेहनत भी करते हैं। विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, लेकिन इस बार लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। दरअसल विराट के पिछले डेढ़ साल से एक भी शतक ना लगा पाने और न्यूजीलैंड से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल हारने पर लोग… read-more

बुध, 07 जुलाई 2021 - 04:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Virat Kohli, Virat Kohli Video, Social Media, Trolling, sports

Courtesy: Zee News