Tulsi kali mirch

फ़ोटो: Hindustan

तुलसी के पत्ते और काली मिर्च के सेवन से घटा सकते हैं अपना वजन

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो काली मिर्च और तुलसी का सेवन करें। ये बॉडी से फैट कम करती है। दरअसल तुलसी पत्ते और काली मिर्च में फाइबर, विटामिन सी, के, ए, कैल्शियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें स्वस्थ वसा भी पाया जाता है। तुलसी पत्ते और काली मिर्च के सेवन से आपका चयापचय दर तेज हो सकती है, जिससे भोजन का पाचन अच्छे से हो सके।

शुक्र, 03 जून 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Health, Weight Loss, Black Pepper, Tulsi

Courtesy: Onlymyhealth

Stomach Burn

फ़ोटो: Jagran

गर्मी में पेट की जलन होने पर खाये ये चीजें, नहीं होंगी परेशानियां

गर्मी के मौसम में बेकार खान पान के कारण से कई बार पेट में गर्मी और जलन की समस्या होने लगती है। पेट में गर्मी होने पर पिंपल्स, कब्ज और पेट दर्द भी शुरू हो जाता है। बता दें कि ठंडी खानपान की चीजों को खाकर हम पेट के गर्मी से निजात पा सकते हैं। पेट में गर्मी होने पर पुदीना, सौंफ, इलायची, तुलसी आदि का सेवन करना चाहिए। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और औषधीय गुण पाएं जाते है, जो पेट की गर्मी, को रोकते हैं।

बुध, 11 मई 2022 - 03:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pudina, Tulsi, Health, burn

Courtesy: Abp Live

spices

फोटो: Encyclopedia Britannica

गर्मियों के दौरान अधिक मसालों के सेवन से करें परहेज

गर्मियों के मौसम में तुलसी का इस्तेमाल कम मात्रा में करना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। ये महिलाओं की फर्टिलिटी को भी प्रभावित कर सकती है। दालचीनी का इस्तेमाल भी सीमित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि ये ब्लड प्रेशर काफी कम करती है। इसके अधिक प्रयोग से मुंह में छाले हो सकते हैं। जिन लोगों को ब्लड क्लॉटिंग है उन्हें काली मिर्च खाने से परहेज करना चाहिए।

मंगल, 03 मई 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: turmeric, Tulsi, cinnamon, summer tips

Courtesy: Zee News

Tulsi Plant

फोटो: Teahub

वातावरण को शुद्ध करते हैं के ये पेड़-पौधे

स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध वातावरण बेहद जरूरी है। कुछ ऐसे खास पेड़ पौधे हैं जो वातावरण को शुद्ध रखने के साथ सेहत को भी स्वस्थ रखते हैं। तुलसी का पौधा दिन के साथ-साथ रात को भी ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है, इसलिए घरों में तुलसी का पौधा ज़रूर लगाएं। नीम के पत्तों में कई मेडिकल खूबियां होती है, यह लगभग 22 घंटे आक्सीजन और पीपल और बरगद के पेड़ 24 घंटे तक ऑक्सीजन देते है।

शनि, 22 मई 2021 - 09:22 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Tulsi, neem leaves, environment, oxygen

Courtesy: Jagran News

benifits of basil

फोटोः Indiatimes.com

क्यों तुलसी के पत्ते चबाना आपके लिए हो सकता है हानिकारक ? जानिए कैसे करे सेवन

विशेषज्ञों के अनुसार तुलसी के पत्तों में पारा धातु होता है। अगर तुलसी के पत्तों को चबाकर खाया जाए तो यह दांतो पर लग जाता है जिससे दांत ख़राब भी हो सकते हैं। इसलिए आयुर्वेद में भी तुलसी के पत्तों को चबाने से परहेज़ किया जाता है। तुलसी में भरपूर मात्रा में औषधीय गुण मौजूद होते है। तुलसी का सेवन आप काढ़े के रूप में, चाय बनाकर, पत्तों को पानी में उबाल कर आदि तरीको से कर सकते है।

रवि, 20 सितंबर 2020 - 07:36 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Tulsi, health care, Ayurvedic

Courtesy: AMARUJALA NEWS