Wheat

फ़ोटो: Buisness Insider

तुर्की ने भारतीय गेंहू को खराब बताकर लौटाया, उसी गेंहू को हाथों हाथ मिस्र ने खरीदा

तुर्की ने भारत का जो गेहूं खराब बताकर लौटा दिया था, अब गेहूं की उस खेप को मिस्र भेज दिया गया है। रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से मिस्र ब्रेड की कमी से जूझ रहा है। गेहूं के सबसे बड़े आयातकों में से एक मिस्र, भारत सहित अन्य देशों से कम कीमत पर गेहूं खरीदना चाहता है। तुर्की ने जिस गेहूं को गुणवत्ता खराब बताकर लेने से इनकार कर दिया था, उसे मिस्र भेज दिया गया है।

शुक्र, 03 जून 2022 - 05:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Wheat, Bread, Export, India, Turkey, Egypt

Courtesy: Zee News

Turkiye

फ़ोटो: forbes

तुर्की ने बदला अपना नाम, संयुक्त राष्ट्र ने भी दी मंजूरी

तुर्की ने अपना नाम बदलकर "तुर्किये" कर लिया है और नाम बदलने के इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र ने भी मंजूरी दे दी है। दरअसल तुर्की के विदेश मंत्री मेवतुल कावुसिग्लू ने संयुक्त महासचिव एंटोनियो गुटेरे को चिट्ठी लिखकर अनुरोध किया था कि तुर्की का नाम बदलकर तुर्किये कर दिया जाए ,जिसे स्वीकार कर लिया गया है। बता दें कि तुर्की सरकार ने पहले हीअपने देश का नाम तुर्की लिखना बंद कर दिया था।

शुक्र, 03 जून 2022 - 02:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Turkey, United Nations, Name Change, Türkiye

Courtesy: Live hindustan

wheat export

फोटो: The New York Times

वैश्विक संकट के बीच तुर्की ने लौटाया भारत का गेहूं

दुनिया गेहूं के संकट से जूझ रही है। इसी बीच तुर्की ने भारतीय गेंहू की खेप लौटाते हुए कहा कि इस गेहूं में रुबेला वायरस पाया गया है, जिसके बाद तुर्की के कृषि मंत्रालय ने इसे लेने से इंकार कर दिया है। तुर्की ने मई 29 को भारत से गेहूं की खेप लौटाई है। एसएंडपी ग्लोबल कमोडिटी इनसाइट्स की रिपोर्ट के अनुसार 56,877 टन गेहूं से लदे जहाज को गुजरात के कांधला बंदरगाह लौटा दिया गया है। 

गुरु, 02 जून 2022 - 09:40 AM / by रितिका

Tags: Turkey, Wheat, Wheat crop, Wheat export

Courtesy: AajTak News

cow

फोटो: Daily Sabah

किसान ने गायों के लिए अपनाई वर्चुअल तकनीक, बढ़ा दूध का उत्पादन

तुर्की के अक्साराय में एक किसान ने अपनी गायों को वर्चुअल रियलिटी गॉगल्स पहनाएं है, जिससे गायों को खुले में घास चरने का अहसास होता है। इस कदम का गायों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और वो रोजाना 22 लीटर की जगह 27 लीटर दूध देने लगी है। एक रिसर्च में आया था कि  गायों को हरियाली पसंद है। गॉगल्स लगाने के बाद से गायों को लगता है कि वो सूरज की रोशनी का आनंद लेते हुए खुले में चरने गई है।

शुक्र, 21 जनवरी 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Cow, Virtual Reality, Turkey

Courtesy: Navbharat Times

S Jaishankar

फोटो: Outlook India

फ्रांस के ख़िलाफ़ तुर्की का विरोधी रुख देखकर, भारत आया फ्रांस के सपोर्ट में

पाकिस्तान और तुर्की ने फ्रांस के राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ अभियान शुरू किया है, जिसके बाद भारत अब फ्रांस के आतंकवाद मुद्दे पर उसके समर्थन में सामने आया है। तुर्की कश्मीर पर भारत विरोधी रुख भी अपना रहा है। ग्रीस और तुर्की के बीच झड़प चल रही है, इसलिए भारत ने ग्रीस से बात की है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ग्रीस के विदेश मंत्री से सहयोग से जुड़े मुद्दों पर वर्चुअली बात की है। 

शनि, 31 अक्टूबर 2020 - 03:25 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: France, India, Turkey, Dr S Jaishankar

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Turkey earthquake

फोटो: Google

तुर्की में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप; 17 की मौत, 709 घायल

तुर्की में अक्टूबर 30 को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.0 दर्ज की गयी। इस भूकंप में ]17 लोगों के मरने की खबर है वहीं 709 घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप का केंद्र एजियन सागर में 16.5 किमी नीचे था। तुर्की और यूनान के तट के बीच आए इस भूकंप के कारण पश्चिमी तुर्की में कई इमारतें ढह गई वहीं  मलबे के अंदर कई लोगों के दब जाने का अंदेशा है। ग्रीस में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं ‌।

शनि, 31 अक्टूबर 2020 - 09:12 AM / by तूलिका स्वाति

Tags: Turkey, Earthquake, Greece

Courtesy: Live Hindustan

Foreign minister of syria

फ़ोटो: Navbharat

सीरिया के विदेश मंत्री ने तुर्की को कहा मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में आयोजित एक बैठक में सीरिया के विदेश मंत्री वालिद अल-मोआलेम ने तुर्की पर आरोप लगाते हुए तुर्की को आतंक का प्रायोजक बताया है। विदेश मंत्री ने अपने रिकार्डेड संदेश में यह भी कहा कि कोरोना के ऐसे भीषण काल में तुर्की ने जलापूर्ति बंद कर दी है जो मानवता के खिलाफ होने के साथ एक जघन्य अपराध भी है। उन्होंने कहा तुर्की का वर्तमान शासन वैश्वी कानूनों के अंतर्गत ग़ैरकानूनी है। हालांकि तुर्की ने अपने ऊपर लगे आरोपों… read-more

मंगल, 29 सितंबर 2020 - 08:29 AM / by आकाश तिवारी

Tags: syria, Turkey, United Nations

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Kangana-Aamir

फोटो : Public Releases

कंगना रनौत ने आमिर खान की तुर्की की ट्रिप पर "डबल स्टैंडर्ड्स" के लिए उठाए सवाल

अभिनेत्री कंगना रनौत ने व्यक्त किया है कि आमिर खान ने अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए तुर्की जाने और तुर्की की पहली महिला एमिन एर्दोगन से मिलने के अपने "डबल स्टैंडर्ड्स" को दर्शाया है। उन्होंने टिप्पणी की, "आमिर भारत में इनटॉलेरेंस के बारे में शिकायत करते रहे हैं, और फिर भी वह तुर्की जाते हैं, जो इस समय दुनिया के सबसे इनटॉलेरेंस देशों में से एक है।'' 

शुक्र, 21 अगस्त 2020 - 04:10 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Aamir Khan, Kangana Ranaut, Turkey

Courtesy: Briflynews