फोटो: LatestLY
अभिनेत्री महक चहल हुई ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार
टीवी अभिनेत्री महक चहल के साथ 49 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। महक ने इसकी शिकायत बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। नागिन छह की अभिनेत्री महक के मुताबिक ऑनलाइन कोरियर के बारे में पता करने के दौरान ये ठगी हुई है। दोषी ने उनसे फोन पर बात करने के बाद ठगी को अंजाम दिया। बता दें कि साइबर विंग ने इस घटना के बाद मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags: Mahak Chahal, TV actor, Online Fraud, Police
Courtesy: AajTak
फोटो: IWMBuzz
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मेकर्स ने इन कलाकारों की तलाश पर लगाया ब्रेक
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन और मेहता साहब की एंट्री की खबर जोरों पर थी। माना जा रहा था कि मेकर्स ने दोनों किरदारों के लिए नए चेहरों की तलाश शुरू की थी मगर अब इस तलाश पर ब्रेक लग गया है। शो के निर्माता असित मोदी ने हाल ही में कहा था कि दयाबेन का किरदार वापस लौटेगा जिसके बाद दर्शकों में खुशी थी। मेकर्स दयाबेन के लिए ऑडीशन ले रहे थे, जिसे रोका गया है।
Tags: taarak mehta ka ooltah chashmah, TMKOC, TV actor
Courtesy: Zee News
फोटो: News NCR
जज्बात से भरा रोनित रॉय और संगीता घोष का नया शो 'स्वरण घर"
टेलीविजन के कलर्स चैनल पर जल्द ही एक नया शो "स्वरण घर" आने वाला है। सरगुन मेहता और रवि दबुे द्वारा निर्मित शो ‘स्वरणघर’ का प्रीमियर फरवरी 28, 2022 से रात 8:30 बजे प्रसारित होगा। शो में पति पत्नी के रूप में मुख्य भूमिका संगीता घोष और रोनित बोस रॉय ने निभाई है। शो की कहानी बेहद इमोशनल है, इस कहानी में एक दंपती स्वरण (संगीता घोष) और उसके पति कंवलजीत का जीवन दिखाया गया है।
Tags: TV Serial, TV actor, colours channel, Ronit Roy, Sangita ghosh
Courtesy: Jagran News
फोटो: Hotstar
टीवी पर 21 साल बाद फिर आएगा "क्योंकि सास भी कभी बहू थी"
टीवी सीरीयल "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" छोटे पर्दे पर 21 साल बाद वापसी करने जा रहा है। इस सीरियस से घर घर में तुलसी विरानी यानी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और एकता कपूर को पहचान मिली थी। इसकी एक झलक शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस शो का रीपिट टेलीकास्ट फरवरी 16 से स्टार प्लस पर दिखाया जाएगा। शो के वापस टीवी पर आने… read-more
Tags: TV Serial, TV actor, Ekta Kapoor
Courtesy: AajTak News
फोटो: Times of India
तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बाघा बॉय उर्फ तन्मय वेकारिया हुए कोरोना संक्रमित
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा का किरदार निभा रहे तन्मय वेकारिया ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। बाघा ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर कहा की, सारी सावधानियां बरतने के बावजूद वो कोरोना संक्रमित हुए है। साथ ही उन्होंने गुजारिश है कि पिछले 2-3 दिनों में जो भी लोग उनके सम्पर्क में आए हैं वो अपना टेस्ट जरूर करा ले।
Tags: TV actor, कोविड-19 टेस्ट, corona positive, Instagram
Courtesy: Aaj Tak
फोटो: Bihari Voice
अंकिता लोखंडे ने गोल्डेन जोड़े में लिए विक्की जैन के संग सात फेरे
टीवी जगत फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के साथ दिसंबर 14 को मुंबई के आलीशान होटल में शादी की। शादी के उत्सव में परिवार के सदस्यों, दोस्तों और इंडस्ट्री के सितारों ने भाग लिया। अंकिता लोखड़े ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। उन्होंने चूड़ा और ज्वेलरी के साथ अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट किया।
Tags: TV actor, Wedding Ceremony, Entertainment
Courtesy: Aaj Tak news
फोटो: Pinkvilla
गुरमीत और देबिना ने बंगाली रीति रिवाज के साथ तीसरी बार रचाई शादी
टीवी एक्टर देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने तीसरी बार बंगाली रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। देबिना ने खुद इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर दी है। इससे पहले दोनों ने वर्ष 2006 में गुपचुप तरीके से शादी की थी, जिसकी किसी को जानकारी नहीं थी, फिर साल 2011 में दोनों ने अपने घरवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर मैरिज की थी। इस वर्ष इस कपल ने अपनी शादी की 10वीं… read-more
Tags: Gurmeet chaudhary, TV actor, Marriage, Debina Banerjee
Courtesy: E24 Bollywood
फोटो: Indiatimes.com
अफगानिस्तान में लापता हुए टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार के बहनोई
टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार के बहनोई बीते नौ दिनों से अफगानिस्तान में फंसे हुए है। यहां तक कि इन दिनों में उनसे किसी तरह की बातचीत भी नहीं हो सकी है। परिवार के कई कोशिशों के बाद भी उनका पता नहीं लग रहा है। परिवार के पास ये जानकारी भी नहीं है कि वो कहां रह रहे है। ऐसे हालातों के बीच नुपुर की बहन जिज्ञासा का बुरा हाल हो गया है और वो कई दिनों से सो नहीं पाई है।
Tags: Nupur Alankar, Entertainment, TV actor, Afghanistan Take Over
Courtesy: NBT News
फोटो: news18
रिलीज हुआ कलर्स के मशहूर शो ‘बालिका वधू’ का दूसरा प्रोमो
कलर्स टीवी के मशहूर शो ‘बालिका वधू’ का अब दूसरा सीजन आने वाला है। शो के मेकर्स ने ‘बालिका वधू 2’ का दूसरा प्रोमो रिलीज कर दिया है। कुछ समय पहले मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया था। इस शो के मुख्य किरदार आनंदी और जग्या की मासूमियत आज भी दर्शक नहीं भूले हैं। इस बार भी शो बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर ही बनाया जा रहा है। इस शो के दूसरे सीजन की मांग फैंस काफी दिनों से कर रहे थे। अब मेकर्स… read-more
Courtesy: Brifly Exclusive
फोटो: Bollywood Life
9 महीने बाद अपने परिवार के साथ घर लौटे करनवीर बोहरा
एक्टर करनवीर बोहरा अपने पत्नी और बच्चों के साथ घर लौट आए हैं। बीते 9 महीने से अभिनेता अपने परविार के साथ कनाडा में समय बिता रहे थे। इस दौरान अभिनेता की पत्नी ने अपने तीसरे बच्चे, बेटी जिया को जन्म दिया हैै। अभिनेता जब अपने घर वापस लौटे, तो उनके पड़ोसियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी पत्नी और तीन बेटियां अपने घर… read-more
Tags: TV actor, Bollywood, karanveer singh vohra
Courtesy: Brifly Exclusive