Nupur Alnkar

फोटो: India TV News

टीवी एक्ट्रेस नूपुर अलंकार ने लिया टेलीविजन इंड्रस्ट्री से संन्यास

लगभग तीन दशकों से मनोरंजन उद्योग का हिस्सा रही टीवी अभिनेत्री नुपुर अलंकार आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने के लिए उद्योग छोड़ने की घोषणा की है। टेलीविजन इंडस्ट्री में चर्चित चेहरा रह चुकी नूपुर ने सांस्कारिकता से 'संन्यास' ले लिया है। नूपुर अब फैंसी पोशाकों की जगह भगवा वस्त्र पहने हुए दिखाई देती हैं। नूपुर ने कहा, मैंने फरवरी में ही सन्यास ले लिया था। अब मैं तीर्थयात्राओं में व्यस्त हूँ और… read-more

शनि, 20 अगस्त 2022 - 03:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: TV ACTRESS, Nupur Alankar, quits, Showbiz

Courtesy: Web Dunia

Madhavi gogte

फोटो: Prabhatkhabar.com

मशहूर टीवी एक्ट्रेस माधवी गोगटे का कोरोना से निधन

मशहूर टीवी एक्ट्रेस माधवी गोगटे का नवंबर 21 को 58 साल की उम्र में कोरोना से निधन हो गया। माधवी ने मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। माधवी गोगटे लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय थी। उन्हें मराठी फिल्म 'घनचक्कर' से पहचान मिली थी। उन्होंने हाल ही में 'तुजा मजा जामते' के साथ मराठी टीवी शो में डेब्यू किया था। उन्हें टीवी सीरियल अनुपमा के जरिए काफी प्रसिद्धि मिली थी। 

सोम, 22 नवंबर 2021 - 04:15 PM / by अमित व्यास

Tags: Anupama TV serial, TV ACTRESS, Entertainment, Covid-19

Courtesy: Dainik Bhaskar

Malayalam TV Actress

फोटो: Onmanorama

रीति-रिवाजों का उल्लंघन करने के चलते मलयालम टीवी एक्ट्रेस गिरफ्तार

केरल में मलयालम की टीवी अभिनेत्री मिनिषा को सितंबर 11 को धार्मिक कार्यक्रम में चप्पल पहनने तथा रीति रिवाजों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें जारी करने के बाद अभिनेत्री को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। जिसमें अभिनेत्री द्वारा कृत्य को अनजाने में की गई गलती बता कर सोशल मीडिया से तुरंत सभी तस्वीरों को हटा लिया गया। फिलहाल पुलिस ने अभिनेत्री का बयान दर्ज कर जमानत दे दी है।

रवि, 12 सितंबर 2021 - 04:01 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: TV ACTRESS, Malayalam, arrested, Social Media

Courtesy: Hindustan

Pratyusha Pal

फोटो: Times of India

बंगाली टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा पॉल को मिल रही हैं दुष्कर्म की धमकियां

बंगाली टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा पॉल ने कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्हें लगातार दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं। प्रत्युषा के अनुसार उन्हें यह धमकियां इंस्टाग्राम पर दी जा रही हैं। कोलकाता पुलिस ने प्रत्यूषा की शिकायत को आईटी एक्ट-2000 और आईपीसी की धारा 354-ए/डी, 506 और 509 के तहत दर्ज करने के साथ मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

रवि, 11 जुलाई 2021 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: pratyusha paul, rape threats, TV ACTRESS

Courtesy: Newstrack Live