Amitabh Bachchan

फोटो: News NCR

टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति का नया प्रोमो हुआ रिलीज

टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से नजर आने वाले हैं। शो के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। शो के मेकर्स ने हाल ही में इसका नया प्रोमो जारी किया है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। केबीसी 14 में रजिस्टर करने के लिए दर्शकों को सोनीलिव ऐप से रजिस्टर करना होगा। इस बार भी कुछ बदलाव मेकर्स ने किए हैं मगर उनकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

रवि, 12 जून 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Amitabh Bachchan, KBC, Promo, TV Show

Courtesy: AajTak News

Mahira Khan

फोटो: Hindustan Times

पाकिस्तनी अभिनेत्री माहिरा खान टीवी पर कर रहीं वापसी

पाकिस्तान की अभिनेत्री माहिरा खान अब जून नौ को शाम 7 बजे सदके तुम्हारे में नजर आएंगी। सदके तुम्हारे में माहिरा खान भी नजर आएंगी। इस शो का निर्देशन मोहम्मद एहतेशामुद्दीन ने किया है। इसे खलील-उर-रहमान क़मर द्वारा लिखा गया है। इस शो में अदनान मलिक माहिरा के साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगे। ये शो प्यार और किस्मत की मजेदार कहानी है। ये कहानी 1980 के दशक पर आधारित है।

गुरु, 09 जून 2022 - 06:01 PM / by रितिका

Tags: mahira khan, pakistani actress, TV Show

Courtesy: NDTV News

Koffee with Karan

फोटो: koimoi

अब नहीं देख पाएंगे "कॉफी विद करण" ,हमेशा के लिए शो हुआ बंद

टेलीविजन पर बॉलीवुड गपशप को लेकर चर्चित शो "कॉफी विद करण" 6 सीजन की बड़ी सफलता के बाद अब हमेशा के लिए बंद हो गया है। इस बात की जानकारी फिल्म निर्माता और शो के होस्ट, करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर दी है। वहीं, शो के बंद होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोग करण जौहर को ट्रोल भी कर रहे है। 

बुध, 04 मई 2022 - 08:56 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Koffee with Karan, Bollywood, TV Show

Courtesy: Amar ujala

Karanvir Bohra

फोटो: Hindustan Times

कर्ज में डूबे हैं करणवीर बोहरा, फेमस शो में दी जानकारी

टीवी पर आ रहे रियलिटी शो Lock Upp का वीडियो एक्टर करणवीर बोहरा ने शेयर करते हुए बताया कि वो कर्ज में डूबे हुए है। करणवीर ने प्रतियोगियों के साथ बातचीत में खुलासा किया कि वो कर्ज में डूबे हुए है। वर्ष 2015 के बाद से उन्होंने जो भी प्रोजेक्ट लिए सिर्फ कर्ज उतारने के उद्देश्य से लिए है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर उनकी जगह कोई और व्यक्ति होता तो शायद आत्महत्या कर लेता।

मंगल, 15 मार्च 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Karanvir Bohra, Lock Upp, Kangana Ranaut, TV Show

Courtesy: Zee News

Show Lockup

फोटो: India TV

रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसा एकता कपूर और कंगना रणौत का शो 'लॉकअप''

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत और एकता कपूर का रियलिटी शो लॉकअप रिलीज होने के पहले लीगल पेंच फंस गया है। हैदराबाद की एक सिविल कोर्ट में याचिकाकर्ता सनोबर बेग ने 'लॉकअप' के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने जेल कॉन्सेप्ट को चोरी करने का आरोप लगाया है। बेग का कहना है कि वो जेल कॉन्सेप्ट की स्टोरी और स्क्रिप्ट के अकेले राइट होल्डर हैं। इसके बाद सिविल कोर्ट ने शो के निर्माताओं के खिलाफ विज्ञापन-अंतरिम निषेधाज्ञा जारी किया।

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 12:20 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: TV Show, Lockup, Legal Notice, plagiarism

Courtesy: Aaj Tak

Nakul Mehta and Disha Parmar

फोटो: India.com

'बड़े अच्छे लगते हैं' के सीजन 2 का प्रोमो रिलीज

'बड़े अच्छे लगते हैं' के सीजन 2 का प्रोमो सामने आ गया है। नुकल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों के दिलों पर छाने को तैयार है। इस शो में दोनों राम और प्रिया के किरदार निभाएंगे। शो क्व प्रोमो में दोनों के बीच केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। शो का पहला सीजन 2011 में आया था जिसमें राम कपूर और साक्षी तंवर ने मेन रोल निभाया था।

गुरु, 12 अगस्त 2021 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Nakul Mehta, Disha Parmar, Sony TV, TV Show

Courtesy: Abp News Hindi