MIB Twitter

फोटो: NewsOnAIR

हैक होने के कुछ देर बाद ठीक हुआ सूचना प्रसारण मंत्रालय का अकाउंट

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय का ट्वीटर अकाउंट जनवरी 12 की सुबह हैक हो गया, जिसे बाद में ठीक कर लिया गया है। हैकर्स ने अकाउंट का नाम बदलकर उसे Elon Musk किया और प्रोफाइल फोटो बदलकर मछली की फोटो लगा दी थी। हैकर्स ने कुछ ट्वीट भी किए थे जिसे बाद में हटा लिया गया। इस संबंध में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि मंत्रालय का अकाउंट हैक हुआ था, जिसे ठीक कर लिया है।

बुध, 12 जनवरी 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: MIB, Ministry of Information and Broadcasting, Twitter, Twitter account hacked

Courtesy: AajTak News

Pm modi

फोटो: NDTV

पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक, जांच में जुटी CERT-IN की टीम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट दिसंबर 12 की रात 2 बजे हैक हो गया था, जिसके बाद उससे ट्वीट किया गया कि भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है। सरकार भी 500 बिटकॉइन खरीदकर लोगो मे बाँट रही है। इसके कुछ मिनट बाद ही यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया। अब सरकार ने इस हैकिंग की जड़ो तक पहुंचने के लिए साइबर जांच एजेंसी CERT-IN को काम पर लगाया है।

रवि, 12 दिसम्बर 2021 - 09:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Twitter account hacked, PM Modi, CERT

Courtesy: Aajtak News