फोटो: The Economic Times
मोदी सरकार के दबाव में ट्विटर उनके फ़ॉलोअर्स को 'सीमित' कर रहा है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि, मोदी सरकार के 'दबाव' के चलते ट्विटर उनके फॉलोवर्स को सीमित कर रहा है। राहुल गांधी ने पत्र में लिखा, पहले वह प्रति माह दो लाख फ़ॉलोअर्स प्राप्त कर रहे थे, लेकिन अगस्त 2021 के बाद, उनके फ़ॉलोअर्स 2500 प्रति माह की दर से बढ़ रहे है। एक अमेरिकी अखबार के मुताबिक ट्वीटर के प्रवक्ता ने गांधी के आरोपों का जवाब देने से मना कर दिया है।
Tags: Rahul Gandhi, Twitter, Followers, Twitter CEO
Courtesy: Lokmat News
फोटो: The Indian Express
पराग अग्रवाल बने ट्विटर के नए सीईओ, जैक डोर्सी की ली जगह
भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को ट्विटर के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनया गया है। उन्होंने जैक डोर्सी की जगह ली है, जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दिया है। अग्रवाल ने साल 2011 में इंजीनियर के तौर पर ट्विटर ज्वाइन किया था। वर्तमान में वो कंपनी के CTO थे। वो Microsoft, AT&T और Yahoo में काम कर चुके है। उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी और आईआईटी बॉम्बे से कम्प्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली है… read-more
Tags: Twitter, Twitter CEO, IIT Bombay, Parag Agarwal
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: CNN
फेक न्यूज़ को लेकर अमेरिकी सीनेट में फेसबुक और ट्विटर के सीईओ की गवाही
फेसबुक और ट्विटर के सीईओ ने नवंबर 18 को सीनेट ज्यूडीशियरी समिति के समक्ष उपस्थित होकर अमेरिकी चुनावो में फेक न्यूज़ को रोकने के लिए अपने-अपने प्रयासों की जानकारियां दी। फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग ने अपने फेक न्यूज़ को रोकने के लिए अपने प्रयासों को सीनेट के सामने रखा और साथ ही ये कहा कि, चुनाव में हस्तक्षेप का खतरा हमेशा बना रहेगा; इसे पूरी तरह से दूर नहीं किया जा सकता है। दोनों ने अमेरिकी सरकार को कंटेंट निर्देशित करने के अधिकार का विरोध किया हैं… read-more
Tags: Facebook, Twitter CEO, Twitter, US Election 2020, Social Media
Courtesy: Dainik Jagran