Ashwini Vaishnaw

फोटो:NavBharat Times

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा नये नियमों को मानना ही होगा

देश के नये आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पद संभालने के बाद नये आईटी नियमों को लेकर केन्द्र और ट्विटर के बीच चल रहे गतिरोध पर ट्विटर को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत में रहने और काम करने वाले हर व्यक्ति व संस्थान को सरकार के नियमों को मानना होगा। ओडिशा से सांसद अश्विनी ने कैबिनेट के आईटी मंत्री के साथ रेल मंत्री का प्रभार भी संभाला है। आईटी मंत्रालय में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद की जगह ली है।

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 06:45 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Twitter, Twitter India, Railways and IT ministry, Ashwini Vaishnaw, Modi Government

Courtesy: AajTak

twitter vs UP police

फोटो: Office Chai

ट्विटर भारत के मालिक ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में दिया यूपी पुलिस के समन का जवाब

ट्विटर इन्डिया हेड ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस अगर कोर्ट में उन्हें गिरफ़्तार ना करने का अंडरटेकिंग दे तो वे 24 घन्टे में हाजिर होने को तैयार हैं। दरअसल गाजियाबाद के एक चर्चित मामले में भारत के ट्विटर हेड मनीष माहेश्वरि को यूपी पुलिस ने हाजिर होने को कहा था। जिसके जवाब में माहेश्वरि ने अपने वकील के माध्यम से कर्नाटक हाईकोर्ट में पक्ष रखा है।

मंगल, 06 जुलाई 2021 - 08:45 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Twitter India, UP Police, Karnataka High Court, Ghaziabad, Uttar Pradesh, manish maheshwari

Courtesy: NDTV

Up police has not satisfied of twitter md reply

फ़ोटो: NDTV

ट्विटर के MD के जवाब से संतुष्ट नही है गाज़ियाबाद पुलिस

यूपी की गाज़ियाबाद पुलिस के ट्विटर को भेजे गए नोटिस का जवाब देते हुये ट्विटर के MD ने कहा कि, इस मामले के लिए वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपलब्ध हो सकते है। वो इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते है। इसके अलावा उन्होंने गाजियाबाद पुलिस के भेजे गए नोटिस में कुछ बदलाव करने के लिए कहा है। गाजियाबाद पुलिस ट्विटर के रिप्लाई से संतुष्ट नहीं है और अब दूसरा नोटिस भेजने जा रही है।

मंगल, 22 जून 2021 - 09:16 AM / by अजहर फारूक

Tags: Twitter, gaziabad, Twitter India, UP Police

Courtesy: NDTV

Twitter

Sunday Guardian

ट्विटर को माननी होंगी भारत सरकार की सभी नीतियाँ

केंद्र सरकार ने एक बार फिर ट्विटर को चेतावनी देते हुए कहा, कि ट्विटर सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, इसलिए उसे भारत सरकार द्वारा बनाई गई सभी नीतियों का पालन करना होगा। इससे पहले ट्विटर ने बयान जारी करते हुए कहा था, कि वो आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइंस का पालन नहीं करेगा, जिसके बाद भारत सरकार द्वारा ट्विटर को कड़े शब्दों में चेतावनी दी गई है। 

शुक्र, 28 मई 2021 - 01:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Twitter, Twitter India, India, Central Government

Courtesy: Aajtak News