map of India Dhami tweeted six years ago

फोटो: NDTV

शपथ ग्रहण से पहले विवादों में घिरे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

शपथ ग्रहण से पहले ही उत्तराखंड के नए के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक ट्वीट के कारण विवादों में हैं, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखंड भारत के अजेंडे को गलत बताते हुए भारतीय नक्शे से पी.ओ.के एवं नक्सलाई चीन के इलाके को अलग दर्शाया था। नक्शे को गलत दिखाना हमेशा से ही बहुत संवेदनशील मुद्दा रहा है, हाल ही में नक्शे में लेह को चीन का हिस्सा दिखाने पर ट्विटर पर भी पुलिस केस दर्ज हुआ था।

रवि, 04 जुलाई 2021 - 09:13 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Uttarakhand, Indian Politics, BJP Leader, cheifminister, India, Leh, Map, Twitter, Twitter trends

Courtesy: Ndtv Hindi News

Kareena Kapoor Khan

फोटो: Telugu News

बॉलीवुड: ट्वीटर पर ट्रेंड हो रहा #BoycottKareenaKhan

ट्वीटर पर एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि रामायण पर बन रही एक फिल्म में माता सीता के किरदार के लिए करीना कपूर खान 12 करोड़ रुपये मांग रही हैं। इस खबर के सामने आते ही लोगों ने #BoycottKareenaKhan ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। लोगों के मुताबिक एक मुस्लिम से शादी करने वाली करीना माता सीता का किरदार नहीं निभा सकती। हालांकि, फिल्म मेकर्स ने इसे झूठी खबर बताया है।

शनि, 12 जून 2021 - 07:56 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Kareena kapoor khan, Bollywood, Twitter trends, Ramayana

Courtesy: Jagran News

NCERT

फोटो: AajTak

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #CleanNCERT, जानिए पूरी मामला

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग(NCERT) के खिलाफ ट्विटर पर ट्रेंड चल रहा है। #CleanNCERT 44हज़ार से ज्यादा ट्वीट्स के साथ ट्रेंड कर रहा है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब पहली कक्षा में पढ़ाई जा रही किताब 'रिमझिम' में छपी कविता 'आम की टोकरी' में बच्ची के लिए 'छोकरी' शब्द का प्रयोग किए जाने पर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स भड़क गए थे। लोगों ने इसे 'बाल श्रम' और 'अभद्रता' को बढ़ावा देने वाला बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी कड़ी निंदा हुई… read-more

शनि, 22 मई 2021 - 03:23 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: NCERT, Books, School students, Twitter trends

Courtesy: Brifly News Hindi

picture shared by kiran rijiju

फोटो: Twitter

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #CongressToolkitExposed

ट्विटर पर 70 हज़ार से अधिक ट्वीट्स के साथ #CongressToolkitExposed ट्रेंड कर रहा है। भाजपा के बड़े नेता इस हैशटैग के साथ कुछ तस्वीरों को कांग्रेस की टूलकिट बताकर ट्वीट कर रहे हैं। बीजेपी युवा मोर्चा के प्रेसीडेंट तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट किया है कि, 'टूलकिट अस्पतालों के बिस्तर के आवंटन में अनियमितता करने के निर्देश देता है, जब मैंने… read-more

मंगल, 18 मई 2021 - 05:30 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Tool kit, Congress Party, BJP, Twitter trends

Courtesy: Brifly News Hindi

boycott bjp poster

फोटो: Twitter

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #BoycottBJP4Farmers

नए कृषि कानूनों के विरोध में मई 18 की सुबह से ही ट्विटर पर #BoycottBJP4Farmers ट्रेंड कर रहा है। कुछ देर के लिए ये हैशटैग ट्रेंडिंग 1 पर था, अभी भी ये 50k+ ट्वीट्स के साथ टॉप-5 में ट्रेंड कर रहा है। किसान इस बिल का शुरुआत से ही विरोध कर रहे हैं और इसके लिए कई दिनों तक उन्होंने धरना भी दिया था। ज़मीनी स्तर से लेकर सोशल… read-more

मंगल, 18 मई 2021 - 10:20 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: farmer protest, Protests, Farmers, Twitter trends

Courtesy: Brifly News Hindi