Tesla car

फोटो: Forbes

भारत में Tesla car की लॉन्चिंग के सवाल पर मस्क ने दिया जवाब

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक यूजर ने एलन मस्क से भारत में Tesla की लॉन्चिंग को लेकर सवाल पूछा था। टेस्‍ला के सीईओ एलन मस्‍क ने गुरुवार 13 को रिप्लाई में ट्वीट कर कहा कि, भारत में कार लॉन्च करने में उनकी कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इम्‍पोर्ट ड्यूटी उसकी राह में बाधा बनी हुई है। दरअसल … read-more

शुक्र, 14 जनवरी 2022 - 03:20 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Tesla, Elon Musk, twitter updates, India Launch, Electric Car

Courtesy: Aaj Tak

Twitter

फोटो: Protocol

ट्वीटर ने लागू किए नए नियम, अब शेयर नहीं कर पाएंगे व्यक्तिगत तस्वीर

ट्वीटर में यूजर्स के लिए फोटो और वीडियो के लिए अब नए नियम लागू किए गए है। यूजर्स अब फोटो और वीडियो बिना किसी की सहमति के शेयर नहीं कर सकेंगे। कंपनी ने उत्पीड़न रोकने और गोपनियता भंग होने से रोकने के लिए ये कदम उठाया है। नए नियमों के अनुसार किसी आम इंसान की तस्वीर या वीडियो बिना अनुमति के शेयर किए जाने पर उसे हटाने के लिए कहा जा सकता है।

बुध, 01 दिसम्बर 2021 - 11:20 AM / by रितिका

Tags: Twitter, twitter updates, Twitter Account

Courtesy: ABP News

Snapchat-Twitter

फोटो: Teen Vogue

Twitter ने अपने यूज़र्स को सीधे स्नैपचैट पर अपने ट्वीट्स शेयर करने की दी सुविधा

सोशल नेटवर्किंग एप ट्विटर ने अपने यूज़र्स को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कुछ नए फीचर्स को अपने एप में अपडेट किया है। ट्विटर कंपनी ने अपने यूज़र्स को फोटो शेयरिंग ऐप स्नैपचैट पर डायरेक्ट ट्वीट शेयर करने की अनुमति दे दी, वरना इससे पहले यूज़र्स को स्नैपचैट पर ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर शेयर करना पड़ता था। ट्विटर ने कहा है की, ''जल्द ही आईओएस यूजर्स इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी ट्वीट्स को शेयर करने में सक्षम होंगे और इसे जल्द ही एंड्राइड यूजर्स के लिए… read-more

शनि, 12 दिसम्बर 2020 - 01:49 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Twitter, twitter updates, Snapchat, Tweet fleets

Courtesy: JAGRAN

Twitter

फोटो: Music Ally

Twitter ने जारी किया 'फ्लीट्स' फीचर नाम का एक नया अपडेट

सोशल नेटवर्किंग एप ट्विटर ने नवंबर 17 को अपना एक नया अपडेट 'फ्लीट्स' फीचर पूरे विश्व में शुरू कर दिया है। यह फीचर केवल सेंडर्स यूज़र्स के होम टाइमलाइन के शीर्ष पर दिखेगा। इस फीचर के कारण, पूरे 24 घंटे बाद यूज़र्स के ट्वीट अपने आप गायब हो जाएंगे। डिजाइन निदेशक जोशुआ हैरिस और प्रोडक्ट मैनेजर सैम हैवेसन ने अपने ब्लॉग में लिखा,''ट्वीट अब एक दिन बाद हट जाएंगे, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि फ्लीट्स से लोगों को अपनी राय और भावनाएं व्यक्त करने में… read-more

बुध, 18 नवंबर 2020 - 11:09 AM / by सौम्या श्रोती

Tags: Twitter, twitter updates, Social Media, fleets

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Twitter

फोटो: The New York Times

Twitter लेकर आया 'Topics' नाम का नया फीचर

सोशल नेटवर्किंग एप ट्विटर ने भारत में अपना नया फीचर ऐड किया है। इस नए फीचर का नाम 'Topics' है। यह नया फीचर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में काम करेगा। इस नए फीचर की वजह से सभी यूज़र्स को अपनी रूचि वाली जगहों और लोगों को सर्च करने में आसानी हो जाएगी। सभी यूज़र्स अब अपने चुनिंदा और पसंदीदा लोगों को फॉलो कर सकेंगे। 

गुरु, 29 अक्टूबर 2020 - 06:31 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Twitter, twitter updates, Social Media

Courtesy: JAGRAN NEWS