Vivek Yadav

फोटो: Agniban

मध्य प्रदेश चुनाव से पहले फिर से कांग्रेस में शामिल हुए उज्जैन से आप उम्मीदवार विवेक यादव

उज्जैन से आप के उम्मीदवार विवेक यादव अक्टूबर 24 को फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी द्रारा टिकट ना दिए जाने पर यादव ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था, पर इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने फिर से कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। उज्जैन उत्तर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार माया त्रिवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यादव को चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर से शामिल होने के लिए मनाया।

बुध, 25 अक्टूबर 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: aap candidate vicky yadav, Ujjain, rejoins congress, Madhya Pradesh

Courtesy: Navbharat Times

Mahakal Temple

फोटो: News State

रक्षा बंधन 2023: उज्जैन में भगवान महाकाल को बांधी गई पहली 'राखी'

आज रक्षा बंधन के मौके पर पहली 'राखी' मध्य प्रदेश के उज्जैन में भगवान महाकाल को बांधी गई है। इस महत्वपूर्ण घटना को देखने के लिए हजारों लोग प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर आसपास एकत्र हुए। समारोह सभी धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित किया गया था। इसकी शुरुआत समारोह के संचालन के प्रभारी पुजारी द्वारा देवता को की गई प्रार्थना से हुई। बता दें कि, भगवान् को सवा लाख लड्डूओं का लगाया भोग भी लगाया गया। 

बुध, 30 अगस्त 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: raksha bandhan 2023, first rakhi, tied lord mahakal, Ujjain

Courtesy: ABP Live

Virat Kohli

फोटो: India TV News

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे मैच से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

इंदौर में तीसरा टेस्ट समाप्त होने के एक दिन बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन किए। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमे कपल को अन्य तीर्थयात्रियों के साथ मंदिर में बैठे देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का और विराट ने इस मौके पर 'भस्म आरती' में भी हिस्सा लिया। 

शनि, 04 मार्च 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Anushka Sharma, Virat Kohli, Visit, Mahakaleshwar temple, Ujjain

Courtesy: Navbharat Times

Shivratri

फोटो: India TV News

महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन में 'शिव ज्योति अर्पणम-2023' कार्यक्रम में जलाये जायेंगे 21 लाख दीये

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में फरवरी 18 को 'शिव ज्योति अर्पणम-2023' कार्यक्रम के तहत करीब 21 लाख मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे। उज्जैन में पिछले साल महाशिवरात्रि पर 11,71,078 मिट्टी के दीये जलाए गए थे। सरकारी अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया, अब 21 लाख दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उज्जैन में… read-more

रवि, 12 फ़रवरी 2023 - 08:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, 21 lakh diyas, Ujjain, Mahashivratri

Courtesy: Jagran News

pm modi mahakal

फोटो: Zee News

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया महाकाल लोक का लोकार्पण

उज्जैन में बने भव्य महाकाल लोक का लोकार्पण अक्टूबर 11 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। 900 मीटर से अधिक बड़ा ‘महाकाल लोक’ गलियारा पुरानी रुद्र सागर झील के चारों और फैला हुआ है। यहां रुद्र सागर झील को पुनर्विकास की परियोजना के तहत पुनर्जीवित किया गया है। लोकार्पण से पहले पीएम मोदी ने महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना भी की। लोकार्पण करने पीएम मोदी इंदौर से हेलीकॉप्टर के जरिए उज्जैन पहुंचे।

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, Ujjain, Mahakaal, Mahakaal Corridor

Courtesy: News 18 Hindi

PM Modi

फोटो: India TV News

पीएम मोदी आज करेंगे 'महाकाल लोक' का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी आज 856 करोड़ रुपये के महाकालेश्वर मंदिर गलियारा विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इससे मध्य प्रदेश के इस पवित्र शहर में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक महाकाल लोक के भव्य प्रवेश द्वार नंदी द्वार के नीचे मोली (पवित्र) धागों से ढका एक बड़े आकार का शिवलिंग रखा गया है। मेगा कॉरिडोर के उद्घाटन को प्रतीकात्मक रूप से चिह्नित करने के लिए… read-more

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, inaugurate, first phase mahakal lok, Ujjain

Courtesy: Aajtak News

Shivraj Singh Chauhan

फोटो: Hindustan Times

मध्यप्रदेश में महाकाल लोक कार्यक्रम के लिए 11 अक्टूबर को मनाया जायेगा दिवाली जैसा उत्सव: शिवराज चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अक्टूबर 7 को कहा कि, मध्य प्रदेश में अक्टूबर 11 को दिवाली जैसा उत्सव मनाया जाएगा, जब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के लिए एक विस्तार परियोजना के तहत निर्मित एक विशेष गलियारे, महाकाल लोक का उद्घाटन करेंगे। महाकाल लोक का निर्माण परिसर के प्रथम चरण विस्तार योजना के तहत ₹351 करोड़ की लागत से किया गया था। दूसरे चरण में 310 करोड़ रुपये का… read-more

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Diwali, celebrated, Madhya Pradesh, inauguration, Mahakal, Ujjain

Courtesy: Latestly News

Mahakal Corridor

फ़ोटो: The financial express

उज्जैन: श्री महाकाल लोक से जाना जाएगा महाकाल कॉरिडोर, कैबिनेट बैठक से पहले फैसला

महाकाल की नगरी उज्जैन में बने महाकाल कॉरिडोर को अब श्री महाकाल लोक के नाम से जाना जाएगा। सितंबर 27 के शाम मध्यप्रदेश कैबिनेट की होने वाली बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की घोषणा की। वहीं,अक्टूबर 11 के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे जिसके बाद इसे आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें की महाकाल कॉरिडोर करीब 700 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। 

बुध, 28 सितंबर 2022 - 12:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shivraj Singh Chouhan, mahakal corridor, Ujjain, Shri mahakal lok

Courtesy: Amar ujala

Mahakal corridor

फ़ोटो: Tv9bharatvarsh

महाकालेश्वर मंदिर गलियारा: अक्टूबर 11 को 750 करोड़ रुपये की परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सितंबर 18 को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में 750 करोड़ रुपये की लागत वाली महाकालेश्वर मंदिर गलियारा विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। चौहान ने कहा, पहले चरण को 316 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, "… read-more

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 05:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: PM Modi, Ujjain, mahakal corridor, Mahakal Temple

Courtesy: Aajtak

narottam mishra

फोटो: The Indian Express

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा रणबीर आलिया को महाकाल मंदिर में दर्शन करने से नहीं रोका

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता रणबीर आलिया को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्हें दर्शन करने से नहीं रोका गया। दोनों ने खुद ही वहां से जाने का फैसला किया था। दोनों कलाकार फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ उज्जैन पहुंचे थे। इस संबंध में आलिया भट्ट ने वीडियो भी साझा किया था। दोनों इंदौर से मुंबई की फ्लाइट लेकर लौट गए है।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 05:55 PM / by रितिका

Tags: Ujjain, mahakaal temple, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt

Courtesy: NDTV News