NIA

फोटो: India TV News

एनआईए ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की, जारी किया लुक आउट नोटिस

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जून 14 को घोषणा करते हुए कहा कि वह यूके में भारतीय उच्चायोग पर हाल ही में हुए हमले में शामिल व्यक्तियों की पहचान की मांग कर रही है। एनआईए ने एक लुकआउट नोटिस जारी किया है और 45 लोगों की तस्वीरें जारी की हैं जो मार्च में वापस लंदन में उच्चायोग में तोड़फोड़ करने और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के लिए जिम्मेदार थे।

गुरु, 15 जून 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: NIA, identifies people, involved in vandalism, indian high commission, UK, issues, look out notice

Courtesy: ABP Live

Yamunas Doli

फोटो: Dainik Bhasker

मां यमुना की डोली उठाते वक़्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर बरसाई गयी फूलों की पंखुड़ियां

आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले गांव खरसाली से मां यमुना की डोली के प्रस्थान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। खरसाली से मां यमुना की डोली निकालते समय पुष्कर सिंह धामी व स्थानीय लोगों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। आज अक्षय तृतीया के शुभ दिन से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। बता दें कि आज से गंगोत्री धाम के कपाट खुल… read-more

शनि, 22 अप्रैल 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: UK, Flower petals, showered, Uttarakhand, CM Pushkar Singh Dhami, maa yamuna doli

Courtesy: The News Ocean

Serum Institute

फोटो: The Hindu

डीजीसीआई ने सीरम संस्थान को दी यूके को मलेरिया वैक्सीन निर्यात करने की अनुमति

आधिकारिक सूत्रों ने सितंबर 29 को जानकारी देते हुए बताया कि भारत के दवा नियामक ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा यूके में निर्मित मलेरिया के खिलाफ भारत में पहले उत्पादित टीके के निर्यात की अनुमति दी है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 27 सितंबर को डीसीजीआई को मलेरिया के खिलाफ टीका निर्यात करने की अनुमति के… read-more

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: DGCI, allows, serum institute, Export, Malaria Vaccine, UK

Courtesy: Amar Ujala News

Jhonney Depp

फ़ोटो: BBC

एम्बर हर्ड से केस जीतने के बाद वाराणसी रेस्टोरेंट में जॉनी डेप ने की पार्टी, लाखों रुपये की दी टिप

मशहूर ह़ॉलीवुड स्टार जॉनी डेप एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। केस के फैसले के बाद जानी ने ब्रिटेन में बर्मिंघम के एक करी हाउस में डिनर किया और लाखों रुपए  की टिप दी। पता चला है कि दोनों ने करी के लिए हजारों रुपए का भुगतान किया और  वेटर को एक मोटी 49 लाख रुपए की मोटी टिप दी। जॉनी ने एक वाराणसी रेस्तरां में भारतीय भोजन, कॉकटेल और गुलाब शैंपेन का स्वाद चखा।

मंगल, 07 जून 2022 - 08:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Jhonney Depp, Amber Heard, party, UK

Courtesy: Hindustan

Monkeypox

फ़ोटो: wion

ब्रिटेन में मंकीपाक्स वायरस का पहला केस आया सामने, जानवरों से इंसानो में पहुँचता है वायरस

ब्रिटेन में मंकीपॉक्स वायरस का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वायरस चूहे जैसे संक्रमित जीवों से मनुष्य में फैलता है। जिस शख्स में इस वायरस की पुष्टि हुई है वह हाल ही में नाइजीरिया से आया था। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि मंकीपॉक्स एक दुर्लभ वायरस है और यह आसानी से नहीं फैलता है। इसके लक्षण मामूली हैं। सबसे राहत की बात ये है कि इसके पीड़ित कुछ हफ्ते में ही ठीक हो सकते हैं।

सोम, 09 मई 2022 - 12:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Monkeypox, virus, Britain, UK

Courtesy: Jagran

covishield

फोटोः Dainik Jagran

नए नियमों पर भारत ने ब्रिटेन को दिया स्पष्ट संदेश

ब्रिटेन में कोविशील्ड को मान्यता मिलने और नियमों को कड़ा करने पर भारत ने नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ा संदेश दिया है। भारत ने ब्रिटेन को कुछ दिनों में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है वरना भारत भी पारस्परिक नियमों को लागू करेगी। इसमें भारत आने पर ब्रिटेन के लोगों के लिए भी 10 दिनों का क्वारंटीन और दो आरटीपीसीआर जांच का नियम लागू होगा। ब्रिटेन द्वारा कोरोना यात्रा नियमों को अक्टूबर 4 से बदला जाएगा।

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 05:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: india warns, UK, travel list, Covishield vaccine

corona vaccine

फोटोः Naidunia

ब्रिटेन में नहीं दी गयी 'कोविशील्ड' को मान्यता

ब्रिटेन में आने वाले भारतीय यात्रियों के लिए एक नया नियम बनाया गया है। इस नए नियम के अनुसार जिन यात्रियों ने 'कोविशील्ड' का टीकाकरण करवाया है उसको ब्रिटेन में मान्यता नहीं दी जाएगी। ब्रिटेन ने यात्रा के लिए अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग रंगों जैसे- लाल, एम्बर और हरे रंग की सूचियां बनाई है। ब्रिटेन के अनुसार भारत को ऐंबर सूची में रखा गया है। मतलब यात्रा के तीन दिन पहले यात्रियों को कोविड-19 की जांच करवानी होगी।

मंगल, 21 सितंबर 2021 - 02:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: UK, Covid-19, travel rule, India

Ventilators

फोटो: Deccan Herald

यूके से मिली भारत को ऑक्सीजन जनरेटर और 1,000 वेंटिलेटर की मदद

यूके ने भारत की मदद करते हुए ऑक्सीजन जनरेटर और 1,000 वेंटिलेटर की एक खेप भेजी है। भेजे गए प्रत्येक जनरेटर से 500 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट बनाई जा सकती है, जिससे एक समय में 50 लोगों का इलाज किया जा सकता है। इससे पहले थाइलैंड द्वारा भारत को 200 ऑक्सीजन सिलेंडर, 10 ऑक्सीजन कंसट्रेटर भेजे गए थे। कुवैत की तरफ से भी भारत को 215 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन और 2,600 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे गए थे।

रवि, 09 मई 2021 - 04:20 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: UK, oxygen cylinders, liquid oxygen, Ventilators

Courtesy: Jagran News

Air India

फोटो: Trak.in

एयर इंडिया ने रद्द की यूके जाने वाली उड़ानें

भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए यूके द्वारा भारत से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिसके चलते एयर इंडिया ने 24 से 30 अप्रैल 2021 तक यूके के लिए सभी उड़ाने रद्द करने का फैसला लिया है। ब्रिटेन में वायरस के भारतीय स्वरूप से पीड़ित होने के 103 मामले सामने आए हैं। बता दें, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना के चलते भारत दौरा रद्द कर दिया है।

बुध, 21 अप्रैल 2021 - 05:03 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: UK, Boris Johnson, Air India, Coronavirus

Courtesy: Abplive

Mysterious sea creature

फोटो: Marine Environmental Monitoring Facebook

यूके के ब्रॉड हैवन बीच पर दिखा अजीबोगरीब जीव, 23 फीट लम्बी इस जीव को देखकर एक्सपर्ट भी हैरान

यूके के वेल्स में ब्रॉड हैवन साउथ बीच के किनारे लोगों ने एक मृत अजीबोगरीब जीव को देखा है, जिसके मुँह में हाथी के दांत जैसे बड़े-बड़े दांत उगे थे और जिसका शरीर आधा मछली और आधा डायनासोर जैसा दिख रहा है। बिना सर रहित इस जीव की लम्बाई 23 फीट और वजन 36 किलो से ज्यादा बताया गया है। इस जीव को देखकर मौके पर पहुंची एक्सपर्ट टीम के अनुसार ये बास्किंग शार्क हो सकती है, फिलहाल इसकी परीक्षण की जा रही है। ये क्या है जल्द ही पता चल जाएगा। 

शुक्र, 05 मार्च 2021 - 06:11 PM / by Shruti

Tags: UK, Mysterious Creature, Sea Creature, UK Cetacean Strandings Investigation Programme

Courtesy: NDTV NEWS