Dymtro kuleba

फ़ोटो: The world economic forum

रूस से भारत के तेल खरीदने पर नाराज़ यूक्रेन, कहा - तेल नहीं, हमारा खून खरीद रहा भारत

भारत के रूस से तेल खरीदने के मामले में यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने तीखी टिप्पणी की है। कुलेबा ने  कहा कि रूस से जो भी तेल का बैरल भारत पहुंचाया जा रहा है, उसमें यूक्रेन के लोगों का खून मिला हुआ है। विदेश मंत्री यह भी कहा कि भारत को याद रखना चाहिए की युद्ध के दौरान यूक्रेन ने अपने देश में फंसे भारतीय छात्रों को वापस भेजने में मदद की थी।

गुरु, 18 अगस्त 2022 - 11:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Dmytro kuleba, Ukraine-Russia, oil supply, Russia

Courtesy: Aajtak News

Ukraine help

फोटो: The Guardian

यूक्रेन की मदद के लिए पड़ोसी देशों ने बड़ी रकम दी है

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यहां 12 बिलियन अमेरिकी हॉलर से अधिक रुपये की मदद मिल चुकी है। इसकी जानकारी मई छह को यूक्रेन की पीएम डेनिस शमिहल ने दी है। उन्होंने यूरोपीद देशों और अमेरिका का भी धन्यवाद किया है। पोलैंड स्वीडन और यूरोपीय आयोग के नेता हाई लेवल बैठक में डेनिस शमिहल ने युद्ध में मिले समर्थन के लिए सभी देशों का धन्य वाद किया है।

शुक्र, 06 मई 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: Ukraine-Russia, Russia-Ukraine, Ukraine-Russia crisis

Courtesy: News 18 Hindi

Volodymyr Zelenskiy

फ़ोटो: The hill

पश्चिमी देशों से बोले जेलेंस्की- इस लड़ाई का भविष्य आप के निर्णय पर निर्भर करता है

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 54वें दिन युद्ध संघर्ष चालू है। इस बीच यूक्रेन के 4,869,019 मिलियन लोग यूक्रेन से पलायन कर पोलैंड, हंगरी व रोमानिया जा चुके है। इसी बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से कहा है कि वे हथियार भेजने में जितनी देर करेंगे, उतने ज्यादा यूक्रेनियों की मौत होगी। वहीं, उन्होंने पश्चिमी देशों से यह भी कहा कि इस लड़ाई का भविष्य आप के निर्णय पर निर्भर करता है।

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 02:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Volodymyr Zelenskiy, Ukraine-Russia, southern countries, Weapons

Courtesy: Amar ujala

Priyanka chopra

फोटो: News Nation

प्रियंका चोपड़ा ने की यूक्रेन के लोगों की मदद करने की अपील

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विश्व के सभी लीडर्स से यूक्रेन के लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे अपील करती हुई नज़र आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, "वर्ल्ड लीडर्स मैं आपसे डायरेक्ट अपील करना चाहती हूं। जो वकील और एक्टिविस्ट ईस्टर्न यूरोप में यूक्रेन से आए शर्णार्थियों की मदद कर रहे हैं, आप उनकी मदद के… read-more

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 03:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ukraine-Russia, Priyanka Chopra, Instagram, World Leaders

Courtesy: Aajtak News

S jaishankar

फ़ोटो: Scroll.in

युद्ध के बीच जैसे भारत ने अपने नागरिकों को निकाला, ऐसा किसी देश ने नहीं किया: विदेश मंत्री

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन- रूस युद्ध के बीच भारतीय नागरिकों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि युद्ध के बीच भारत ने जैसे अपने नागरिकों को निकाला है ,ऐसा किसी भी देश ने नहीं किया। वहीं युद्ध को लेकर उन्होंने कहा कि इस विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए, तभी युद्ध को विराम लगेगा और रास्ता निकलेगा।

गुरु, 07 अप्रैल 2022 - 11:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Dr S Jaishankar, Foreign Ministry, Ukraine-Russia, Ganga

Courtesy: NDTV

Sergei lavrov

फोटो: Punjab kesari

रूस और यूक्रेन के युद्ध में भारत कर सकता है मध्यस्ता: सर्गेई लावरोव

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत दौरे के दौरान बयान दिया है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद में भारत मध्यस्थता कर सकता है। लावरोव ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता असफल रही है। ऐसे में मॉस्को और कीव के बीच भारत मध्यस्थता कर सकता है क्योंकि भारत एक महत्वपूर्ण देश है। बता दें कि दोनों देशों के विवाद में भारत ने अबतक कोई टिप्पणी या मध्यस्थता की पेशकश नहीं की है।

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 02:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Sergei lavrov, Russia, Ukraine-Russia

Courtesy: AmarUjala

Russian Ruble

फोटो: CNBC

रूसी मुद्रा रूबल को मिलने लगी मजबूती, पश्चिमी प्रतिबंध बेअसर

रूसी करेंसी रूबल ने शानदार वापसी की है और युद्ध से पहले वाली स्थिति पर मजबूती के साथ पहुंच बना ली है। एक डॉलर के मुकाबले अप्रैल एक को रूबल 85 के भाव रही है। युद्ध से पहले भी यही स्तर हुआ करता था। पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के बाद एक समय रूसी मुद्रा 150 तक जा पहुंची थी। दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सहयोगी देशों से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की है।

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 10:00 AM / by Anand Mishra

Tags: Russia, US Dollar, Vladimir Putin, Ukraine-Russia

Courtesy: DW Hindi

gold

फोटो: Hindustan Times

सोने और चांदी पर हुआ रूस यूक्रेन युद्ध का असर, बढ़ते जा रहे दाम

रूस यूक्रेन संकट का असर भारतीय बाजार पर हुआ है, जिस कारण सोने की कीमत में 1.8% की बढ़ोतरी हुई है। बाजार में सोने का रेट ₹53,500 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं एमसीएक्स पर चांदी 1.5% बढ़कर ₹70,173 प्रति किलो हो गई है। अगर रूस यूक्रेन के बीच युद्ध जारी रहा तो इन कीमतों में इजाफा होना तय है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में सोना 60 हजार ₹ का आंकड़ा छू सकता है।

सोम, 07 मार्च 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Gold Price, gold, Ukraine-Russia, Ukraine Russia Crisis

Courtesy: ABP Live

russia and ukraine Crisis

फोटो: Business Insider India

रूस-यूक्रेन के बीच हुई पहले दौर की बातचीत, यूक्रेन ने रूस से सेना वापस लेने को कहा

रूस और यूक्रेन के बीच बेलारूस में हुई पहले दौर की बातचीत फरवरी 28 को समाप्त हो गई है। ये बातचीत बेलारूस के गोमेल में हुई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन से रूसी सेना को वापसी करनी चाहिए। जेलेंस्की ने यूक्रेन के हर नागरिक को योद्धा बताते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारी जीत होगी। हमला करने का असर रूस की करंसी पर हुआ। रूस की करेंसी रुबेल 30 फीसदी गिरी है।

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 08:07 PM / by रितिका

Tags: Russia, Ukraine Russia Crisis, Ukraine-Russia

Courtesy: Zee News

PM Modi

फोटो: Mint

यूक्रेन संकट पर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी यूक्रेन संकट के बीच फरवरी 27 की रात विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के मंत्रियों व अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी की ये दूसरी बड़ी बैठक है। पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से हिंसा रोकने की अपील कर चुके है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी फरवरी 26 को पीएम मोदी से समर्थन की मांग की थी। यूएन सुरक्षा परिषद की बैठक में भी भारत ने रूस के खिलाफ वोटिंग नहीं की थी।

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, PM Narendra Modi, Ukraine-Russia

Courtesy: NDTV News