फ़ोटो: bbc
संयुक्त राष्ट्र: भारत ने रूस के खिलाफ की वोटिंग, पुतिन की इस मांग को किया खारिज
संयुक्तराष्ट्र महासभा में भारत ने रूस के खिलाफ वोटिंग की है और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की गुप्त मतदान वाली मांग को खारिज कर दिया है। दरअसल रूस द्वारा यूक्रेन के कब्जाए गए राज्यों के खिलाफ अल्बानिया ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक मसौदा प्रस्ताव लाया गया था। रूस की निंदा के लिए इस प्रस्ताव पर ओपन वोटिंग की मांग की गई लेकिन पुतिन ने मतदान गुप्त रखने के लिए एक प्रस्ताव रख दिया। इसमें भारत ने उसके खिलाफ वोटिंग कर दी।
Tags: Russia, Ukraine, United Nations, voting
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Aajtak
यूक्रेन में संघर्ष बढ़ने के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की कीव में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री
विदेश मंत्रालय (MEA) ने अक्टूबर 10 को यूक्रेन में रहने वाले भारतीय नागरिकों को देश में बढ़ती स्थिति के मद्देनजर गैर-जरूरी यात्रा से बचने के लिए एक एडवाइज़री जारी की है। MEA ने भारतीय नागरिकों को यूक्रेनी सरकार द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी। एडवाइजरी में नागरिकों से कहा गया है कि वे यूक्रेन में भारतीय दूतावास को उनके ठिकाने और स्थानों के बारे में सूचित करते रहें,… read-more
Tags: Embassy, India, Kyiv, issues, Advisory, Indian Nationals, Ukraine
Courtesy: India.Com
फ़ोटो: Aajtak
रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइल, यूक्रेन ने जारी किया एयर अलर्ट
यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी शहर ज़ापोरीज्जिया में रूसी सैनिकों ने रिहायशी इलाकों में मिसाइल से अटैक किया है। इस हमले में अब तक 13 लोगों की जान गई है व करीब 90 लोग घायल है। इसमें 11 बच्चे शामिल है। वहीं, रूस के हवाई हमले के बाद यूक्रेन में एयर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि हाल ही में रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले ब्रिज में धमाका हुआ था, जिसके लिए रूस ने यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है।
Tags: Russia, Ukraine, air attack, High Alert
Courtesy: Indiatv
फ़ोटो: bbc
राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा फैसला, यूक्रेन के 4 राज्यों का रूस में किया विलय
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए यूक्रेन में कब्जाए 4 राज्यों का रूस में विलय कर दिया है। इन राज्यों में डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन शामिल है। पुतिन ने इन राज्यों में रूसी प्रमुखों की नियुक्ति भी कर दी है। जानकारी है कि क्रेमलिन में एक हस्ताक्षर करके पुतिन ने इन इलाकों को अपने अधिग्रहित किया है। बता दें कि बीते एक वर्ष से यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है।
Tags: Russia, Ukraine, Putin, adjoint
Courtesy: Live hindustan
फ़ोटो: Al Jazeera
"नाटो" की आधिकारिक सदस्यता के लिए यूक्रेन ने दिया आवेदन, रूस के कब्जे के बाद फैसला
यूक्रेन के 4 राज्यों के रूस में विलय के बाद अब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा कदम उठाया है। यूक्रेन ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन "नाटो" की सदस्यता के लिए आधिकारिक रूप से "त्वरित" आवेदन दिया है। घोषणा के साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, "हम नाटो में तुरंत शामिल होने के लिए यूक्रेन के आवेदन पर हस्ताक्षर करके अपना निर्णायक कदम उठा रहे हैं।" बता दें कि रूसी राष्ट्रपति ने सितंबर 30 के दिन राज्यों के विलय की घोषणा की।
Tags: Ukraine, Russia, NATO, Volodimir Zelensky
Courtesy: Live hindustan
फ़ोटो: the print
यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्रों को नहीं मिलेगा भारतीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन
युद्ध के चलते यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को भारतीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन नहीं दिया जाएगा। यह बात केंद्र से सुप्रीम कोर्ट में अपने हलफनामे पर कही है। केंद्र का कहना है कि खराब नीट स्कोर या सस्ती कॉलेज फीस के चलते छात्रों ने यूक्रेन में मेडिकल कॉलेजों को चुना था, अब अगर कम नीट स्कोर वाले छात्रों को दाखिला देते है तो पहले से पढ़ रहे विद्यार्थी आपत्ति कर सकते हैं।
Tags: NEET, Ukraine, medical student, PM Modi
Courtesy: Aajtak
फोटो: Onmanorama
यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्र दूसरे देशों में पूरी कर सकेंगे डिग्री
युद्ध के कारण यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्रों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने राहत देते हुए एकेडमिक मोबिलिटी प्रोग्राम को मान्यता दी है। सितंबर छह को जारी नोटिस के मुताबिक अब छात्र अपना कोर्स दूसरे देशों की यूनिवर्सिटी से पूरा कर सकेंगे। इन छात्रों को यूक्रेन यूनिवर्सिटी से ही डिग्री दी जाएगी। आयोग के अधिनियम के मुताबिक विदेशी मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को शिक्षा सिर्फ एक ही यूनिवर्सिटी से करनी होती है।
Tags: NMC, university, medical students, Ukraine
Courtesy: AajTak
फोटो: BBC
कीर स्टार्मर और पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन सहित 39 ब्रिटिश नागरिकों को रूस ने किया ब्लैकलिस्ट
यूक्रेन युद्ध के बाद से रूस ब्रिटेन के कई लोगों को ब्लैकलिस्ट कर चुका है। रूस ने कहा कि उसने लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर और पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन सहित 39 ब्रिटिश नागरिकों को ब्लैकलिस्ट किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सेना भेजे जाने के बाद ब्रिटेन कीव के सबसे मुखर समर्थकों में से एक रहा है। मॉस्को ने यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से कई दर्जन ब्रिटिश नागरिकों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध… read-more
Tags: Ukraine, Russia, Blacklist, Britain
Courtesy: Hindustan
फोटो: Indian Express
यूक्रेन ने अपने 40 युद्धबंदियों को उतारा मौत के घाट, HIMARS रॉकेट से बनाया निशाना
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में 40 यूक्रेनी कैदियों के मारे जाने की खबर है। रूस ने कहा कि यूक्रेन ने अलगाववादियों के कब्जे वाले क्षेत्र में एक जेल को अमेरिका द्वारा निर्मित HIMARS रॉकेट से निशाना बनाया। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान यूक्रेन के 40 से ज्यादा युद्धबंदी मारे गए और 75 घायल हो गए। वहीं यूक्रेन ने इन आरोपों से इनकार किया है। इन कैदियों को गत मई में मारियुपोल पर रूसी कब्जे के बाद गिरफ्तार किया गया था।
Tags: Russia, Ukraine, War, Dead
Courtesy: Hindustan
फोटो: Zee News
युद्ध की तबाही की आती तस्वीरों के बीच जेलेंस्की ने प्रसिद्ध फैशन मैगजीन Vogue के लिए तस्वीरें खिंचवाई
युद्ध की तबाही की आती तस्वीरों के बीच जेलेंस्की ने प्रसिद्ध फैशन मैगजीन Vogue के लिए तस्वीरें खिंचवाई है। इन तस्वीरों में राष्ट्रपति जेलेंस्की यूक्रेन की फर्स्ट लेडी Olena Zelenska के साथ दिख रहे हैं। ये तस्वीरें वोग मैगजीन के ऑनलाइन एडिशन के लिए खिंचवाई गई है। हालांकि कई लोगों ने इसकी निंदा की है। भारत के भी कई ट्विटर यूजर ने इस फोटोशूट पर सवाल उठाए हैं।
Tags: Ukraine, War, photoshoot, Vogue
Courtesy: Amar ujala