फोटो: AP News
रूस और यूक्रेन के बीच ब्लैक सी से अनाज के निर्यात को बेरोकटक जारी रखने के लिए समझौता
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए करीब पांच महीने में अब तक किसी भी एक मुद्दे को लेकर सहमति नहीं बनी। अब 150 दिन बाद दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र के मध्यस्थता कराने के बाद ब्लैक सी (काला सागर) से अनाज के निर्यात को बेरोकटक जारी रखने के लिए समझौता किया है। इस डील के रूस अब यूक्रेन के बंदरगाहों से निकलने वाले अनाज भरे जहाजों को नहीं रोकेगा।
Tags: Ukraine, Russia, Black sea, UN
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Outlook India
भारत ने यूएन में आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में बच्चों की बढ़ती संलिप्तता पर की चिंता व्यक्त
भारत ने यूएन में आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में बच्चों की बढ़ती संलिप्तता पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे एक ‘‘खतरनाक और चिंताजनक प्रवृत्ति’’ करार दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के राजदूत आर. रवींद्र ने कहा कि आतंकवादी संगठन सबसे अधिक बच्चों को बरगला सकते हैं, चाहे उनका आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से इस्तेमाल किया जाना हो या आतंकवाद के अपराधियों की रक्षा के लिए मानव ढाल के रूप में।
Tags: India, UN, Terror, children, R. Ravindra
Courtesy: Jagran
फोटो: News18
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम को संयुक्त राष्ट्र मिशन ने अपना नया फोर्स कमांडर किया नियुक्त
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) का अपना नया ‘फोर्स कमांडर’ नियुक्त किया है। तिनेकर को मई 2019 में दक्षिण सूडान मिशन का फोर्स कमांडर बनाया गया था। सुब्रमण्यम का 36 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय सेना में विशिष्ट सैन्य कैरियर है। बता दें, भारत संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के सबसे बड़े सहयोगियों में से एक है।
Tags: UN, Antonio Guterres, Sudan, Force Commander, Indian Military
Courtesy: Amar ujala
फोटो: India Times
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त हुई राजनयिक रुचिरा कंबोज
वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कंबोज को जून 21 न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। 1987 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी, काम्बोज, वर्तमान में भूटान में भारत के दूत के रूप में कार्य करती हैं। कम्बोज टीएस तिरुमूर्ति का स्थान लेंगी। मार्च में उनकी सेवानिवृत्ति के बाद तिरुमूर्ति को सेवा में तीन महीने का विस्तार दिया गया था। विदेश मंत्रालय के बयान के… read-more
Tags: ruchira kamboj, India, permanent representative, UN
Courtesy: Navbharat Times
फ़ोटो: BBC
चीन में उइगर मुसलमानों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में 47 देशों ने जताई चिंता
चीन के पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों के साथ दुर्व्यवहार के मामले पर 47 देशों ने एक संयुक्त बयान जारी कर चिंता जताई है। साथ ही मांग की है कि UN के अधिकार प्रमुख उइगरों के दमन पर लंबे समय से रोकी गई रिपोर्ट प्रकाशित करें। UN मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेट ने गत माह चीन का दौरा किया था। लेकिन चीन के खिलाफ कुछ न बोलने पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था। उनकी रिपोर्ट तैयार होने के बाद भी प्रकाशित नहीं हुई है।
Tags: China, Uighar, MUSLIM, Report, UN
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: iStock
विश्व बैंक ने अफ़ग़ानिस्तान के ग्रामीण आबादी के कृषि के लिए मुहैया कराई 15 करोड़ डॉलर
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन FAO ने बताया कि विश्व बैंक ने, अफ़ग़ानिस्तान में बेहद नाज़ुक हालात का सामना कर रही ग्रामीण आबादी को अति महत्वपूर्ण व जीवनरक्षक सहायता मुहैया कराने के लिये 15 करोड़ डॉलर की रक़म जारी करने की घोषणा की है। FAO ने कहा, यूक्रेन में युद्ध के कारण अफगानिस्तान में खाद्य असुरक्षा बढ़ने पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है। यह राशि कई किश्तों में मिलेगी।
Tags: UN, FAO, World Bank, Afganistan, Afganistan crisis
Courtesy: News18
फ़ोटो: Wikipedia
संयुक्त राष्ट्र संघ प्रमुख के प्रवक्ता ने भारत में पैगम्बर मोहम्मद विवाद पर की टिप्पणी
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता ने भारत में चल रहे पैगम्बर मोहम्मद विवाद पर अपनी टिप्पणी दी है। उन्होंने कहा कि भारत में विरोध प्रदर्शनों के बीच किसी भी प्रकार की हिंसा, विशेषकर कथित धार्मिक मतभेदों और घृणा पर आधारित हिंसा रुकनी चाहिए। किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा या उकसावे के हम खिलाफ हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ सभी धर्मों का पूर्ण सम्मान करता है।
Tags: UN, India, Prophet Muhammad, violence
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: CNN
अमेरिकी संसद के सामने उइगर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, चीन के दमन नीति का किया विरोध
उइगर समुदाय की सुरक्षा की वकालत करने वाले कार्यकर्ताओं ने वाशिंगटन में अमेरिकी संसद के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने UN से चीन द्वारा किए जा रहे 'उइगर नरसंहार' पर कार्रवाई करने की मांग की। हिरासत केंद्रों में लाखों उइगरों को बंदी बनाकर रखा गया है यूएन के मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाचेलेत ने चीन का छह दिवसीय दौरा किया था, उन्होंने शिनजियांग प्रांत के लोगों के प्रति चिंता जाहिर की थी।
Tags: Uigar, China, America, UN
Courtesy: Jagran
फ़ोटो: CNBC
अफगानिस्तान में चल रहे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठनों के प्रशिक्षण शिविर
हाफिज सईद के नेतृत्व वाले लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों के अफगानिस्तान के कुछ प्रांतों में प्रशिक्षण शिविर हैं और इनमें से कुछ पर तालिबान का सीधा नियंत्रण है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई कि तालिबान के करीबी देवबंदी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नंगरहार में आठ प्रशिक्षण शिविर हैं, जिनमें से तीन पर तालिबान का सीधा नियंत्रण है।
Tags: Afganistan, Hafiz saed, UN, Training Camp
Courtesy: Abp Live
फ़ोटो: BBC
पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त को यासीन मलिक की रिहाई के लिए लिखा पत्र
पाकिस्तान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बैचलेट को पत्र लिखकर कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को भारतीय जेल से रिहा कराने की मांग की है। भुट्टो ने उच्चायुक्त से आग्रह किया कि वे भारत से यासीन मलिक को सभी निराधार आरोपों से बरी करने और जेल से तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने को कहें, ताकि वह अपने परिवार के साथ फिर से मिल सकें।
Tags: Pak, foreign Minister, Yasin Malik, UN
Courtesy: Amar ujala