Bilawal Bhutto

फ़ोटो: BBC

पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त को यासीन मलिक की रिहाई के लिए लिखा पत्र

पाकिस्तान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बैचलेट को पत्र लिखकर कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को भारतीय जेल से रिहा कराने की मांग की है। भुट्टो ने उच्चायुक्त से आग्रह किया कि वे भारत से यासीन मलिक को सभी निराधार आरोपों से बरी करने और जेल से तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने को कहें, ताकि वह अपने परिवार के साथ फिर से मिल सकें। 

बुध, 25 मई 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pak, foreign Minister, Yasin Malik, UN

Courtesy: Amar ujala

Wheat

फ़ोटो: Livemint

गेंहू को लेकर संकट में यूरोप, मात्र 70 दिन का बचा गेंहू का स्टॉक

भारत के गेहूं के निर्यात पर बैन से अमेरिका समेत यूरोपीय देश चिंतित हो गए है। इस संकट पर UN ने चेतावनी दी है कि दुनिया के पास मात्र 70 दिन का ही गेहूं शेष बचा है। यह साल 2008 के बाद अपने सबसे निचले स्‍तर पर पहुंच गया है। UN ने कहा कि दुनिया में खाद्यान का ऐसा संकट, एक पीढ़ी में एक ही बार होता है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति क्‍वॉड की जापान में हो रही बैठक में गेहूं के निर्यात के मुद्दे को पीएम मोदी से उठा सकते हैं। 

रवि, 22 मई 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Wheat, UN, QUAD, America

Courtesy: Navbharat Times

Drought

फ़ोटो: Preventionweb

UN ने जारी किया सूखाग्रस्त देशों की सूची, पाकिस्तान का नाम भी शामिल

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट  में बताया गया है कि पाकिस्तान दुनिया के उन 23 देशों में से एक है जो पिछले दो वर्ष से अधिक समय से सूखे का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक भारत और पाकिस्तान के आकार के जितने अतिरिक्त 40 लाख वर्ग किलोमीटर प्राकृतिक क्षेत्रों को सूखे से निपटने के उपायों की आवश्यकता होगी। पाकिस्तान के सिंध के जैकबाबाद में तापमान 51 डिग्री से० तक पहुंच गया। 

सोम, 16 मई 2022 - 07:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UN, Sindh, Pak, drought

Courtesy: Hindustan

Abdulla Shahid

फोटो: PDQ Wire

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष बने मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को 76वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। इस बार एशिया-प्रशांत समूह से अध्यक्ष पद के लिए सबसे पहले मालदीव ने 2018 में दावेदारी पेश की थी, जिसके बाद अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने भी मैदान में प्रवेश किया, लेकिन तब तक भारत समेत कई अन्य देश मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को समर्थन दे चुके थे।

मंगल, 08 जून 2021 - 01:44 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Abdulla Shahid, Maldives, UN, World

Courtesy: Ndtv Hindi News

Sustainable Development Goals

फोटो: UN News

संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों की सूची में 117वें स्थान पर भारत

संयुक्त राष्ट्र के 193 देशों के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में भारत दूसरे स्थान से पिछड़कर 117वें पायदान पर पहुँच गया। वर्ष 2020 में भारत इस सूची में 115वें स्थान पर था। भारत इस सूची में नेपाल, भूटान, बांग्लादेश जैसे देशों से भी पीछे है। भारत के सामने अब भी लैंगिक समानता, भुखमरी और खाद्य सुरक्षा जैसे सतत विकास लक्ष्यों में बेहतर करने की चुनती है।

सोम, 07 जून 2021 - 06:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Sustainable Development Goals, UN, India, environment

Courtesy: News 18 Hindi