Ind vs eng

फोटो: ABP News

अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर जीता खिताबी मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच फरवरी 5 को खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल को भारत ने 4 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने पांचवीं बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 189 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से राज बावा ने 5 और रवि कुमार ने 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की ओर से दिनेश बाना ने छक्का जड़कर लक्ष्य हासिल कर लिया।

रवि, 06 फ़रवरी 2022 - 11:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, England, Under 19 World Cup, trophy

Courtesy: Aaj Tak

Under-19 World Cup 2022

फोटो: NDTV

अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला फरवरी 5 को एंटिगा में खेला जाएगा। भारत अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रहा है और अपने पांचवे खिताब पर कब्ज़ा करना चाहेगा। भारत ने 2000, 2008, 2012 और 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था।  भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा फाइनल खेलने वाली टीम भी है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा।

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 12:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, England, Under 19 World Cup, Final

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Team india

फोटो: Hindustan Times

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के लिए विराट कोहली ने युवाओं से साझा किए टिप्स

भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड के फाइनल में पहुंच चुकी है। फाइनल मुकाबला फरवरी 5 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाएगा। फाइनल से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने युवा भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये सभी खिलाड़ियों से बात की। कौशल तांबे और राजवर्धन हंगर्गेकर ने इस वीडियो कॉन्फ्रेंस के स्क्रीन शॉट्स अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं। तांबे ने लिखा फाइनल… read-more

शुक्र, 04 फ़रवरी 2022 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Under 19 World Cup, TEAM INDIA, Virat Kohli, Video call

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ind vs Aus

फोटो: Amar Uajala

अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 96 रनो से हराकर फाइनल में बनाई जगह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फरवरी दो को अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 96 रनो से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है। इसके साथ ही बार के नाम सबसे ज़्यादा फाइनल खेलने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। भारत अब तक चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर चुका है। अब भारत के सामने फाइनल में इंग्लैंड की चुनौती होगी। 

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 02:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Australia, Under 19 World Cup, Finals

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ind vs Ban

फोटो: NDTV

अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल को भारत ने 5 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने लगातार चौथी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने 111 रनो पर ढेर हो गई। भारत ने इस लक्ष्य को बहुत आसानी से प्राप्त कर लिया। 

रवि, 30 जनवरी 2022 - 02:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Bangladesh, Under 19 World Cup, semi-finals

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Pak vs Aus

फोटो: ICC

अंडर-19 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 119 रनो से दी मात

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जनवरी 28 को खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 119 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया से पहले इंग्लैंड और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में जगह बना चुके है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 276 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान 35.1 ओवर में ही 157 रनों पर सिमट गई।

शनि, 29 जनवरी 2022 - 12:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Pakistan, Australia, Under 19 World Cup, semifinal

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Under-19 world cup 2022

फोटो: Cricket Addictor

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का हुआ आगाज़, आज साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा भारत

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के 14वें सीज़न का आगाज़ वेस्टइंडीज में जनवरी 14 को हो गया है। भारत का पहला मुकाबला जनवरी 15 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। यह शाम 7 बजे स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित होगा। इस बार 16 टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है, जिसके लिए चार ग्रुप बनाए गए हैं। भारत को ग्रुप बी में रखा गया है। भारत चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुका है।

शनि, 15 जनवरी 2022 - 11:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, South Africa, Under 19 World Cup, West Indies

Courtesy: Amar Ujala

U-19 World Cup 2022

फोटो: ICC T20 World Cup

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 से न्यूजीलैंड ने वापस लिया अपना नाम

न्यूजीलैंड की टीम ने 2022 में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके पीछे अनिवार्य क्वारंटीन नियमों को वजह बताया गया है। न्यूजीलैंड के हटने के बाद स्कॉटलैंड को इस वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि यह पहली बार है जब वेस्टइंडीज को अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी दी गई हो। इस टूर्नामेंट की शुरुआत फरवरी 14 से होगी। 

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 07:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Under 19 World Cup, New Zealand, Cricket, sports

Courtesy: News 18 Hindi

Unmukt Chand Retires from Cricket

फोटो: CricShots.com

भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप जीताने वाले उन्मुक्त चंद ने लिया क्रिकेट से सन्यास

भारतीय क्रिकेटर उन्मुक्त चंद ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। 28 वर्षीय युवा क्रिकेटर ने अपने सन्यास की खबर से सभी को चौंका दिया। उन्होंने साल 2012 में भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताने में बतौर कप्तान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने ट्वीट में एक लेटर के जरिए अपने सन्यास लेने की जानकारी फैंस को दी। उन्होंने लिखा विश्व कप जीतना, भारत ए का नेतृत्व करना और कई… read-more

शनि, 14 अगस्त 2021 - 12:00 PM / by रितिका

Tags: Unmukt Chand, Indian Cricketer, Under 19 World Cup, sports

Courtesy: NDTV News