फोटो: DNA India
UNESCO की अमूर्त विरासत सूची में शामिल हो सकता है गुजरात का गरबा
गुजरात का गरबा यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल हो सकता है। इस वर्ष इसे नामित किया है। बता दें कि इससे पूर्व पिछले साल कोलकाता में दुर्गा पूजा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया था, जिसके बाद इस वर्ष गरबा को शामिल करने के लिए नाम भेजा गया है। मूल्यांकन संस्था नामांकन फाइलों की जांच 2023 के मध्य तक करेगी। वर्ष 2023 के अंत तक इस संबंध में फैसला आएगा।
Tags: Gujarat, Garba, UNESCO, Durga Pooja
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Veena World
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत भव्य जुलूस के साथ होगी, सीएम ममता ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जानकारी दी कि सितंबर एक को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए दुर्गा पूजा को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल करने के लिए यूनेस्को को धन्यवाद दिया जाएगा। बता दें कि दुर्गा पूजा एशिया का पहला त्योहार है जिसे यूनेस्को से मान्यता मिली है। वहीं मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार के सभी दफ्तर सितंबर 30 से अक्बूटर 10 तक बंद रहेंगे।
Tags: West Bengal, Durga Pooja, Mamata Banerjee, UNESCO
Courtesy: NDTV
फोटो: Edrishti
विश्व विरासत दिवस 2022: आज भारत में सभी ऐतिहासिक स्मारकों और स्थलों पर मिलेगा निःशुल्क प्रवेश
पूरी दुनिया में अप्रैल 18 को विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री, जी किशन रेड्डी ने अप्रैल 17 को ट्वीट करते हुए लिखा, "विश्व विरासत दिवस पर भारत भर में सभी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) संरक्षित स्थलों और स्मारकों में 18 मार्च को 'नि: शुल्क प्रवेश' होगा।" संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा 167 देशों में कुल 1155 स्मारकों को विश्व धरोहर स्थलों के रूप में शामिल… read-more
Tags: World Heritage day, Free Entry, UNESCO
Courtesy: Delhi Bord
फोटो: The Indian Express
यूनेस्को की रिपोर्ट में खुलासा, अधिक है लड़कों के फेल होने की संभावना
यूनेस्को की वैश्विक शिक्षा रिपोर्ट में सामने आया कि लड़कियों की अपेक्षा लड़के प्राथमिक कक्षाओं में अधिक फेल होते है। ये जानकारी ‘लीव नो चाइल्ड बिहाइंड: ग्लोबल रिपोर्ट ऑन बॉयज डिसेन्गेज्मन्ट फ्रॉम एजुकेशन’ रिपोर्ट में सामने आई है। इसमें 130 देशों के लड़कों को शामिल किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक 57 देशों में 10 वर्ष के लड़कों की पढ़ने की क्षमता लड़कियों से खराब रही। इसके पीछे अनुशासन, शारीरिक दंड, लिंग संबंधी मानदंड, गरीबी कारण बताया गया।
Tags: UNESCO, Education, Report, education report
Courtesy: Zee News
फोटो: The Public News
यूनेस्को ने बंगाल की दुर्गा पूजा को दिया 'सांस्कृतिक विरासत' का दर्जा
दुर्गा पूजा को अब विश्व स्तर पर मान्यता मिल गई है। संयुक्त राष्ट्र संघ की सांस्कृतिक इकाई यूनेस्को ने पेरिस में आयोजित अंतर सरकारी समिति के 16वें सत्र के दौरान कोलकाता की दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल कर लिया है। बंगाल सरकार ने यूनेस्को से दुर्गा पूजा को विरासत का दर्जा देने की अपील की थी, जिसे यूनेस्को ने मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी यूनेस्को ने ट्वीट कर दी है।
Tags: Durga Pooja, UNESCO, pride day, Tweet
Courtesy: Zee News
फोटो: UN.ORG
यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में फिर से निर्वाचित हुआ भारत
भारत 2021-25 की अवधि के लिए यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में 164 वोटों से जीतकर पुनः निर्वाचित हुआ है। ग्रुप चार में एशियाई और प्रशांत देशों, जापान ,फिलीपींस ,वियतनाम, कुक आइलैंड और चीन को भी चुना गया है। कार्यकारी बोर्ड में 58 मेंबर हैं, हर मेंबर का कार्यकाल 4 वर्ष का है। यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के तीन अंगों में से एक हैं। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने … read-more
Tags: UNESCO, United Nations, Indian foreign minister, Indian foreign ministry
Courtesy: TV9 bharatvarsh
फोटो: The Print
देश में शिक्षकों के 11 लाख पद खाली, रिपोर्ट में किया गया दावा
यूनेस्को द्वारा हाल ही में जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के स्कूलों में करीब 11 लाख शिक्षकों के पद खाली है। इसी रिपोर्ट के मुताबिक देश के एक लाख से ज्यादा स्कूलों में मात्र एक ही शिक्षक है। देश के ग्रामीण इलाकों में यह स्थिति और भी खराब है। इससे देश की शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का अंदाज आसानी से लगाया जा सकता है। देश में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर कई शिक्षाविद अपनी चिंता जता चुके हैं।
Tags: National, Education, UNESCO
Courtesy: Hindustan News
फोटो: Moneycontrol
यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल हुआ धोलावीरा
गुजरात में बने हडप्पा का के शहर धोलावीरा को यूनेस्कों की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया है। लगभग पांच हजार साल पहले यह एक प्रचीन शहर था। यूनेस्टो ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। यूनेस्को द्वारा धोलावीरा को विश्व धरोहर का दर्जा मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की। इससे पहले इसी माह तेलंगाना के वारंगल में पालमपेट… read-more
Tags: UNESCO, World Heritage, Dholavira, PM Modi
Courtesy: ABP News
फोटो: Zee News
यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल हुआ तेलंगाना का रामप्पा मंदिर
तेलंगाना के करीब 800 साल पुराने रामप्पा मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया है। यूनेस्को ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 13वीं सदी में निर्मित इस मंदिर में मुख्य रूप से भगवान शंकर की पूजा होती है। इसका वास्तु शिल्प अद्भुत है। रामप्पा मंदिर को यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल किए जाने पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। इस मंदिर में एक हजार खंभे हैं।
Tags: Telangana, Ramappa Temple, UNESCO, World
Courtesy: Jagran News
फोटो: Unesco
यूनेस्को की HUL परियोजना में शामिल हुए मध्यप्रदेश के ओरछा और ग्वालयिर
यूनेस्को ने ऐतिहासिक शहरी भू-परिदृश्य परियोजना के लिए मध्यप्रदेश के ग्वालियर, ओरछा शहरों को चुना है। यह परियोजना वर्ष 2011 में शुरू हुई थी, इसके अंतर्गत ऐतिहासिक शहरों की संस्कृति को संरक्षित रखते हुए उनका समग्र और योजनाबद्ध विकास किया जाता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यूनेस्को की इस परियोजना की शुरुआत करते हुए कहा कि दक्षिण एशिया के छह शहर इस परियोजना में शामिल हैं। ओरछा और ग्वालियर को 7वें और 8वें शहर के रूप में लिया गया है।
Tags: Gwalior, UNESCO, Heritage, Madhya Pradesh, CM Shivraj Singh Chouhan, Travel
Courtesy: MP Breaking News