Hemant biswa sarma

फ़ोटो: Zeenews.in

हेमंत बिस्वा शर्मा का बड़ा बयान - "राजनीति के लिए अनफिट है राहुल गांधी"

असम के मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच बड़ा बयान देते हुए उन्हें राजनीति के लिए अनफिट बताया है। सरमा ने कहा - "उनमें व्यवस्थित गंभीरता नहीं है। वह बिना किसी जिम्मेदारी के सत्ता हासिल करना चाहते हैं। वह राजनीति के लिए उपयुक्त नहीं हैं।" वहीं, सरमा ने राहुल पर एक सामंती स्वामी की तरह व्यवहार करने और अहंकारी होने का भी आरोप लगाया।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 05:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Hemant biswa sarma, Rahul Gandhi, politics, unfit

Courtesy: Indiatv