hunger crisis

फोटो: AisaNews

श्रीलंका में बढ़ी कुपोषण की समस्या, खाद्य पदार्थों का संकट : यूनिसेफ

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के मुताबिक श्रीलंका में गंभीर खाद्य संकट पैदा हो गया है। यहां खाद्य पदार्थों की कमी के कारण कुपोषण की समस्या में बढ़ोतरी हुई है। यूनिसेफ के मुताबिक गरीब लड़के और लड़कियों को इससे सबसे अधिक नुकसान हुआ है। दक्षिण एशिया के लिए यूनिसेफ के क्षेत्रीय निदेशक, जॉर्ज लारिया-अडजेई के मुताबिक खाद्य असुरक्षा के कारण श्रीलंका में गंभीर सामाजिक समस्याएं पैदा हो गई है। इस कारण गरीबी, बीमारी और मृत्यु में बढ़ोतरी हो सकती है।

रवि, 28 अगस्त 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: UNICEF, Srilanka, malnutrition, hunger crisis

Courtesy: NDTV News

Dimitri Muratov

फ़ोटो: Reuters

रूस के पत्रकार दिमित्रि मुरातोव ने किया अपने नोबेल पुरस्कार की नीलामी का फैसला, युध्द से विस्थापित बच्चों की करेंगे मदद

रूस के पत्रकार दिमित्रि मुरातोव ने शांति के लिए मिले अपने नोबेल पुरस्कार की  नीलामी का फैसला किया गया। मुरातोव नीलामी से मिलने वाली धनराशि यूक्रेन में युद्ध से विस्थापित हुए बच्चों की मदद के लिए सीधे यूनीसेफ को देंगे। नीलाम होने वाला नोबेल पदक 23 कैरेट सोने से निर्मित और 175 ग्राम वजन का है। नीलामी से मिली धनराशि संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ को मिलेगी। यह प्रतिष्ठित संस्था धनराशि को यूक्रेनी बच्चों के कल्याण के लिए खर्च करेगी।

मंगल, 21 जून 2022 - 05:17 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, UNICEF, Auction, Nobel, Ukraine

Courtesy: Jagran

Rape

फ़ोटो: Patrika

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में यूनिसेफ की अधिकारी के साथ उसके सुरक्षा गार्ड ने किया दुष्कर्म

इस्लामाबाद में एक सुरक्षा गार्ड ने यूनिसेफ की एक अधिकारी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। स्वीडिश नागरिक यूनिसेफ की अधिकारी ने पाकिस्तानी राजधानी के आबपारा इलाके में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके आवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उनके साथ बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता इस साल जनवरी से इस्लामाबाद में तैनात थी। पुलिस ने कहा कि उसने फरार अपराधी की तलाश के लिए एक टीम गठित की है।

गुरु, 09 जून 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pak, rape, islamabad, UNICEF

Courtesy: Amar ujala

poor children

फोटोः Dainik Jagran

कोविड में पोषण के बिना हो सकती है हालत और खराब: यूनिसेफ

संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के अनुसार पूरे विश्व के बहुत सारे देशों में 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन या पोषक तत्व उपलब्ध नहीं हो पा रहे है। चिंता जताई जा रही है कि कोविड-19 महामारी के दौरान हालत और खराब हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार इसका कारण कोविड-19 महामारी के अलावा बढ़ती गरीबी, असमानता, युद्ध, जलवायु संबंधी आपदा भी है।

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 08:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: children diets, UNICEF, World news

Unicef

फोटो: National Today

स्कूल बंद होने से बच्चों के सीखने की प्रवृत्ति में आई कमी: यूनिसेफ

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने 14 से 18 वर्ष तक बच्चों पर महत्वपूर्ण रिसर्च की हैं। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ग तक 80 प्रतिशत बच्चों के सीखने की क्षमता पर गहरा प्रभाव पड़ा है। महामारी के दौरान स्कूल बंद रहे व पढ़ाई ऑनलाइन हो गई। इस कारण बच्चों की स्कूलों से दूरी के कारण सामाजिक संपर्क कम हुआ और खेलने के समय में भी परिवर्तन हुआ जिससे सीखने के स्तर में कमी आई।

शुक्र, 10 सितंबर 2021 - 04:20 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: UNICEF, Covid-19, Schools, Education

Courtesy: UNI

UNICEF

फोटो: TOI

संयुक्त राष्ट्र: यूनिसेफ प्रमुख हेनरिटा फोरे ने दिया इस्तीफा

यूनिसेफ़ चीफ हेनरिटा फोरे ने पारिवारिक स्वास्थ्य कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हेनरिटा फोरे के इस्तीफे को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंजूर कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान ने जुलाई 13 को बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस उनके परिवार के प्रति समर्पित होने वाले इस फैसले को समझते हैं। फरहान हक ने हेनरिटा फोरे के संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के निर्माण के प्रयासों में योगदान को भी खूब… read-more

बुध, 14 जुलाई 2021 - 12:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: UNICEF, United Nations, World

Courtesy: Amarujala News

Child Labour

फोटो: Market Watch

दुनिया में हर दस में से एक बच्चा बाल मजदूरी करने को मजबूर: आईएलओ रिपोर्ट

इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाईजेशन और यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में हर दस में से एक बच्चा बाल मजदूरी करने को मजबूर है। रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 7.9 करोड़ बच्चे जोखिम भरे काम कर रहे हैं, जो उनकी सेहत के लिए काफी खतरनाक है। पिछले 20 सालों में यह पहली बार हुआ है, जब बाल मजदूरी करने वाले बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। दुनियाभर के लगभग 9.6 फीसदी बच्चे बाल मजदूरी करने को मजबूर हैं।

शुक्र, 11 जून 2021 - 12:01 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: child labour, International labour organisation, UNICEF, children

Courtesy: Down To Earth

Sustainable Development

फोटो: Prameyanews.com

संयुक्त राष्ट्र ने शिक्षा पर महामारी के पड़ते प्रभाव को मापने के लिए जारी किया नया ट्रैकर

संयुक्त राष्ट्र ने जॉन्सहॉपकिन्स यूनिवर्सिटी, वर्ल्ड बैंक और यूनिसेफ के साथ मिलकर दुनिया-भर में शिक्षा पर महामारी के पड़ते प्रभाव को मापने के लिए नया ट्रैकर जारी किया है। जिससे यह टूल 200 से भी अधिक देशों और क्षेत्रों में स्कूलों को दोबारा खोलने और उनके प्रबंधन में मदद कर सकता है। इसे ऐसे हालात में लांच किया गया है जब 2020 में कोरोना महामारी की वजह से 160 करोड़ बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ा है। इससे पहले भी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल जाने योग्य… read-more

मंगल, 30 मार्च 2021 - 08:34 PM / by Shruti

Tags: United Nations, World Bank, children education, UNICEF

Courtesy: Downtoearth News

Water Crisis

फोटो: The Guardian

दुनिया का हर पांचवा बच्चा पानी की किल्लत का शिकार: यूनिसेफ

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष द्वारा मार्च 18 2021 को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में करीब 142 करोड़ में 45 करोड़ बच्चे उन स्थानों पर रहते हैं जहां पानी की भारी कमी देखी गयी है। ये आंकड़ा हर उस पांचवे बच्चे का है जिसकी रोज की जरूरतों को पूरा करने लिए पर्याप्त पानी नहीं है। रिपोर्ट में शामिल दुनिया के 37 देशों में भारत भी शामिल है जिसे बच्चों के लिए जल-संकट का हॉटस्पॉट माना गया है। यदि भारत में देखे तो यहां करीब 9.14 करोड़ बच्चे गंभीर जल-संकट… read-more

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 08:17 PM / by Shruti

Tags: World Water Day, UNICEF, children, water crisis

Courtesy: Downtoearth News

UNICEF report on child marriage

फोटो: News18

कोरोना महामारी की वजह से लड़कियों के बाल विवाह में हो सकती है वृद्धि: यूनिसेफ

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 की वजह से अगले एक दशक में एक करोड़ लड़कियों को बाल विवाह करना पड़ सकता है। कोरोना महामारी के आने से पहले यूनिसेफ ने अनुमान लगाया था कि आने वाले अगले 10 साल में करीब 10 करोड़ लड़के-लड़कियों की शादियां कम उम्र में हो सकती है लेकिन कोरोना संक्रमण के आने के बाद 10% यानी एक करोड़ की बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। इसकी वजह बढ़ती आर्थिक असुरक्षा और वित्तीय बोझ बताई जा रही है।… read-more

बुध, 10 मार्च 2021 - 09:40 AM / by Shruti

Tags: Child Marriage, UNICEF, Report, Girls Child

Courtesy: DOWN TO EARTH