फोटो: News Nation
केंद्रीय मंत्री को लेकर डिब्रूगढ़ जा रहे इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग: गुवाहाटी
डिब्रूगढ़ जा रहे इंडिगो के एक विमान को रविवार को गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तकनीकी खराबी के कारण आपात स्थिति में उतरना पड़ा। जब फ्लाइट 6E2652 ने गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की, तो केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और भाजपा के दो विधायक, प्रशांत फुकन और तेराश गोवाला भी सवार थे। तेली ने बताया, "तकनीकी खराबी के बाद… read-more
Tags: Guwahati, Dibrugarh, indigo plane, Union Minister, Emergency Landing
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: Oneindia
एक बार फिर राज्यसभा में सदन के नेता बने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया है। ऐसा तीसरी बार हुआ है जब राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित होने के बाद गोयल को सदन का नेता घोषित किया है। बता दें कि राज्यसभा के अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भी गोयल सदन के नेता थे। गोयल से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता के पद पर आसीन थे।
Tags: Union Minister, Piyush Goyal, appointed, rajya sabha
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Latestly
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और CM मनोहर लाल ने पंचकूला में किया NIFT का उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पंचकूला के सेक्टर-23 में मौजूद राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) का उद्घाटन किया। इस ग्रीन बिल्डिंग को 10.42 एकड़ में बनाया गया है। बिल्डिंग को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा किया गया है। इस इमारत के निर्माण में 133.16 करोड़ रुपए का खर्च आया हैं। यह भवन ग्रीन कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इस भवन की खासियत यह है कि यह… read-more
Tags: Union Minister, Piyush Goyal, cm manohar lal, inaugurated, NIFT, Panchkula
Courtesy: Jagran News
फोटो: Jagran Images
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की फुटबॉलर ज्योति पटेल की मौत की जांच की मांग
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने वाराणसी की फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति पटेल की मौत की जांच की मांग की है, जिनकी अप्रैल 4 को कोलकाता के एक छात्रावास में मौत हो गई थी। इसके अलावा, अनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी की रहस्यमय मौत की निष्पक्ष जांच की अपील की। विशेष रूप से, पटेल ने भी मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
Tags: Union Minister, Anupriya Patel, indian footballer, Jyoti Patel
Courtesy: Latestly News
फोट: TV9 Bharatvarsh
जल्द ही दौड़ाएंगे ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार: नितिन गडकरी
केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिसंबर दो को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाले सार्वजनिक परिवहन को चलाने की तैयारी में है। इसके लिए उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक कार और ग्रीन हाइड्रोजन खरीदी है। केंद्रीय मंत्री जल्द ही इस कार को लेकर दिल्ली की सड़कों पर निकलने की तैयारी में हैं। बता दें की ग्रीन हाइड्रोजन बनाने के लिए नदी, नाले के गंदे पानी का उपयोग किया जाएगा।
Tags: Union Minister, Bio-Ethenol, Automobile, Green Hydrogen Car
Courtesy: Amar Ujala NEWS
फोटो: Twitter
आईआईटी कानपुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को 'विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार' देकर किया सम्मानित
भारत के वर्तमान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आईआईटी कानपुर ने विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया है। जिसके बाद वैष्णव ने अपने ट्विटर अकाउंट द्वारा पुरस्कार पाकर आईआईटी कानपुर को धन्यवाद व्यक्त करते हुए सम्मानित महसूस करने की बात कही है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर द्वारा अपने छात्रों को उनके उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिए जाने… read-more
Tags: IIT kanpur, Ashwini Vaishnaw, railway minister, Union Minister
Courtesy: India TV
फोटो: Indian Express
नितिन गडकरी के काफिले की कार ट्रक से टकराई: महाराष्ट्र
हाल ही में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के काफिले की कार एक ट्रक से टकरा गई, हालांकि नितिन गडकरी समेत उनके काफिले में सवार सभी लोग घटना के बाद सुरक्षित हैं। हादसे का जायजा लेने के बाद गडकरी अपने आवास के लिए निकल गए। यह दुर्घटना अगस्त 28 की रात नागपुर के छत्रपति चौक के पास हुई। नितिन गडकरी सोनेगांव तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए भूमि पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर की तरफ जा रहे थे।
Tags: Nitin Gadkari, accident, Union Minister
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: zee news
फोन पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की आवाज निकालने वाले दो लोग गिरफ्तार
अफसरों से केंद्रीय मंत्री की आवाज निकालकर बात करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कविनगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी हर्ष और विक्रांत को जुलाई पांच को गिरफ्तार किया। दोनों ने केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की आवाज निकालकर फोन किया था। दोनों ने फर्जी आईडी पर सिम लेकर अधिकारियों को फोन किया था। दोनों आरोपी पहले भी अपराध में संलिप्त रहे हैं।
Tags: Union Minister, General VK Singh, National, Crime
Courtesy: Ndtv Hindi News
फोटो: Naya India
योगी सरकार के मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से हुआ निधन
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन हो गया है। गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उनको भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मई 18 को मृत्य हो गई। विजय कश्यप यूपी के मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। उनको बाढ़ एवं नियंत्रण मंत्री का पद सौंपा था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके शोक जताया है। यूपी में 5वें विधायक का कोरोना से निधन हुआ है।
Tags: UP government, Demise, Yogi Sarkar, Union Minister
Courtesy: Aaj Tak
फ़ोटो: economic times
कोरोना संक्रमण के शिकार हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार
कोरोना महामारी के दूसरे लहर में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार भी कोरोना संक्रमित हो गए है। इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी है। लोगों से कोरोना के सभी दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह करते हुए गंगवार ने लिखा "आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि, बिना किसी लक्षण के मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।" मंत्री ने अपने संपर्क में आये सभी लोगों को कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करने का निवेदन भी किया।
Tags: Santosh gangwar, Coronavirus, Union Minister, Delhi AIIMS
Courtesy: Amar ujala news