Gaganyan-ll

फोटो: Punjab Kesari

इसरो 2023 में गगनयान कार्यक्रम के तहत 2 मिशन लॉन्च करेगा: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (इसरो) इस साल के अंत में 'गगनयान' कार्यक्रम के तहत दो प्रारंभिक मिशन लॉन्च करेगा। इस लांच के बाद 2024 में देश का पहला मानव अंतरिक्ष-उड़ान मिशन होगा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि 2023 मिशन का दूसरा भाग एक महिला रोबोट "व्योममित्र" को अंतरिक्ष में ले जाएगा। जितेंद्र सिंह ने कहा, ''गगनयान… read-more

बुध, 22 फ़रवरी 2023 - 07:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: gaganyaan programme, ISRO, Launch, union minister jitendra singh

Courtesy: ABP Live

Bus

फोटो: Curly Tales

स्वदेशी तकनीक से निर्मित हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस का हुआ अनावरण

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन पर जोर देते हुए अगस्त 21 को हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस का अनावरण किया गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बस का अनावरण किया है। इस बस की खासियत है कि ये पूर्ण रूप से स्वदेश निर्मित है, जिसका निर्माण KPIT पुणे द्वारा किया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने लिए लेह में पायलट आधार पर हाइड्रोजन से चलने वाली बसों का परिचालन शुरू  किया है।

रवि, 21 अगस्त 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: union minister jitendra singh, Jitendra Singh, PM Narendra Modi, Green Hydrogen

Courtesy: NDTV News

Jitendra Singh

फोटो: TV9 Bharatvarsh

केंद्र का बड़ा फैसला: सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का ऑफिस आना अनिवार्य

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, फरवरी 7, 2022 से सभी सरकारी कार्यालयों में सभी स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का से कार्यालय आना अनिवार्य कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री नेे कहा, विभागों के प्रमुखों को सुनिश्चित करना होगा कि कर्मचारी हर वक्त चेहरे पर मास्क पहने और कोविड नियमों का पालन करेे। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Central Government, employees, Work From Office, union minister jitendra singh

Courtesy: India TV

UPSE CSE Civil Services Examination Center

फोटो: Baat Pate Ki

UPSC CSE: लेह में आयोजित की जाएगी सिविल सेवा परीक्षा: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अगस्त 18 को कहा कि लेह में लद्दाख क्षेत्र के लिए एक अलग सिविल सेवा परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने लद्दाख के संदर्भ में आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति और अन्य सेवा से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए नॉर्थ ब्लॉक में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के तुरंत बाद घोषणा यह की। 

गुरु, 19 अगस्त 2021 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Leh, upsc cse civil services examination center, union minister jitendra singh

Courtesy: Live Hindustan