Anurag Thakur

फोटो: Zee News

सरकार ने बढ़ाया खेल मंत्रालय का बजट, दिए 305.58 करोड़ रुपये अधिक

केंद्र सरकार ने वर्ष 2022-23 के बजट में युवा और खेल मंत्रालय को 3062.60 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है, जो बीते वर्ष की तुलना में 305.58 करोड़ रुपये अधिक है। खेल मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना, खेलो इंडिया योजना जैसी कई योजनाओं को देखते हुए बजट में इजाफा किया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय खेल संघों के लिए भी बजट में प्रावधान किए गए है जिससे खेल सुविधाओं में इजाफा होगा।

बुध, 02 फ़रवरी 2022 - 11:30 AM / by रितिका

Tags: sports, Union Sports Minister, Budget

Courtesy: News Nation TV

Major Dhyan Chand

फोटो: Jagan Josh

आज देश में मनाया जा रहा है राष्ट्रीय खेल दिवस

प्रत्येक वर्ष अगस्त 29 को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद  की जयंती को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। दूसरे विश्व युद्ध से पहले मेजर ध्यान चंद ने वर्ष 1928 (एम्सटर्डम), वर्ष 1932 (लॉस एंजेलस) और वर्ष 1936 (बर्लिन) में लगातार तीन ओलंपिक खेलों में हॉकी के क्षेत्र में भारत का प्रतिनिधित्त्व किया था और तीनों बार देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। वर्ष 1956 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। मेजर ध्यान चंद की… read-more

रवि, 29 अगस्त 2021 - 08:56 AM / by मनोज बिष्ट

Tags: Ministry of youth affairs and sports, Union Sports Minister, Dhyan Chand Award, Khelo India

Courtesy: Briflynews

union ministers

फोटो: India TV

ओलंपिक खिलाडि़यों का उत्साह बढ़ाने के लिए 'चीयर 4 इंडिया' अभियान

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल मंत्री निसिथ प्रामाणिक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण देखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू किए गए चीयर 4 इंडिया अभियान के अंतर्गत ओलंपिक में हिस्‍सा ले रहे खिलाडि़यों का उत्‍साह बढ़ाने के लिए देश भर के पूर्व-एथलीट सहित सभी क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।

शुक्र, 23 जुलाई 2021 - 05:45 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Indian Olympic Association, Union Sports Minister, Tokyo Olampics

Courtesy: Navbharat Times

Kiren rijiju

फ़ोटो: Cnbc

कोरोना: केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू हुए कोरोना पॉजिटिव

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू कोरोना संक्रमित हो गए है और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। संपर्क में आए लोगों को जांच कराने की हिदायत देते हुए रिजिजू ने लिखा, "कोरोना की बार-बार जांच करवाने के बाद शनिवार को मेरी रिपोर्ट सकारात्मक आई है और मैं डॉक्टर्स की सलाह ले रहा हूं।" बता दें कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

रवि, 18 अप्रैल 2021 - 11:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Kiren Rijiju, Coronavirus, Union Sports Minister

Courtesy: Punjab kesari

Manu Bhakar

फ़ोटो: Twitter

शूटर मनु भाकर ने एयर इंडिया के अधिकारियों पर लगाए बदसलूकी और रिश्वत मांगने के आरोप

भारत की युवा शूटर मनु भाकर ने एयर-इंडिया के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों पर बदसलूकी और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। मनु ने आरोप लगाया है कि सभी पेपर वैलिड होने के बावजूद उन्हें फ्लाइट में बैठने नहीं दिया गया और रिश्वत में 10,200 रुपये मांगे गए है। शूटर मनु भाकर ने ट्वीट कर कहा कि ट्रेनिंग के लिए हथियार साथ होने पर एयर-इंडिया के अधिकारियों ने उन्हें रोका और उनसे अपराधियों जैसा सलूक किया। खेल मंत्री किरण रिजिजू के मदद के बाद उन्हें फ्लाइट… read-more

शनि, 20 फ़रवरी 2021 - 06:11 PM / by Shruti

Tags: Manu Bhaker, Shooter, Air India, Union Sports Minister