desert

फोटो: Smithsonian Magazine

रेगिस्तान की रेत हो रही है दुनिया से खत्म, पर्यावरण और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में सामने आया कि दुनिया में रेत का इस्तेमाल सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले संसाधनों में होता है। रिपोर्ट के मुताबिक रेत नदियों, समुद्र के लिए, मछुआरे द्वीपों के लिए बेहद ज़रूरी है। रिपोर्ट की मानें तो दुनिया में बिजली, खाद्य संकट के कारण रेत का संकट हो रहा है। बता दें कि रेत पानी के बाद सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला वैश्वीक स्त्रौत है।

गुरु, 05 मई 2022 - 06:01 PM / by रितिका

Tags: United Nations, United Nations Security Council, sand

Courtesy: Zee News

environment

फोटो: Loudwire

संयुक्त राष्ट्र ने धरती के लिए जारी की चेतावनी, भयानक आपदा की आशंका

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि वर्ष 2030 तक दुनिया भर में गर्म हवाएं तेजी से चलेंगी। इसके अलावा सूखा पड़ने की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। ये बढ़ोतरी 30% तक हो सकती है। रिपोर्ट में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण कोरोना महामारी, आर्थिक मंदी, खाद्य समस्याएं भी उत्पन्न हुई है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई की दुनिया को अभी ही संभलना होगा वरना इससे होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं हो पाएगी।

मंगल, 26 अप्रैल 2022 - 06:45 PM / by रितिका

Tags: environment, Environment news, United Nations

Courtesy: News 18 Hindi

taliban afghanistan killings

फोटो: Al Arabiya

तालिबान के राज में अफगानिस्तान में 400 नागरिकों की मौत: यूएन

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में सामने आया कि तालिबान द्वारा अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद यहां 400 आम नागरिकों की मौत हो गई है। इनमें से 80 प्रतिशत नागरिकों को इस्लामिक स्टेट से संबंधित समूहों ने मारा है। तालिबान द्वारा सत्ता कब्जाए जाने के बाद ये पहली मानवाधिकार संबंधित रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक 397 नागरिकों की मौत इस्लामिक स्टेट खोरासान के हमलों में हुई। 

मंगल, 08 मार्च 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: United Nations, Taliban, Afghanistan, Taliban-Afghanistan

Courtesy: Hindi news 18

United nations

फोटोः The Hans India

यूक्रेन में फंसे पड़ोसी देशों के नागरिकों को भी निकालने को लेकर भारत ने UN में दिया बयान

UN की बैठक में भारत ने यूक्रेन संकट के बीच पड़ोसी देशों को नागरिकों को निकालने का प्रस्ताव दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत विकासशील और पड़ोसी देशों के यूक्रेन में फंसे नागरिकों को बाहर निकालने में मदद के लिए तैयार है। तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत सरकार ऑपरेशन गंगा पर नजर बनाए रखने के लिए चार मंत्रियों को भी भेज रही है।

मंगल, 01 मार्च 2022 - 04:10 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Russia-Ukrain conflict, United Nations, India

Courtesy: BBC News

Terrorist

फोटो: Hindustan Times

अफगानिस्तान में घूम रहे आतंकी: यूएन रिपोर्ट

तालिबान के शासन में अफगानिस्तान में अब आतंकवादी समूह स्वतंत्रता के साथ रह रहे है। आतंकी संगठन इंस्लामिक स्टेट और अल-कायदा की गतिविधियों को लेकर संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो अल-कायदा अपना नेतृत्व वापस पानी की कोशिश में जुटा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक तालिबार में एक्यूआईएस के लगभग 200-400 लड़ाके है। तालिबान ने आतंकवादियों की गतिविधियों को कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए है।

रवि, 06 फ़रवरी 2022 - 05:00 PM / by रितिका

Tags: Afghanistan, United Nations, Terrorists

Courtesy: TV9Bharatvarsh

 ts tirumurti

फोटो: ThePrint

आतंकी संगठनों से रिश्ते मजबूत कर रहा अलकायदा, यूएन में बोला भारत

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने जनवरी 18 को ग्लोबल काउंटर टेररिज्म काउंसिल के सम्मेलन में कहा कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकि समूहों के साथ पूरी ताकत से निपटना चाहिए। अलकायदा के इन संगठनों के साथ रिश्ते मजबूत हो रहे है। उन्होंने कहा कि आईएसआईएस ने अपनी रणनीति बदलते हुए अफ्रीका और एशिया में विस्तार पर ध्यान दे रहे है। वो सीरिया और इराक में भी अपनी मजबूत पैठ बनाने की कोशिश में है।

बुध, 19 जनवरी 2022 - 02:45 PM / by रितिका

Tags: United Nations, Ambassador, India

Courtesy: TV 9 Hindi

UNESCO

फोटो: UN.ORG

यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में फिर से निर्वाचित हुआ भारत

भारत 2021-25 की अवधि के लिए यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में 164 वोटों से जीतकर पुनः निर्वाचित हुआ है। ग्रुप चार में एशियाई और प्रशांत देशों, जापान ,फिलीपींस ,वियतनाम, कुक आइलैंड और चीन को भी चुना गया है। कार्यकारी बोर्ड में 58 मेंबर हैं, हर मेंबर का कार्यकाल 4 वर्ष का है। यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के तीन अंगों में से एक हैं। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने … read-more

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 10:40 AM / by अमित व्यास

Tags: UNESCO, United Nations, Indian foreign minister, Indian foreign ministry

Courtesy: TV9 bharatvarsh

COP 26 Meeting

फोटो: Firstpost

कॉप 26 में भारत की कूटनीतिक जीत, दुनिया को मनवाई अपनी बात

यूएन जलवायु सम्मेलन (कॉप 26) में भारत ने कोयले को फेजआउट के बजाए फेजडाउन में शामिल करने की बात कही थी। भारत की इस बात को 200 देशों ने समर्थन दिया, जिसके बाद कोयले को फेजआउट से हटकर फेजडाउन में डाल दिया गया। वैश्विक स्तर पर यह भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत है। इसके बाद भारत ने दुनिया के 200 देशों की ओर से पारित किए गए प्रस्ताव एक प्रस्ताव का भी समर्थन किया। 

रवि, 14 नवंबर 2021 - 06:40 PM / by अमित व्यास

Tags: United Nations, global warming, Indian foreign policy

Courtesy: Amar ujala news

Imraan Khan

फोटो: Tribune India

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने फिर खोली पाकिस्तान की पोल

संयुक्त राष्ट्र महासभा में राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए भारत ने पाकिस्तानी प्रतिनिधि को अपने जवाब से चुप करा दिया। पाकिस्तान की पोल खोलते हुए, पाक के शांति और सुरक्षा की बात पर भारत ने पाक प्रधानमंत्री द्वारा ओसामा बिन लादेन जैसे वैश्विक आतंकवादी का महिमामंडन कर उसे शहीद बताने वाली टिप्पणी से वैश्विक मंच पर पाक को बेनकाब कर पाक द्वारा आतंकवादियों का समर्थन करने की बात कही है।

मंगल, 05 अक्टूबर 2021 - 03:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: United Nations, Pakistan PM, India, UN Meeting

Courtesy: Hindustan News

United Nations Organization

फोटो: Wikipedia

अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर सितंबर 13 को बैठक करेगा यूएनओ

संयुक्त राष्ट्र संघ ने सितंबर 3 को अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर एक आधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि सितंबर 13 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में यूएनओ की एक उच्चस्तरीय मंत्री परिषद की बैठक का आयोजन होगा। यूएनओ की इस बैठक का मुख्य बिंदु अफगानिस्तान के लोगों की सहायता व उनकी जरूरतों के विषय पर रहेगा। यूएनओ प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इसके लिए जिनेवा जाएंगे।

शनि, 04 सितंबर 2021 - 12:20 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: United Nations, Afgainsthan, Switzerland, conference

Courtesy: UNI