Arindam Bagchi

फोटो: ETV Bharat

संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त हुए अरिंदम बागची

आईएफएस के 1995 बैच के सदस्य अरिंदम बागची को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में भारत के अगले राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। बागची वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, "बागची (IFS:1995), वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में भारत के अगले राजदूत/… read-more

मंगल, 17 अक्टूबर 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: arindam bagchi, appointed, next permanent representative of india, United Nations

Courtesy: News 18

Sanjay Raut

फोटो: Etvbharat

'20 जून को विश्व गद्दार दिवस घोषित करें', संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र को लिखा पत्र

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र से 20 जून को "विश्व गद्दार दिवस" ​​घोषित करने का अनुरोध किया है। राउत का अनुरोध महाराष्ट्र में जून 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट द्वारा "सामना" की गई राजनीतिक उथल-पुथल की पृष्ठभूमि में आया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को पत्र लिखते हुए, राउत ने भाजपा पर शिवसेना (यूबीटी)… read-more

मंगल, 20 जून 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Sanjay Raut, writes letter, United Nations, Antonio Guterres, declare, world traitors day

Courtesy: Aajtak News

Vladimir Putin

फ़ोटो: bbc

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने रूस के खिलाफ की वोटिंग, पुतिन की इस मांग को किया खारिज

संयुक्तराष्ट्र महासभा में भारत ने रूस के खिलाफ वोटिंग की है और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की गुप्त मतदान वाली मांग को खारिज कर दिया है। दरअसल रूस द्वारा यूक्रेन के कब्जाए गए राज्यों के खिलाफ अल्बानिया ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक मसौदा प्रस्ताव लाया गया था। रूस की निंदा के लिए इस प्रस्ताव पर ओपन वोटिंग की मांग की गई लेकिन पुतिन ने मतदान गुप्त रखने के लिए एक प्रस्ताव रख दिया। इसमें भारत ने उसके खिलाफ वोटिंग कर दी।

मंगल, 11 अक्टूबर 2022 - 04:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Russia, Ukraine, United Nations, voting

Courtesy: Amar ujala

Sherry Rahman

फ़ोटो: Pakistan today

बाढ़ से जूझ रहे पाक ने किया संयुक्त राष्ट्र का रुख, अमीरों देशों से की आर्थिक मदद की अपील

बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान ने अब संयुक्त राष्ट्र की ओर अपना रुख करते हुए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। पाकिस्तान का कहना है कि बाढ़ के उबरने के वास्ते खर्च करने के लिए उसके पास पैसे नहीं रहे। देश के जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने जिनेवा में कहा कि हमारे पास अपनी अर्थव्यवस्था से किसी तरह का कोई खर्च करने की कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने अमीर देशों से भी आर्थिक मदद की अपील की है।   

बुध, 05 अक्टूबर 2022 - 11:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Pakistan, Floods, United Nations, sherry Rahman

Courtesy: Live hindustan

Pak PM and Antonio Guterres

फोटो: Al Jazeera

पाकिस्तान की बाढ़ ने मचाई तबाही, यूएन महासचिव हुए हैरान

भयंकर बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहे पाकिस्तान की हालत देखकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस के होश उड़ गए है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जलवायु नरसंहार का ऐसा आलम उन्होंने नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि जो भी पाकिस्तान दौरे के दौरान उन्होंने देखा है उसे बयान करना शब्दों में संभव नहीं है। उन्होंने बाढ़ के कारण हुई तबाही को अक्लपनीय बताया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।

रवि, 11 सितंबर 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: Pakistan floods, Antonio Guterres, United Nations, shahbaaz Sharif

Courtesy: Abp Live

Ruchira Kamboj

फोटो: WION

भारत ने चीन को आतंकवाद के मामले पर लगाई फटकार, यूएनएससी में दिया बयान

यूएन में भारत ने अगस्त 22 को सामान्य सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बात करते हुए चीन को लताड़ा है। भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि देशों की सुरक्षा तभी संभव है जब सभी देश आतंकवाद के खिलाफ मिलकर खड़े हों और दोहरे मानकों में शामिल होने से बचें। बता दें कि हाल ही में चीन ने जैश ए मोहम्मद के आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर को ब्लैकलिस्ट करने के प्रस्ताव पर होल्ड लगाया है।

मंगल, 23 अगस्त 2022 - 10:20 AM / by रितिका

Tags: China, India, Terrorism, United Nations

Courtesy: Abp Live

Population

फोटो: Daily News Hunt 24

यूएन की रिपोर्ट में खुलासा, भारत बन सकता है सबसे अधिक आबादी वाला देश

 संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत वर्ष 2023 तक दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन सकता है। भारत चीन को सबसे अधिक आबादी होने की दिशा में पछाड़ सकता है। माना जा रहा है कि नवंबर 2022 तक दुनिया की आवादी आठ अरब हो सकती है। दुनिया की आबादी वर्ष 2030 में आबादी 8.5 बिलियन हो सकती है। जो वर्ष 2050 तक 9.7 बिलियन तक पहुंच सकती है।

सोम, 11 जुलाई 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: United Nations, un report, population

Courtesy: ndtv.in

Malnutrition

फोटो: Jagran

दुनिया के 10 में से तीन भारतीय पाए गए कुपोषित : संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट

भारत की 70% आबादी को हेल्दी डाइट से वंचित है, जिस कारण देश के 22 करोड़ से अधिक लोग कुपोषण का शिकार हो गए है। संयुक्त राष्ट्र की द स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन इन द वर्ल्ड 2022 की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 तक भारत में 97.33 करोड़ लोगों को हेल्दी डाइट नहीं मिल रही थी। वर्ष 2017 में 75%, 2018 में 71.5%, 2019 में 69.4% लोग हेल्दी डाइट से वंचित थे।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 03:45 PM / by रितिका

Tags: United Nations, United Nations Report, Undernourished, malnutrition

Courtesy: aajtak.in

Turkiye

फ़ोटो: forbes

तुर्की ने बदला अपना नाम, संयुक्त राष्ट्र ने भी दी मंजूरी

तुर्की ने अपना नाम बदलकर "तुर्किये" कर लिया है और नाम बदलने के इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र ने भी मंजूरी दे दी है। दरअसल तुर्की के विदेश मंत्री मेवतुल कावुसिग्लू ने संयुक्त महासचिव एंटोनियो गुटेरे को चिट्ठी लिखकर अनुरोध किया था कि तुर्की का नाम बदलकर तुर्किये कर दिया जाए ,जिसे स्वीकार कर लिया गया है। बता दें कि तुर्की सरकार ने पहले हीअपने देश का नाम तुर्की लिखना बंद कर दिया था।

शुक्र, 03 जून 2022 - 02:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Turkey, United Nations, Name Change, Türkiye

Courtesy: Live hindustan

Wheat export

फ़ोटो: Wion

भारत के गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर अमेरिका ने जताई आपत्ति

हाल ही में मोदी सरकार ने भारत से गेंहू के निर्यात पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था जिसको लेकर अमेरिका ने आपत्ति जताई है। अमेरिका ने कहा है कि भारत के इस फैसले से विश्व का खाद्य संकट और गहराएगा। अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि भारत अपने इस फैसले पर दोबारा विचार करेगा। अमेरिका का यह पक्ष संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने एक प्रेस वार्ता के दौरान रखा है।

बुध, 18 मई 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Wheat export, America, United Nations

Courtesy: Aajtak