Artemis 1

फ़ोटो: space.com

जल्द लॉन्च होगा नासा का सबसे शक्तिशाली रॉकेट "Artemis 1"

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा आज अपना सबसे शक्तिशाली रॉकेट "Artemis 1" लॉन्च करने जा रहा है। दरअसल यह टेस्ट फ्लाइट होगी जिसे ओरियन स्पेसक्राफ्ट द्वारा फ्लोरिडा केप कैनावेरल लॉन्च कॉम्प्लेक्स से लॉन्च किया जाएगा। वहीं, खास बात ये है कि ये चांद पर इंसानों को भेजने से पहले ये नासा की पहली टेस्ट फ्लाइट होगी, जिसमें कोई क्रू यानी की इंसान नहीं जाएगा। बता दें कि artemis 1 के लिए अमेरिका काफी सालों से मेहनत कर रहा है।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 03:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: NASA, Rocket, Artemis Mission, United States Of America

Courtesy: Aajtak

Joe Biden

फोटो: ThePrint

अमेरिका में नहीं होगी अंधाधुंध फायरिंग, 'गन कंट्रोल बिल' बना कानून

अमेरिका में बंदूक हिंसा रोधी विधेयक पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जून 25 पर हस्ताक्षर कर दिए है। इस विधेयक को डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन था। कानून के तहत राज्यों के पास खतरनाक लगने वाले लोगों से हथियार वापस लेने का अधिकार होगा। स्कूलों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य व हिंसा रोकने के लिए निधि मुहैया कराई जाएगी। गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए ये कानून अहम है।

रवि, 26 जून 2022 - 10:20 AM / by रितिका

Tags: United States Of America, Joe BIden, President Joe Biden, America

Courtesy: News 18 Hindi

abortion

फोटो: Brookings

अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया गर्भपात का संवैधानिक अधिकार

अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने 50 वर्ष पुराने फैसले को बदल दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को खत्म कर दिया है। अबतक अमेरिका में गर्भपात करवाना महिलाओं का संवैधानिक अधिकार हुआ करता था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि गर्भ का क्या करना है ये फैसला महिला का होना चाहिए। अब सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि संविधान गर्भपात का अधिकार नहीं देता है मगर इसे लेकर राज्य अपने नियम कानून बना सकते हैं। 

शनि, 25 जून 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: Americans, United States Of America, Supreme Court, Abortion

Courtesy: AajTak News

america covid flights

फोटो: Time

कोविड 19 के कम होते मामलों के बीच अमेरिका का फैसला, नियमों में किया बदलाव

अमेरिका में कोविड 19 संक्रमण ने जबरदस्त तबाही मचाई है। इस संक्रमण के असर में कमी को देखते हुए अमेरिका ने जून 10 को घोषणा की कि हवाई यात्रा के जरिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं मांगी जाएगी। ये आदेश इस सप्ताह के अंत तक लागू हो जाएगा। माना जा रहा है कि कोविड 19 यात्रा प्रतिबंध हटने से टूरिज्म इंडस्ट्री को लाभ होगा। बता दें अमेरिका में कोविड 19 संक्रमण से 10 लाख मौतें हुई हैं।

शनि, 11 जून 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Americans, United States Of America, Covid-19, covid 19 guidelines

Courtesy: ABP Live

white house

फोटो: The White House

अमेरिकी सरकारी वेबसाइटों का भारतीय भाषाओं में होगा अनुवाद

अमेरिका की कई सरकारी वेबसाइटों का अब भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा। राष्ट्रपति आयोग ने व्हाइट हाउस और अन्य संघीय एजेंसियों की वेबसाइट का अनुवाद करने की सिफारिश की है। ये अनुवाद एशियाई-अमेरिकी तथा प्रशांत क्षेत्र के लोगों की भाषाओं में होगा। इसमें हिंदी, गुजराती और पंजाबी भाषा शामिल है। ये सुझाव इस महीने की शुरुआत में किया गया है। इस सिफारिश को माना जाए तो अहम दस्तावेज, डिजिटल सामग्री का अनुवाद होगा।

शुक्र, 27 मई 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: America, United States Of America, White House

Courtesy: NDTV News

america covid 19 cases

फोटो: NPR

कोविड 19 से हुई 10 लाख की मौत, बाइडेन ने किया अलर्ट: अमेरिका

व्हाइट हाउस ने मई 12 को जानकारी दी कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अबतक 10 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण दिन है जब कोविड 19 से मरने वालों की संख्या 10 लाख के पार हो गई है। बाइडेन ने कोविड 19 से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि टेस्टिंग और वैक्सीन के जरिए कोविड 19 पर काबू पाया जा सकता है।

शुक्र, 13 मई 2022 - 12:20 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Coronavirus Update, United States Of America

Courtesy: News 18 Hindi

pakistan and america

फोटो: Oneindia

पाकिस्तान को चाहिए अमेरिका से दोस्ती, शरीफ सरकार कोशिशों में जुटी

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार अमेरिका से खराब हुए संबंधों को ठीक करने में जुटी हुई है। पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिका पर उन्हें सत्ता से बेदखल करने का आरोप लगाया था। वहीं शहबाज इन रिश्तों को सुधारने में जुटे हुए हैं। पाकिस्तानी कार्यालय अपनी विदेश नीति में सुधार कर रहा है। मंत्रालय अमेरिका के साथ संबंध स्थापित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

रवि, 08 मई 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Pakistan, America, United States Of America

Courtesy: Zee News

Kentucky Storm

फोटो: 14 News

अमेरिका के केंटकी में तूफान के कारण आपातकाल की घोषणा

अमेरिका में तूफान ने कई इलाकों में तबाही मचा दी है। इस भारी तबाही को देखते हुए केंटकी के राज्यपाल एंडी बेशियर ने आपातकाल की घोषणा करते हुए बताया कि इलाके में हालात पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू टीमें राहत और बचाव काम कर रही है। बता दें कि मेफील्ड समेत कई इलाकों में तूफान आया हुआ है, जिससे लगभग 50 लोगों में जान जा चुकी है। तूफान ने कई इलाकों को प्रभावित किया है।

शनि, 11 दिसम्बर 2021 - 07:15 PM / by रितिका

Tags: storm, America, United States Of America

Courtesy: News 18 Hindi

Central State Hospital

फोटो: Mary Hallberg

अब दुनिया के सबसे बड़े पागलखाने में जा सकेंगे पर्यटक

अमेरिका के जॉर्जिया स्थित सेंट्रल स्टेट हॉस्पिटल एक पागल खाना है। वर्ष 1842 में बने इस पागलखाने के बारे में लोगों का मानना है कि यहां भूत रहते है। डेली स्टार की रिपोर्ट की मानें तो दूसरे विश्वयुद्ध के बाद इस अस्पताल की स्थिति खराब होने लगी थी। यहां 25 हजार से अधिक मरीजों को दफनाया गया है। प्रशासन ने इस अस्पताल को आम जनता के देखने के लिए खोला है।

मंगल, 05 अक्टूबर 2021 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Mental Asylum, America, United States Of America, Georgia

Courtesy: News 18 Hindi

Coronavirus Booster Dose in America

फोटो: Healio

अमेरिका में लोगों को निशुल्क लगेगी बूस्टर डोज, सितंबर से हो सकती है शुरुआत

अमेरिका में जनता को जल्द ही कोरोना बूस्टर टीका लगाया जा सकता है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद ये संभव होगा। जनता को बूस्टर टीके के लिए कोई राशि नहीं देनी होगी। बूस्टर टीका उन्हीं लोगों को लगेगा जिन्होंने कोरोना वायरस का दूसरा टीका लगवाया है। टीके की दूसरी डोज लेने के आठ महीने बाद बूस्टर डोज ली जा सकती है। द व्हाइट हाउस ने भी ये जानकारी… read-more

गुरु, 19 अगस्त 2021 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Joe BIden (1841, Booster shot, White House, United States Of America

Courtesy: India.com