UNSC

फ़ोटो: CNN

UNSC में पाक को करारी शिकस्त, भारतीय नागरिक को आतंकवादी घोषित करने के मंसूबे पर फिरा पानी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बार फिर पाकिस्तान को भारत के आगे मुंह की खानी पड़ी। UN में भारत का समर्थन करने वाले देश यूके, यूएस, फ्रांस और अल्बानिया ने भारतीय नागरिक को संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की सूची में शामिल करने के पाकिस्तानी प्रयास को खारिज कर दिया है। इस्लामाबाद ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 समिति में गोविंद पटनायक दुग्गीवालसा को शामिल करने की योजना बनाई थी। पाकिस्तान सरकार का दावा था कि वह देश… read-more

सोम, 20 जून 2022 - 03:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: World, Pak, UNSC, Terrosrist, India

Courtesy: Hindustan

Makki

फ़ोटो: Freepressjournal

चीन ने पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को यूएनएससी की प्रतिबंधित सूची में शामिल करने पर लगाई रोक

चीन ने पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंधित सूची में शामिल करने के अमेरिका एवं भारत के संयुक्त प्रस्ताव को आखिरी क्षण में बाधित कर दिया। इससे पहले भी चीन ने भारत और उसके सहयोगियों द्वारा पाकिस्तानी आतंकवादियों को सूचीबद्ध करने के प्रयासों को इससे पहले भी कई बार बाधित किया है। मक्की पाकिस्तान में भारत विरोधी भाषण देने के लिए मशहूर है। 

शुक्र, 17 जून 2022 - 04:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: China, Pak, UNSC, terrorist, Vito

Courtesy: Hindustan

UNSC

फ़ोटो: Mint

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को जमकर लगाई लताड़

भारत  ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने के लिए पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। भारत ने कहा कि पड़ोसी देश इस बात का ‘‘जीता-जागता उदाहरण’’ है कि कैसे कोई राष्ट्र नरसंहार और जातीय सफाये जैसे गंभीर अपराधों पर जवाबदेही से बचता रहता है। संयुक्त राष्ट्र में कानूनी सलाहकार डॉ. काजल भट ने सुरक्षा परिषद में कहा कि उन्हें पाकिस्तान के प्रतिनिधि द्वारा फैलाए गए कुछ झूठ का जवाब देना पड़ रहा है, क्योंकि वह इस तरह की हरकत करने के… read-more

शुक्र, 03 जून 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pak, India, UNSC, J&K, lie

Courtesy: Navbharat Times

Bilawal bhutto

फ़ोटो: Abp Live

बिलावल भुट्टो ने अलापा कश्मीर राग, तो भारत ने लगाई लताड़

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक बार फिर आर्टिकल 370 को हटाए जाने का जिक्र किया है। साथ ही ये भी कहा है कि आर्टिकल 370 को हटाने की वजह से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्ते नहीं सुधर पा रहे हैं। इस पर भारत ने कहा कि UNSC में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की टिप्पणी एक रटी-रटाई प्रतिक्रिया है, जिसका मकसद नयी दिल्ली के खिलाफ गलत एवं दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार फैलाने के लिए किसी भी मंच और हर विषय का दुरुपयोग करना… read-more

शुक्र, 20 मई 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Article 370, bilawal bhutto, Pak, India, UNSC

Courtesy: Abp Live

TS Tirumurti

फोटो: The Economic Times

यूएनएससी में यूक्रेन "नरसंहार" को भारत ने कहा निंदनीय, निष्पक्ष जांच का किया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यूक्रेन के बूचा शहर में आम नागरिकों के साथ हुए नरसंहार की घटना पर भारत ने निंदा करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच किए जाने का समर्थन किया है। ये पहला मौका है जब रूस का नाम लिए बिना भारत ने परिषद में रूस के खिलाफ प्रतिक्रिया दी है। भारत के राजदूत टीएम तिरुमूर्ति ने कहा कि बूचा की घटना परेशान करने वाली है। हम इसकी निंदा कर निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच किए जाने का समर्थन करते है।

बुध, 06 अप्रैल 2022 - 09:55 AM / by रितिका

Tags: UNSC, TS Tirumurti, Russia, Ukraine Russia Crisis

Courtesy: ABP Live

PM Modi- President volodymyr-zelensky

फोटो: Prabhasakshi

रूस से जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने PM मोदी से की बात, भारत से मांगी मदद

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने फरवरी 26 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की। उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ रूस के सैन्य हमले को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत से राजनीतिक समर्थन मांगा। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत से मदद की अपील की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट करके खुद इस… read-more

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 10:40 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Ukraine Russia Crisis, Ukranian President, PM Narendra Modi, appeal, UNSC

Courtesy: News 18 Hindi

TS Tirumurti

फोटो: The Print

यूएन बैठक में भारत ने दी जानकारी, भारत के लिए अपने नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता

UNSC की बैठक में संयुक्‍त राष्‍ट्र के भारत के स्‍थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव को चिंता का विषय बताते हुए कहा की भारत के लिए अपने नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता है। दोनों के देशों के बीच बनते हालातों को देखते हुए संभावना है कि वहां लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपील की है।

मंगल, 22 फ़रवरी 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: UNSC, Ukraine, Ukraine-Russia

Courtesy: AajTak News

T.S Tirumurti

फोटो: The Economic Times

संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भारत ने अफगानिस्तान को लेकर जताई चिंता

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्ज़े के बाद से जारी उथल पुथल पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत ने चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में कहा कि हमें अफगान बच्चों के सपनों को साकार और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करनी है। हम तुरंत मानवीय सहायता प्रदान करने का आह्वान करते हैं। उन्होंने अफानिस्तान की जमीन को आतंक के लिए इस्तेमाल ना किए जाने पर भी जोर दिया। 

शुक्र, 10 सितंबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Afghanistan, Taliban, UNSC

Courtesy: Aaj Tak news

UNSC meeting

फोटो: The Nation

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत ने जताई अफगानिस्तान के लिए चिंता

अफगानिस्तान के विकट हालातों के मद्देनजर अगस्त 16 को संयुक्त राष्ट्र की आपात बैठक बुलाई गई। इस बैठक मे भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि लंबे वक्त से भारत अफ़ग़ानिस्तान का दोस्त है। हम चाहते हैं कि इस समय बिना पक्षपात के अफगानिस्तान की मदद की जाए। अफगानिस्तान की धरती दूसरे देशों में आतंकवाद फैलाने के लिए इस्तेमाल न की जाए। साथ ही सभी पक्षो से वहाँ कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई।

मंगल, 17 अगस्त 2021 - 03:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Afghanistan, Taliban, UNSC, India

Courtesy: Aaj Tak News

UNSC

फोटो: Indiatoday.in

अफगानिस्तान संकट पर एक साथ खड़ा हो अंतरराष्ट्रीय समुदाय: संयुक्त राष्ट्र महासचिव

संयुक्त राष्ट्र संघ में अगस्त 16 को भारत की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई गई। इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अंतरराष्ट्रीय समुदायों को संबोधित करते हुए कहा कि अफगानिस्तान में लोगों को अकेला न छोड़ा जाए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने कहा कि इस विकट स्थिति में अंतरराष्ट्रीय समुदायों को अफगानिस्तान के लोगों के मानवाधिकारों और उनके सम्मान की रक्षा करनी चाहिए।

मंगल, 17 अगस्त 2021 - 01:01 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: UNSC, Antonio Guterres, Afganistan crisis, Human Rights

Courtesy: India.com