फोटो: Latestly
भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे शहर के स्कूल, उच्च संस्थान
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर, लखनऊ जिला प्रशासन ने आज सभी स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आज स्कूल बंद रहेंगे। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि जिन जिलों में भारी बारिश को देखते हुए अधिकारियों ने छुट्टी की घोषणा की है, वहां उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
Tags: UP, school closed, Heavy Rain, Lucknow
Courtesy: ABP Live
फोटो: Fresh Headline
UP Heavy Rainfall: उत्तर प्रदेश में बाढ़-बारिश के कारण 34 लोगों की मौत, 45 जिलों में जारी हुआ अलर्ट
उत्तरप्रदेश में भारी बारिश के कारण 34 लोगों की जान चली गई है। भारी बारिश के मद्देनज़र उत्तरप्रदेश प्रशासन ने लखनऊ समेत 45 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने बारिश प्रभावित इलाकों में स्कूलों को बंद रखने के निर्देश हैं। मुख्यमंत्री योगी ने सभी जिलों के अधिकारियों को बारिश से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने अक्टूबर 10 को लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा बुलंदशहर… read-more
Tags: UP, HEAVY RAINFALL, Death, schools closed, alert
Courtesy: Latestly News
फोटो: India.com
भारी बारिश के चलते 12 अक्टूबर तक बंद हुए अलीगढ़ के स्कूल
उत्तरप्रदेश में अलीगढ़ जिले में भारी बारिश के मद्देनजर सभी स्कूलों को अक्टूबर 12 तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी इंद्र वीर सिंह ने एक बयान के माध्यम से निर्णय की घोषणा की, जिसमें एएमयू से संबद्ध सभी स्कूल शामिल हैं। उत्तरप्रदेश में बारिश के कारण कई घरों, दुकानों में पानी भर गया है। बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जलजमाव का सामना करना पड़ा और किसानों को भी फसलों को नुकसान… read-more
Tags: Aligarh, all schools, closed, Heavy Rain, UP
Courtesy: ABP News
फोटो: MSN News
भारी बारिश के कारण आज नोएडा में बंद रहेंगे 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल: उत्तरप्रदेश
उत्तरप्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग द्वारा क्षेत्र में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के चलते जिलाधिकारी सुहास एल. वाई ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है।
Tags: UP, school closed, Gautam Buddh Nagar, HEAVY RAINFALL
Courtesy: Latestly News
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 10 जिलों को जारी किया बाढ़ का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रदीप घाट पर कुआनो नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद दस जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। गोंडा, बस्ती, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, मऊ, बलिया और अयोध्या में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। बाढ़ के संभावित खतरे के मद्देनर गांवों और शहरों में लोगों की सुरक्षा, बचाव और राहत के लिए व्यवस्थित… read-more
Tags: UP, Yogi Adityanath, issues, kuwano river
Courtesy: ABP Live
फोटो: News TV 18
यूपी में 2024 तक तैयार होंगे 9 नए डेयरी प्लांट: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 12 को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है और अगले दो वर्षों में राज्य में नौ नए डेयरी संयंत्र चालू हो जाएंगे। उन्होंने राज्य में डेयरी क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के और समर्थन की मांग की और अपनी सरकार से सभी सहयोग का आश्वासन दिया। आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में अब 319 लाख मीट्रिक टन वार्षिक दूध उत्पादन… read-more
Tags: CM Yogi, Noida, UP, milk revolution
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: India TV News
लखनऊ के उत्तर पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप: उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पास आज सुबह रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप आज सुबह 1.12 बजे आया और इसे लखनऊ से लगभग 139 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व में महसूस किया गया। भूकंप की गहराई जमीन से 82 किमी नीचे थी। रिपोर्टों के अनुसार, बहराइच में भी झटके महसूस किए गए। इन झटकों को नेपाल से लेकर चीन तक महसूस किया गया।
Tags: Earthquake, UP, Magnitude, Richter Scale
Courtesy: Times Now Hindi
फोटो: News18
भाजपा में बड़ा फेरबदल, सुनील बंसल को बनाया बीजेपी संगठन महामंत्री
यूपी भाजपा के महामंत्री सुनील बंसल को पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। अबतक सुनील यूपी में संगठन महामंत्री थे। वहीं सुनील बंसल के बाद यूपी की जिम्मेदारी धर्मपाल सिंह को सौंपी गई है। बता दें कि धर्मपाल इससे पूर्व झारखंड में संगठन महामंत्री पद पर थे। वहीं सुनील बंसल के बाद यूपी की जिम्मेदारी धर्मपाल सिंह को सौंपी गई है। बता दें कि धर्मपाल इससे पूर्व झारखंड में संगठन महामंत्री पद पर थे। वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भी… read-more
Tags: BJP, UP, Dharampal Singh, Sunil Bansal
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Cartoq
उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3.30 करोड़ कीमत की 31 कारें की बरामद, 6 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3.30 करोड़ कीमत की 31 कारें बरामद की हैं। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह शातिर पहले रेकी करते थे और उसके बाद कारों की डुप्लीकेट चाबी बनवा कर कार चुराते थे। वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य जेल में बंद हैं। वाहन गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर गोरा बाजार मैदान के पीछे से कारें बरामद की गई हैं। गिरोह में गाड़ियों के दस्तावेज एआररटीओ ऑफिस के कर्मचारियों से मिलीभगत करके बनाए जाते थे।
Tags: UP, Police, arrest, ACTION ON GST THIEVES
Courtesy: Amar ujala
फोटो: MSN
कर्नाटक सीएम ने बीजेपी नेता की हत्या के बाद कहा, जरुरत पड़ी तो लाएंगे यूपी मॉडल
कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या की घटना के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य में अगर यूपी मॉडल को लागू करना पड़ा तो वो भी किया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में मृतक के परिवार वालों से भी मुलाकात की थी। उन्होंने मेंगलुरु में कहा था कि हर कोशिश करेंगे। बता दें कि कार्यकर्ता की धारदार हथियार मारकर हत्या की गई थी।
Tags: UP, Karnataka, karnataka government, Murder Case
Courtesy: Zee News