School Closed

फोटो: India.com

भारी बारिश के चलते 12 अक्टूबर तक बंद हुए अलीगढ़ के स्कूल

उत्तरप्रदेश में अलीगढ़ जिले में भारी बारिश के मद्देनजर सभी स्कूलों को अक्टूबर 12 तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी इंद्र वीर सिंह ने एक बयान के माध्यम से निर्णय की घोषणा की, जिसमें एएमयू से संबद्ध सभी स्कूल शामिल हैं। उत्तरप्रदेश में बारिश के कारण कई घरों, दुकानों में पानी भर गया है। बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जलजमाव का सामना करना पड़ा और किसानों को भी फसलों को नुकसान… read-more

सोम, 10 अक्टूबर 2022 - 09:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Aligarh, all schools, closed, Heavy Rain, UP

Courtesy: ABP News

Heavy Rain

फोटो: MSN News

भारी बारिश के कारण आज नोएडा में बंद रहेंगे 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल: उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग द्वारा क्षेत्र में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के चलते जिलाधिकारी सुहास एल. वाई ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। 

शुक्र, 23 सितंबर 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: UP, school closed, Gautam Buddh Nagar, HEAVY RAINFALL

Courtesy: Latestly News

Yogi Adityanath
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 10 जिलों को जारी किया बाढ़ का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रदीप घाट पर कुआनो नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद दस जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। गोंडा, बस्ती, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, मऊ, बलिया और अयोध्या में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। बाढ़ के संभावित खतरे के मद्देनर गांवों और शहरों में लोगों की सुरक्षा, बचाव और राहत के लिए व्यवस्थित… read-more

सोम, 19 सितंबर 2022 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: UP, Yogi Adityanath, issues, kuwano river

Courtesy: ABP Live

Yogi Adityanath

फोटो: News TV 18

यूपी में 2024 तक तैयार होंगे 9 नए डेयरी प्लांट: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 12 को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है और अगले दो वर्षों में राज्य में नौ नए डेयरी संयंत्र चालू हो जाएंगे। उन्होंने राज्य में डेयरी क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के और समर्थन की मांग की और अपनी सरकार से सभी सहयोग का आश्वासन दिया। आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में अब 319 लाख मीट्रिक टन वार्षिक दूध उत्पादन… read-more

मंगल, 13 सितंबर 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: CM Yogi, Noida, UP, milk revolution

Courtesy: Amar Ujala News

earthquake

फोटो: India TV News

लखनऊ के उत्तर पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पास आज सुबह रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप आज ​​सुबह 1.12 बजे आया और इसे लखनऊ से लगभग 139 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व में महसूस किया गया। भूकंप की गहराई जमीन से 82 किमी नीचे थी। रिपोर्टों के अनुसार, बहराइच में भी झटके महसूस किए गए। इन झटकों को नेपाल से लेकर चीन तक महसूस किया गया।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, UP, Magnitude, Richter Scale

Courtesy: Times Now Hindi

Sunil Bansal

फोटो: News18

भाजपा में बड़ा फेरबदल, सुनील बंसल को बनाया बीजेपी संगठन महामंत्री

यूपी भाजपा के महामंत्री सुनील बंसल को पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। अबतक सुनील यूपी में संगठन महामंत्री थे। वहीं सुनील बंसल के बाद यूपी की जिम्मेदारी धर्मपाल सिंह को सौंपी गई है। बता दें कि धर्मपाल इससे पूर्व झारखंड में संगठन महामंत्री पद पर थे। वहीं सुनील बंसल के बाद यूपी की जिम्मेदारी धर्मपाल सिंह को सौंपी गई है। बता दें कि धर्मपाल इससे पूर्व झारखंड में संगठन महामंत्री पद पर थे। वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भी… read-more

बुध, 10 अगस्त 2022 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: BJP, UP, Dharampal Singh, Sunil Bansal

Courtesy: Navbharat Times

Car

फोटो: Cartoq

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3.30 करोड़ कीमत की 31 कारें की बरामद, 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3.30 करोड़ कीमत की 31 कारें बरामद की हैं। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह शातिर पहले रेकी करते थे और उसके बाद कारों की डुप्लीकेट चाबी बनवा कर कार चुराते थे। वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य जेल में बंद हैं। वाहन गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर गोरा बाजार मैदान के पीछे से कारें बरामद की गई हैं। गिरोह में गाड़ियों के दस्तावेज एआररटीओ ऑफिस के कर्मचारियों से मिलीभगत करके बनाए जाते थे। 

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 08:08 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, Police, arrest, ACTION ON GST THIEVES

Courtesy: Amar ujala

Basavaraj Bommai

फोटो: MSN

कर्नाटक सीएम ने बीजेपी नेता की हत्या के बाद कहा, जरुरत पड़ी तो लाएंगे यूपी मॉडल

कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या की घटना के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य में अगर यूपी मॉडल को लागू करना पड़ा तो वो भी किया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में मृतक के परिवार वालों से भी मुलाकात की थी। उन्होंने मेंगलुरु में कहा था कि हर कोशिश करेंगे। बता दें कि कार्यकर्ता की धारदार हथियार मारकर हत्या की गई थी।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: UP, Karnataka, karnataka government, Murder Case

Courtesy: Zee News

MSME

फोटो: Koo App

यूपी सरकार के एमएसएमई विभाग और माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू एप के बीच एमओयू साइन

यूपी सरकार के एमएसएमई विभाग और माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू एप के बीच एक एमओयू साइन हुआ है। यह जुड़ाव हमारे ओडीओपी प्रोडक्ट को बड़े दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करेगा और कई क्षेत्रीय भाषाओं में ओडीओपी से जुड़ी बातचीत को बढ़ावा मिलेगा। एमओयू के तहत कू एप, ओडीओपी प्रोडक्ट को बढ़ावा देने और इससे जुड़ी डिटेल को प्रमोट करने के लिए 10 भाषाओं में मौजूद अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगा।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 04:22 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, Govt, MoU, ODOP, Koo

Courtesy: Amar ujala

Boys school

फोटो: Mirror Now

प्रयागराज में बॉयज हाई स्कूल गेट पर अज्ञात बदमाशों ने फेंका बम

यूपी के प्रयागराज में बॉयज हाई स्कूल गेट पर अज्ञात बदमाशों ने बम फेंका है। एक के बाद एक कुल 3 बम फेंके गए हैं। बमबाजी के समय स्कूल की छुट्टी होने वाली थी, स्कूल की छुट्टी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। अज्ञात शरारती तत्वों के बमबाजी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। 

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 08:59 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, Prayagraj, Highschool, Bomb

Courtesy: Amar ujala