Upendra Kushwaha

फोटो: India TV News

उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार द्वारा दी गई वाई + श्रेणी की सुरक्षा

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, जिन्होंने नीतीश कुमार की जद (यू) से नाता तोड़ लिया और अपनी नई पार्टी आरएलजेडी बनाई, को अब केंद्र सरकार द्वारा वाई + श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है। बता दें कि, खूफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय द्वारा उपेंद्र कुशवाहा को सुरक्षा प्रदान की गई है।

गुरु, 09 मार्च 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Upendra Kushwaha, y security cover, Home Ministry

Courtesy: Amar Ujala News

Resign

फोटो: Amrit Vichar

जदयू के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने दिया इस्तीफा, बनाई नई पार्टी

बिहार में जनता दल-यूनाइटेड के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कुशवाहा ने अपनी नई पार्टी - राष्ट्रीय लोक जनता दल की घोषणा की। कुशवाहा ने कहा, "आज एक नई राजनीतिक पारी शुरू हो रही है। कुछ को छोड़कर, जद (यू) में हर कोई चिंता व्यक्त कर रहा था। नीतीश कुमार ने शुरुआत में अच्छा किया लेकिन अंत में जिस रास्ते पर उन्होंने चलना शुरू किया है उनके और बिहार के लिए बुरा है।

सोम, 20 फ़रवरी 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Upendra Kushwaha, resigns, JDU, announces, new party, Nitish Kumar, Bihar

Courtesy: India TV

Nitish kumar and upendra kushwaha

फ़ोटो: Indian Express

जनता दल यूनाइटेड में हुआ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय

तमाम अटकलों के बाद आखिरकार उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड में हो गया। कुछ दिनों पहले से ही यह खबर थी कि मार्च 14 के दिन रालोसपा के अन्य नेताओं से चर्चा कर इस बात पर विराम लगाया जाएगा। हालांकि दोनों पार्टियों के विलय की जरूरत व्यक्तिगत रूप से नीतीश कुमार व उपेंद्र कुशवाहा दोनों को ही है। बता दें कि यह एलान पार्टी के अन्य नेताओं से सहमति के बाद लिया गया हैं।

रवि, 14 मार्च 2021 - 08:52 PM / by आकाश तिवारी

Tags: RLSP, JDU, Nitish Kumar, Upendra Kushwaha

Courtesy: Live Hindustan

Nitish kumar and upendra kushwaha

फ़ोटो: Indiatv.in

मार्च 14 को हो सकता है औपचारिक ऐलान, जदयू में रालोसपा का होगा विलय

उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय जनता दल यूनाइटेड में होना तय हो गया है और इस बात की औपचारिक घोषणा मार्च 14 के दिन होगी। हालांकि अभी पार्टी के अन्य नेताओं से इस बारे में अंतिम राय लेना बाकी है। इसकी जानकारी देते हुए पार्टी महासचिव माधव आनंद ने कहा- "पार्टी ने 13-14 मार्च को दो दिवसीय बैठक बुलाई है, जिसमें कार्यकर्ताओं से विलय की मंजूरी ली जाएगी।" वहीं, खबर यह है कि विलय के बाद कुशवाहा सरकार में शामिल नहीं होंगे बल्कि संगठन… read-more

शनि, 13 मार्च 2021 - 01:25 PM / by आकाश तिवारी

Tags: RLSP, Upendra Kushwaha, Nitish Kumar, JDU

Courtesy: Amarujala News

Nitish kumar and upendra kushwaha

फ़ोटो: Indiatv.in

रालोसपा के 41 नेताओं ने दिया इस्तीफा, नितीश व कुशवाहा की मुलाकात से सभी थे नाराज़

बिहार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के 41 नेताओं ने अचानक से इस्तीफा दे दिया है और अब पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर गाज गिर गई है। दरअसल सभी नेताओं का कहना है कि वे सभी जदयू प्रमुख नितीश कुमार का विरोध करने सड़क पर उतर रहे हैं लेकिन कुशवाहा अभी भी नितीश से गले मिल रहें हैं। वहीं, इस्तीफा देने वाले नेता विनय ने इन 41 इस्तीफों को महज शुरुआत बताया है और कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा समुदाय को गुमराह कर रहें हैं।

रवि, 07 मार्च 2021 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Upendra Kushwaha, Nitish Kumar, RLSP

Courtesy: Outlook hindi

Upendra kushwaha

फ़ोटो: Indian express

आरएलएसपी का जदयू में हो सकता है विलय, सीएम नीतीश से मिलें उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने जनवरी 31 के दिन मुख्यमंत्री व जदयू प्रमुख नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कुशवाहा अपनी पार्टी का विलय जनता दल यूनाइटेड में कर सकते हैं। वहीं, जानकारी यह भी है कि यह वार्ता 40 मिनट तक चली है और वार्ता में चर्चा भी विलय को लेकर हुई है। इसके साथ ही इस मुलाकात में जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद थे।

सोम, 01 फ़रवरी 2021 - 09:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: RLSP, Upendra Kushwaha, CM Nitish Kumar, JDU, Bihar

Courtesy: Aajtak