Joe Biden

फोटो: Los Angeles Times

जीरो फॉलोअर्स के साथ फिर से शुरू हुआ अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का अकाउंट @POTUS

ट्विटर ने राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को  @POTUS और @WhiteHouse अकाउंट के जीरो फ़ॉलोअर्स करके उन्हें सौंप दिए हैं। ट्विटर ने ट्रम्प प्रशासन के अकाउंट को आर्काइव करके, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रथम महिला एवं वाइट हाउस के प्रेस सचिव को नए यूजरनेम्स दिए गए हैं। ट्विटर अकाउंट जैसे, @ SenKamalaHarris का नाम अब @VP है, @FLOTUSBiden का नाम अब @FLOTUS है, @PresElectBiden का नाम अब @POTUS हो चुका है। हालांकि, नीतियों के अनुसार… read-more

गुरु, 21 जनवरी 2021 - 12:50 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Joe BIden, Donald Trump, Kamala Harris, US Election 2020

Courtesy: JAGRAN NEWS

Donald Trump

फोटो: The Economic Times

ट्रम्प प्रशासन ने लिया H-1B वर्करों के हित में फैसला, नए नियमों की घोषणा

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प प्रशासन द्वारा कुछ अंतिम नए नियमों का ऐलान किया गया, जिनके कारण H-1B वीज़ा एवं ग्रीन कार्ड पर काम करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। अमेरिका के श्रम विभाग ने घोषणा की है, ''यह बदलाव अमेरिकी वर्करों के वेतन और नौकरी के मौकों को बचाने के लिए किया गया है।'' विभाग ने बताया की नए नियमों के कारण H-1B, H-1B1 और  E-3 Visa के दुरुपयोग पर भी रोक लगेगी।

गुरु, 14 जनवरी 2021 - 04:13 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Donald Trump, US Election 2020, US President, h1b workers

Courtesy: JAGRAN

Joe Biden

फोटो: Politico

आधिकारिक तौर पर हुई अमेरिका के नए राष्ट्रपति की घोषणा, बाइडेन ने हासिल की शानदार जीत

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों के आधिकारिक विजेता की घोषणा कर दी गई है। इन चुनावों के विजेता डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन हैं, जिन्हे इलेक्टोरल कॉलेज से कुल 306 वोट मिले हैं, और वहीं ट्रम्प को केवल 236 वोट मिले हैं। इन चुनावो की गिनती को जनवरी 6 को वाशिंगटन भेजा जाएगा, जहाँ इनकी गिनती एक अंतिम बार की जाएगी। अंतिम नतीजों के बाद जनवरी 20 को कमला हैरिस और जो बाइडेन राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे।

मंगल, 15 दिसम्बर 2020 - 01:26 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Joe BIden, Donald Trump, US Election 2020, Kamala Harris

Courtesy: JAGRAN NEWS

zukerberg and dorsey

फोटो: CNN

फेक न्यूज़ को लेकर अमेरिकी सीनेट में फेसबुक और ट्विटर के सीईओ की गवाही

फेसबुक और ट्विटर के सीईओ ने नवंबर 18 को सीनेट ज्यूडीशियरी समिति के समक्ष उपस्थित होकर अमेरिकी चुनावो में फेक न्यूज़ को रोकने के लिए अपने-अपने प्रयासों की जानकारियां दी। फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग ने अपने फेक न्यूज़ को रोकने के लिए अपने प्रयासों को सीनेट के सामने रखा और साथ ही ये कहा कि,  चुनाव में हस्तक्षेप का खतरा हमेशा बना रहेगा; इसे पूरी तरह से दूर नहीं किया जा सकता है। दोनों ने अमेरिकी सरकार को कंटेंट निर्देशित करने के अधिकार का विरोध किया हैं… read-more

गुरु, 19 नवंबर 2020 - 12:34 AM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: Facebook, Twitter CEO, Twitter, US Election 2020, Social Media

Courtesy: Dainik Jagran

millennium maga march

फोटो: Headline USA

अमेरिका: ट्रम्प समर्थको ने वॉशिंगटन की सड़कों पर निकाला 'म‍िल‍ियन MAGA मार्च'

अमेरिका में ट्रम्प समर्थकों ने पेंसिलवेनिया, नेवाड़ा जैसी जगहों पर धांधली और जनमत को हड़पने का आरोप लगाते हुए 'म‍िल‍ियन MAGA मार्च' निकाला हैं।  इस मार्च के समर्थक वाशिंगटन डीसी की सडको पर भी उतरे और खूब नारेबाजी की। पुलिस द्वारा स्थिति नियंत्रण में करने की कार्रवाई के दौरान पुलिस और समर्थकों में हिंसक झड़पें हुयी हैं। फॉक्‍स न्‍यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये झड़पें वामपंथी संगठन ANTIFA और ट्रम्प समर्थकों के बीच हुई।

रवि, 15 नवंबर 2020 - 10:36 PM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: millennium maga march, Donald Trump, US President, US Election 2020, Trump

Courtesy: Aajtak news

US-UAE

फोटो: CNN

सऊदी अरब को मुश्किल में डाल सकती हैं बाइडेन की जीत

बाइडेन की जीत से सऊदी अरब काफी असहज महसूस कर रहा हैं। शायद इसीलिए उसने बाइडेन को बधाई देने में 24 घंटे से ज्यादा का वक़्त लिया। ट्रम्प ने मानवधिकार के मुद्दों, यमन युद्ध पर सऊदी प्रिंस का ही साथ दिया था। यहाँ तक कि ट्रम्प ने परम्परा तोड़ते हुए पहली यात्रा भी सऊदी की थी। इससे अलग बाइडेन ने चुनावो  के दौरान सऊदी के साथ संबंधों की समीक्षा और जमाल खशोगी की हत्या की बात भी की हैं। बाइडेन मानवाधिकार को लेकर भी बहुत मुखर माने जाते हैं।

मंगल, 10 नवंबर 2020 - 01:09 PM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: Joe Baiden, Saudi Arabia, US Election 2020

Courtesy: Aajtak news

Chine-Baiden

फोटो: Asia Times

चीन ने नहीं दी बाइडेन को जीत की बधाई: बोला अभी चुनाव के नतीजे आना बाकी है

बाइडेन को चुनाव का विजेता घोषित किये जाने को संज्ञान में लेने के बावजूद चीन ने बाइडेन को बधाई देने से इंकार कर दिया हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमारी समझ है कि अमेरिका के कानूनों और प्रक्रिया के मुताबिक चुनाव के नतीजे तय किए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई हैं कि नई अमेरिकी सरकार चीन को लेकर मौजूदा गतिरोधों को हल करेगी। रूस और मेक्सिको के बाद चीन तीसरा देश हैं जिसने अबतक बाइडेन को बधाई नहीं दी हैं।

सोम, 09 नवंबर 2020 - 10:49 PM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: US-China, US Election 2020, Joe Baiden, China

Courtesy: Aaj Tak

Kamla-Douglas

फोटो: Youtube

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति कहलायेंगे अमेरिका के पहले 'सेकंड जेंटलमेन'

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद, उपराष्ट्रपति के पद के लिए कमला हैरिस को जीत हासिल हुई है। कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति होंगी, और उन्होंने यह एक नया इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही कमला हैरिस के पति डगलस एम्हॉफ अमेरिका के पहले 'सेकंड जेंटलमेन' बनेंगे। दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति की पत्नी को 'फर्स्ट लेडी' और उपराष्ट्रपति की पत्नी को 'सेकंड लेडी' से सम्बोधित किया जाता है। परंतु, इस बार उपराष्ट्रपति एक महिला है… read-more

सोम, 09 नवंबर 2020 - 11:48 AM / by सौम्या श्रोती

Tags: Kamla harris, US Election 2020, second gentlemen, second lady

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

modi-biden

Photo: TheIndianExpress

बाइडेन प्रशासन में आ सकती है भारत अमेरिका के बीच रिश्तों में मज़बूती

जो बाइडेन ने हमेशा भारत को लेकर अपना पक्ष सकारात्मक रखा है। जब बाइडेन वर्ष 2013 में बतौर उपराष्ट्रपति भारत के दौरे पर थे तब उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा था। चुनाव प्रचार के दौरान भी जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा की गयी भारत विरोधी टिप्पणी का विरोध किया था। उम्मीद हैं कि ट्रम्प प्रशासन द्वारा लगाया गया एच-1बी, एच-2बी वीजा पर अंकुश अब हट जायेगा और FTA पर भी निर्णय हो सकेगा।

रवि, 08 नवंबर 2020 - 08:05 PM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: Joe Baiden, Indian government, US Election 2020

Courtesy: Aajtak news

Joe Biden

फोटो: Vox

जो बाइडेन देंगे लगभग पांच लाख भारतीय प्रवासियों को अमेरिका की नागरिकता

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जो बाइडेन ने जीत हासिल कर ली है। जो बाइडेन ने एक करोड़ से ज़्यादा अप्रवासियों को अमेरिका की नागरिकता देने का फैसला लिया है। इन एक करोड़ अप्राविसयों में से, पांच लाख भारतीय भी शामिल हैं। बाइडेन के चुनावी अभियान के दस्तावेज़ में लिखा है कि,''बाइडन तुरंत संसद के साथ काम करना शुरू कर देंगे ताकि आव्रजन सुधार संबंधी कानून पारित किया जा सके।''

रवि, 08 नवंबर 2020 - 04:09 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Joe BIden, Donald Trump, US Election 2020, US Citizenship

Courtesy: JAGRAN NEWS