फोटो: UP Tak
यूपी में बाढ़ का कहर, 12 लाख से अधिक लोग आए चपेट में
उत्तर प्रदेश में इन दिनों बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है, जो बीते 50 वर्षों में सबसे अधिक भयावह है। राज्य में अधिकतर नदियां ऊचे स्तर पर बह रही है। कुछ समय पूर्व जारी हुए आकंड़ों के मुताबिक राज्य में 21 जिले बाढ़ के प्रभाव से ग्रसित है। बाढ़ से ग्रसित अधिकतर इलाके पूर्वांचल के हैं या फिर तराई क्षेत्र के हैं। बाढ़ से इस बार 12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए है।
Tags: Uttar Pradesh, Uttar Pradesh flood, UP Floods
Courtesy: news18
फोटो: news18 hindi
उत्तर प्रदेश में नर्सिंग शैक्षणिक संस्थानों की संख्या में होगी बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश में अब 11 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग की पढ़ाई कराए जाने का फैसला लिया गया है। शक्षणिक संस्थानों में इजाफा करने के लिए योगी सरकार ने ये कदम उठाया है। सरकार अब नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कराएगी। मेडिकल के क्षेत्र में कर्मियों की कमी को पूरा करने में ये योजना सफल साबित होगी। राज्य में 19 करोड़ रुपये की लागत से 24 मेडिकल कॉलेजों में स्किल लैब की स्थापना होगी।
Tags: Uttar Pradesh, UP government, medical colleges
Courtesy: ndtv.in
फोटो: Navbharat Times
आज सैफई में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी के संस्थापक का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया जायेगा। बता दें कि, अक्टूबर 10 को गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हेमंत सोरेन, केसीआर, कमलनाथ, केंद्रीय मंत्री, शरद पवार, सुप्रिया सुले शामिल होंगे। यादव का… read-more
Tags: Uttar Pradesh, Funeral, samajwadi party supremo, mulayam singh yadav
Courtesy: Latestly News
फोटो: Aajtak
भविष्य में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने अक्टूबर 9 को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में भविष्य में होने वाले चुनावों में एआईएमआईएम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अली ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के कई नेता भविष्य में असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होंगे। शौकत अली ने कहा कि मुसलमानों ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी को परास्त करने के लिए "धर्मनिरपेक्ष ताकतों" का समर्थन किया… read-more
Tags: AIMIM, contest, all seats, future, Uttar Pradesh
Courtesy: Latestly News
फोटो: Latestly
यूपी के पूर्व सीएम और सपा नेता मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह 8:30 बजे अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे और कई दिनों से गंभीर स्थिति में थे। यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में जीवन रक्षक दवाओं के तहत रखा गया था। अक्टूबर 9 को अस्पताल ने बयान जारी कर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो की हालत गंभीर होने की जानकारी दी थी।
Tags: mulayam singh yadav, Uttar Pradesh, samajwadi party leader, passes away
Courtesy: India TV News
फोटो: India TV News
मौसम अपडेट: यूपी में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 9 लोगों की मौत; कई जिलों के स्कूल बंद
भारी बारिश के कारण रविवार को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में नौ लोगों की मौत हो गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में अक्टूबर 9 को औसतन 22.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो कि दिन के 'दीर्घकालिक औसत' (LPA) से 2396 प्रतिशत अधिक है। भारी बारिश के चलते लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, गौतम बौद्ध नगर और गाजियाबाद समेत एक दर्जन जिलों के अधिकारियों ने आज स्कूलों को बंद रखने का आदेश … read-more
Tags: Uttar Pradesh, heavy rains, Death, school closed
Courtesy: Hunt Daily News
फोटो: The Indian Express
यूपी में मूसलाधार बारिश से फसलों को पहुंचा नुकसान, किसान हुए परेशान
उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के कारण कासगंज, सिढ़पुरा विकास खंड आदि में किसानों की फसकों को काफी नुकसान हुआ है। निचले हिस्सों में जलभराव होने के कारण धान व उड़द की खेती करने किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि कोविड 19 से भी अधिक नुकसान इस बारिश के कारण हुए जलभराव से हो रहा है। खेतों में भरे पानी से धान, सरसों, बाजरा, गोभी की फसलें पानी में डूबने से नष्ट हो गई है।
Tags: Uttar Pradesh, Torrential rain, heavy rains, Farmers
Courtesy: NDTV News
फोटो: Punjab Kesari
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया '2024 से पहले यूपी की सड़कों को अमेरिका से भी अच्छा बनाने का दावा
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश को 8,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का उपहार देते हुए कहा कि राज्य की सड़कों को 2024 से पहले अमेरिका से बेहतर बनाया जाएगा। गडकरी ने कहा, "2024 से पहले उत्तर प्रदेश की सड़कों को अमेरिका से बेहतर बनाना है। इसके लिए मोदी सरकार आने वाले दिनों में यूपी के लिए पांच लाख करोड़ रुपए मंजूर करने जा रही है।"
Tags: Nitin Gadkari, Government, Roads, America, Uttar Pradesh
Courtesy: ABP News
फोटो: Hindustan Times
पूरा हुआ अयोध्या के मंदिर का 50 प्रतिशत से अधिक कार्य, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी है कि अयोध्या में बैन रहे राम मंदिर का निर्माण 50 प्रतिशत से अधिक तक पूरा हो चुका है। श्रीपंचखण्ड पीठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के मुताबिक जनवरी 2024 के मकर संक्रांति पर भगवान रामलला अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।
Tags: Uttar Pradesh, CM Yogi Adityanath, Ram Mandir, Ayodhya Ram Mandir
Courtesy: ABP Live
फोटो: Tribune India
मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस दिलाने वाली डॉक्टर का अस्पताल हुआ कुर्क
माफिया मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस की सुविधा देने वाली मऊ की डॉक्टर अब खुद ही मुश्किल में फंस गई है। प्रशासन ने डॉक्टर पर गैंगस्टर एक्ट लगा कर संपत्ति कुर्क कर ली है। दरअसल रोपड़ जेल से अंसारी को लाने के लिए उत्तर प्रदेश नंबर की एंबुलेंस का इस्तेमाल हुआ था जो महिला डॉक्टर के अस्पताल से संबंधित है। बता दें कि डॉक्टर जमानत पर अभी बाहर है।
Tags: Uttar Pradesh, Gangster Act, hospital, Mukhtar Ansari
Courtesy: ABP Live