hemkund sahib

फोटो: Holiday Travel

सिर्फ तीन महीने की बच्ची ने की हेमकुंड साहिब के लिए पहली बार सकुशल यात्रा

हेमकुंड साहिब की यात्रा को पहली बार मात्र तीन महीने की बच्ची ने पूरा किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रेड अलर्ट के बाद भी 16 कीलोमीटर की चढ़ाई को पूरा करना छोटी बच्ची के लिए काफी हैरानी करने वाली बात है। बच्ची अपने माता पिता के साथ यात्रा पूरी कर सकुशल घर लौट चुकी है। इसके बाद हेमकुण्ड साहिब ट्रस्ट के प्रबंधक और बच्ची के परिवार ने धन्यवाद किया है।

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Joshimath, Hemkund Sahib, uttarakhand news, Pilgrimage

Courtesy: ABP Live

women crime

फोटोः Patrika

कुमाऊं मंडल में हर वर्ष बढ़ रहे हैं महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले: उत्तराखंड

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में हर वर्ष लगातार महिलाओं और बच्चों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म जैसे अपराध बढ़ते जा रहे हैं। वर्ष 2020 में नाबालिगों से छेड़छाड़, दुष्कर्म सहित अन्य घटनाओं के कुल 173 मामले आए थे। जबकि 2021 में जनवरी से अगस्त महीने में यह आकड़े बढ़कर 197 हो गए। इस मामले में यूएस नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा समेत पिथौरागढ़ भी शामिल है। इन घटनाओं के कारण पुलिस को सख्त कदम उठाने चाहिए।

रवि, 10 अक्टूबर 2021 - 09:50 AM / by Surbhi Shaw

Tags: women crime, crime increasing, Kumaon, uttarakhand news

Uttarakhand

फोटोः Hindustan Times

उत्तराखंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे तीन दिन का दौरा

उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अक्टूबर 16 को तीन दिन के दौरे पर वहां पहुचेंगे। ऐसे में बीजेपी उत्तराखंड में संगठन के कामकाज को बेहतर करने की रणनीति तैयार कर रही है। वहीं बीजेपी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम तैयार किया है जिसके अनुसार तय किए गए कार्यों को नवंबर के अंत तक पूरा किया जाएगा। उत्तराखंड में गृहमंत्री के दौरे के दौरान इन सभी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

शनि, 09 अक्टूबर 2021 - 08:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: assembly election, Amit Shah, visit uttarakhand, uttarakhand news

Courtesy: ABP News