फोटो: India TV News
आज उत्तराखंड की पहली 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (25 मई) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (डीसीएम) सुधीर सिंह ने कहा कि ट्रेन देहरादून और नई दिल्ली के बीच चलेगी। सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन समारोह के दौरान… read-more
Tags: PM Modi, Uttarakhand, first vande bharat express, inauguration
Courtesy: Jagran News
फोटो: Latestly
मौसम विभाग ने आंधी तूफान, ओलावृष्टि, बरसात के मद्देनज़र उत्तराखंड में जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में मई 23 की रात तेज झक्कड़ हवाओं के साथ रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि मई 26 तक राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया है। आज 24 मई को राज्य के जनपदों में गर्जन के साथ कहीं कहीं तीव्र बौछार, ओलावृष्टि, बज्रपात और 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चल सकती हैं।
Tags: Uttarakhand, weather update, Thunderstorm, hailstorm, rain, orange and yellow alert
Courtesy: News Height
फोटो: Bold Sky
उत्तराखंड में लंपी वायरस के कारण हुई 180 मवेशियों की मौत
उत्तराखंड में लंपी स्किन डिजीज संक्रमण के कारण बीते 21 दिनों में 180 जानवरों की मौत हो गई है। इसके अलावा अभी तक 8,512 मवेशियों में लंपी वायरस से संक्रमित हो चुके है। 2,928 मवेशी अभी भी इस बीमारी से संक्रमित हैं। मई 22 से लेकर अब तक 511 मवेशियों में लंपी स्किन डिजीज का शिकार हो चुके हैं, साथ ही 16 मवेशी इस बीमरी के कारण अपनी जान गँवा चुके हैं।
Tags: lumpy virus, Uttarakhand, Cattle, KILLED
Courtesy: Latestly News
फोटो: Wikimedia
मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री ने बाघिन को उत्तराखंड के पार्क में छोड़ा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के मोतीचूर रेंज में एक बाघिन को छोड़ा। सीएम धामी ने कहा, "एक मादा बाघ छोड़ी गई है, यह पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था में संतुलन लाने, पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा करने के लिए मील का पत्थर साबित होगी।" धामी ने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क की समृद्ध विविधता को देखने के लिए बड़ी संख्या में… read-more
Tags: Uttarakhand, tigre released, rajaji tiger reserve
Courtesy: Aajtak News
फोटो: ETV Bharat
उत्तराखंड के मंत्री चंदन राम दास का निधन, सरकार ने की 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा
उत्तराखंड के मंत्री चंदन राम दास का 26 अप्रैल को राज्य के बागेश्वर जिला अस्पताल में निधन हो गया। एक अधिकारी सूत्र के मुताबिक 63 वर्षीय को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। दास, एक बागेश्वर विधायक (विधान सभा के सदस्य), सामाजिक कल्याण और परिवहन के प्रभारी थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Tags: chandan ram das, died, Uttarakhand
Courtesy: Royal Bulletin
फोटो: Latestly
बीआरओ ने माना को 'पहला भारतीय गांव' बताते हुए लगाया साइनबोर्ड: उत्तराखंड
बीआरओ ने अप्रैल 23 को सीमावर्ती गांव माणा की दहलीज पर एक साइनबोर्ड लगाया, जिस पर लिखा था 'पहला भारतीय गांव'। उत्तराखंड के चमोली में भारत-चीन सीमा पर स्थित माणा गांव, जिसे पहले अंतिम भारतीय गांव के रूप में जाना जाता था, अब 'पहले भारतीय गांव' के रूप में जाना जाएगा। CM धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल अक्टूबर में सीमांत गांव माणा में उसे देश के पहले गांव के रूप में… read-more
Tags: Uttarakhand, mana, india first village, BRO
Courtesy: ABP Live
फोटो: Google
रुद्रप्रयाग के केदारनाथ मंदिर पहुंची उत्सव डोली, खुल गए धाम के कपाट: उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग में भारी बर्फबारी के बीच 24 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली केदारनाथ मंदिर पहुंची। केदारनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। उखीमठ में सर्दी बिताने के बाद शुक्रवार को उत्सव डोली हिमालय के लिए रवाना हुई। पिछले सप्ताह की शुरुआत में भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली प्रथम रात्रि प्रवास के लिए गुप्त काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची थी। चार धाम यात्रा अक्षय तृतीया के शुभ दिन 22 अप्रैल… read-more
Tags: Uttarakhand, Rudraprayag, Kedarnath, opening, kapat
Courtesy: Jagran News
फोटो: News On Air
मौसम के अनुसार शुरू करें चारधाम यात्रा: उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि केदारनाथ धाम में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे सावधान रहें और मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा शुरू करें। उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी एडवाइज़री के मुताबिक, बारिश और ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े साथ में रखें। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य में तकलीफ होने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में… read-more
Tags: Uttarakhand, chardham yatra 2023, amidst snowfall, rain, goverment advisory
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Dainik Bhasker
मां यमुना की डोली उठाते वक़्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर बरसाई गयी फूलों की पंखुड़ियां
आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले गांव खरसाली से मां यमुना की डोली के प्रस्थान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। खरसाली से मां यमुना की डोली निकालते समय पुष्कर सिंह धामी व स्थानीय लोगों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। आज अक्षय तृतीया के शुभ दिन से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। बता दें कि आज से गंगोत्री धाम के कपाट खुल… read-more
Tags: UK, Flower petals, showered, Uttarakhand, CM Pushkar Singh Dhami, maa yamuna doli
Courtesy: The News Ocean
फोटो: Palpal India
25 अप्रैल से शुरू हो रही है वार्षिक केदारनाथ यात्रा, प्रतिदिन 13,000 तीर्थयात्री कर सकते हैं दर्शन
उत्तराखंड में हिमालय मंदिर की वार्षिक तीर्थ यात्रा 25 अप्रैल (मंगलवार) से शुरू होने पर प्रति दिन अधिकतम लगभग 13,000 तीर्थयात्री केदारनाथ जा सकते हैं। रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी (डीएम) मयूर दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार सरकार द्वारा केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों की दैनिक सीमा निर्धारित की है। इसके अलावा सरकार ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए एक टोकन प्रणाली भी शुरू की है। डीएम ने कहा कि ये यात्रा के सुचारू संचालन के लिए हैं… read-more
Tags: kedarnath yatra 2023, number of pilgrims, Visit, Uttarakhand
Courtesy: Punjab Kesari