Land Slide

फोटो: Latestly

उत्तरकाशी में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से तीन की मौत, कई वाहन दबे: उत्तराखंड

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद कुछ वाहन मलबे में दब गए, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई क्षेत्रों में "भारी से अत्यधिक भारी" वर्षा दर्ज की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ… read-more

मंगल, 11 जुलाई 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, many killed, vehicles buried, landslide, uttarkashi

Courtesy: India TV News

Avalanche

फोटो: The Financial Express

हिमस्खलन में फंसे 28 लोग, वायुसेना के दो चीता हेलीकॉप्टर लगाए गए

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में अक्टूबर चार को बड़ा हादसा हो गया जब द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर अचानक आए हिमस्खलन की चपेट में 28 पर्वतारोही आ गई। इनमें से 10 पर्वतारोहियों के शव बरामद हो चुके है। 18 लोग लापता है। NDRF, SDRF और सेना की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। भारतीय वायुसेना ने रेस्क्यू अभियान के लिए दो चीता हेलीकॉप्तर तैनात किए है। 

मंगल, 04 अक्टूबर 2022 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: uttarkashi, cheetah helicopters, rescue mission, Avalanche

Courtesy: AajTak News

Earthquake In Uttarkashi

फोटो: KGW

उत्तरकाशी में महसूस हुए 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके:उत्तराखंड

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी 12 की तड़के उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह करीब 5.03 बजे आया। भूकंप के झटके उत्तरकाशी से लगभग 40 किमी पूर्व में स्थित टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में महसूस किये गए। भूकंप आने पर लोग डर के कारण अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। बता दें कि पहाड़ी क्षेत्र में 4.1 तीव्रता काफी खतरनाक… read-more

शनि, 12 फ़रवरी 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Uttarakhand, uttarkashi

Courtesy: India.Com

Earthquake

फोटो: Amar ujala

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में महसूस हुए हल्के भूकंप के झटके

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के पास देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गए। रात को 1.28 मिनट पर आए झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से 23 किलोमीटर पूर्व की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में रहा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार 3.4 तीव्रता का झटका रात 1.28 मिनट पर महसूस किया गया। इससे पहले पिछले महीने प्रदेश के ही पिथौरागढ़ में भूकंप का झटका महसूस किया गया था।

रवि, 25 जुलाई 2021 - 01:01 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Uttrakhand, uttarkashi, pithoragarh, Earthquake

Courtesy: Samachar sach