Mamta Dixit

फ़ोटो: Hindustan

प्रधानाचार्य के खिलाफ मुस्लिम शिक्षिकाओं ने बनाया है गुट, छात्रों से कराती है नारेबाजी: आगरा

उत्तरप्रदेश के आगरा कैंट स्थित जॉय हैरिस स्कूल की महिला प्रधानाचार्य ममता दीक्षित का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अन्य शिक्षिकाओं ने खिलाफ रो रोकर शिकायत कर रही है। ममता का कहना है कि स्कूल में समुदाय विशेष की महिला शिक्षक उनके खिलाफ गुटबाजी करती है और इसमें से अधिकांश आगरा के सराय ख्वाजा की रहने वाली है। वहीं,… read-more

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Agra, uttarpradesh, Muslim woman, Teachers

Courtesy: Live hindustan

Akhilesh yadav

फ़ोटो: Ndtv.com

निर्विरोध समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए अखिलेश यादव: उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज नेता अखिलेश यादव को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। अधिवेशन में उनकी ताजपोशी निर्विरोध रूप से हुई। यह तीसरी बार है जब वे पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं। हालांकि अखिलेश के नेतृत्व में पार्टी 2017 यूपी विधानसभा चुनाव, 2019 लोकसभा चुनाव और 2022 यूपी विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है जिसमें पार्टी को हार मिली है।

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 06:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, President, uttarpradesh

Courtesy: Indiatv

Steel spoon

फ़ोटो: Navodaya Times

यूपी:32 वर्षीय व्यक्ति के पेट से निकली 62 चम्मच, 2 घंटे चला ऑपरेशन

उत्तरप्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें 32 वर्षीय व्यक्ति के पेट से डॉक्टर ने 62 चम्मच निकाली है। यह मामला मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाडा का है जहां विजय को पेट दर्द के चलते मुजफ्फरनगर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और इस मामले का खुलासा हुआ। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर राकेश खुराना ने कहा की जितनी स्टील की चम्मचें निकली है उन सभी के सामने का हिस्सा गायब है।

बुध, 28 सितंबर 2022 - 02:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Steel spoon, uttarpradesh, Operation, stomach pain

Courtesy: Indiatv

Rubina

फ़ोटो: Janhit times

पति ने दिया तीन तलाक, सनातन धर्म अपनाकर "रूबीना" ने मंदिर में रचाई शादी

उत्तरप्रदेश के बरेली में रूबीना नामक मुस्लिम लड़की ने सनातन धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से मंदिर में शादी रचा ली है। रामपुर विलासपुर गेट की रहने वाली रूबीना ने बताया है कि 9 साल पहले उसका निकाह शोएब नामक व्यक्ति से हुआ था, जिससे उनके तीन बेटे है। शोएब दारू पीकर रूबीना को पीटता था और एक दिन नशे में उसे तीन तलाक देकर घर से भी निकाल दिया था। बता दें कि रूबीना अब "पुष्पा" बन गई है।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 12:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: uttarpradesh, sanatan

Courtesy: Aajtak

Sakshi maharaj

फ़ोटो: Ndtv.com

कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव को लेकर बोले साक्षी महाराज- "मोदी के कारण आई सद्बुद्धि"

भारतीय जनता पार्टी से सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस पार्टी में होने वाले आगामी अध्यक्ष पद के चुनावों को लेकर जमकर निशाना साधा है। चुनाव का कारण पीएम मोदी बताते हुए महाराज ने कहा की पीएम मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद और वंशवाद खत्म किया है इसलिए कांग्रेस को अब समझ में आ गया है कि वंशवाद नहीं चलेगा और मोदी के महामंत्र से कांग्रेस को सद्बुद्धि आई है। बता दें कि इस दौरान उन्होंने केजरीवाल व ओवैसी को भी घेरा है। 

शनि, 24 सितंबर 2022 - 11:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Sakshi Malik, PM Modi, Indian National Congress, uttarpradesh

Courtesy: Aajtak

Moto sport

फ़ोटो: autosport

पहली मोटो ग्रां प्री विश्व चैम्पियनशिप रेस की मेजबानी करेगा भारत

आगामी वर्ष 2023 में उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में भारत पहली मोटो ग्रां प्री विश्व चैम्पियनशिप रेस की मेजबानी करेगा। इसे "ग्रां प्री ऑफ भारत" नाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार मोटो ग्रां प्री के मालिक डोर्ना और नोएडा में रेस प्रोमोटर ‘फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स’ ने आगामी 7 वर्षों तक भारत में प्रीमियर दुपहिया रेसिंग प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 08:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Motorsport, Bike racing, uttarpradesh, India

Courtesy: News18hindi

Gangrape

फ़ोटो: Telegraph

बरेली: गर्भवती महिला का सामूहिक बलात्कार, भ्रूण लेकर सास पहुंची थाने

उत्तरप्रदेश के बरेली से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक गर्भवती महिला से 3 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है। घटना इतनी भयावह है कि बलात्कार के बाद ही तीन महीने की गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया। पीड़िता की सास भ्रूण लेकर एसएसपी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंच गई। अब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और एसएसपी ने आश्वासन दिया है की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 04:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Gangrape, uttarpradesh, Pregnant woman, UP Police

Courtesy: Aajtak

Dog attack

फ़ोटो: News18hindi

गाजियाबाद में कुत्ते का आतंक, हमला कर शख्स को 100 मीटर तक घसीटा

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में पालतू कुत्ते के भयानक आतंकी की कहानी सामने आई है। जानकारी के अनुसार आदित्य वर्ड सिटी की लक्जुरिया एस्टेट सोसायटी में विकास त्यागी के रॉट व्हेलर पालतू कुत्ते ने हेमंत मेहरा नामक शख्स पर हमला कर उनको 100 मीटर तक घसीटा। कुत्ते का हमला इतना भयानक था कि हेमंत को अपने पैर की सर्जरी तक करानी पड़ी। अब इस मामले की शिकायत हेमंत ने कविनगर थाने में की है।

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 09:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Dog attack, gaziabad, uttarpradesh

Courtesy: Amar ujala

Yogi adityanath

फ़ोटो: Deccan herald

अब वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जांच कराएगी योगी सरकार

उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने मदरसों के बाद अब वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जांच करवाने का फैसला लिया है। सूबे के मुख्यमंत्री ने प्रशासन को आदेश दिया है कि एक महीने के भीतर सर्वे पूरा कर उन्हें रिपोर्ट सौंपी जाए। वहीं, मुख्यमंत्री ये यह निर्देश भी दिए हैं कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया जाए। हालांकि अभी तक वक्फ बोर्ड की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 08:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Yogi Adityanath, wakf board, uttarpradesh, investigation

Courtesy: News18hindi

Yogi adityanath

फ़ोटो: the week

उत्तरप्रदेश: तैयार हुआ योगी आदित्यनाथ का मंदिर, रोज होती है आरती पूजा

अयोध्या से सटे मौर्या के पूरवा गांव में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनाया गया है जिसमें रोजाना आरती होती है। यह मंदिर मसौदा ब्लाक के मौर्या के प्रभाकर मौर्य ने बनवाया है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धनुषधारी का अवतार दिखाया गया है और इस मंदिर का नाम भी श्री योगी मंदिर रखा गया है। इस दौरान मौर्य ने कहा की मैंने संकल्प लिया था कि जो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराएगा, उसका मंदिर अपने गांव में बनवाऊंगा।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 06:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: uttarpradesh, Yogi Adityanath, Yogi mandir, Ayodhya

Courtesy: News18hindi