PM Modi

फोटो: DD News

4,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए 12 अक्टूबर को उत्तराखंड जाएंगे पीएम मोदी

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 12 अक्टूबर को उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर जाने वाले हैं। इस दौरान वह कुल 4,194 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मोदी अल्मोडा में जागेश्वर धाम का दौरा भी करेंगे। उनका यात्रा कार्यक्रम पिथौरागढ़ जिले की यात्रा से शुरू होता है, जहां वह मायावती आश्रम में रुकेंगे। इस दौरान उन्हें चीन सीमा के पास स्थित आदि कैलाश के पवित्र स्थल पर आशीर्वाद प्राप्त करने का भी अवसर… read-more

बुध, 11 अक्टूबर 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, Uttrakhand, inaugurate projects

Courtesy: Navbharat Times

Kedarnath

फोटो: Latestly

केदारनाथ मंदिर के पास हुआ हिमस्खलन, नहीं पहुंचा मंदिर को कोई नुकसान: उत्तराखंड

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह केदारनाथ मंदिर के पास हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन के कारण मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि हिमस्खलन के कारण किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि केदारघाटी में लगातार बारिश हो रही है। इससे पहले सितंबर 21 को केदारनाथ हाइवे पर भूस्खलन की घटना हुई थी। 

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kedarnath Temple, no damage, Uttrakhand

Courtesy: Aajtak News

Khanduri

फोटो: lok saakshya

कोरोना पॉजिटिव हुए उत्तराखंड के पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने अगस्त 19 को कोरोना संक्रमण के लिए सकारात्मक परिषन किया। तबियत ख़राब होने के बाद खंडूरी ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए भर्ती हुए। डॉक्टरों ने उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी है। कुछ दिन पहले ही खंडूड़ी स्वास्थ्य संबंधित शिकायतों के साथ ऋषिकेश एम्स में भर्ती हुए थे। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत बीते दिन खंडूरी के सम्पर्क में आये थे, इसलिए… read-more

शनि, 20 अगस्त 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Former cm bc khanduri, corona positive, Admitted, Uttrakhand

Courtesy: Hillvani News

Earthquake

फोटो: Postman India

उत्तराखंड में महसूस हुए 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके

उत्तराखंड में आज दोपहर 12:36 बजे 3.4 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटकों ने धरती हिला दी। हालांकि भूकंप के झटके ज़्यादा तेज़ नहीं थे, पर भूकंप के कारण ग्रामीण इलाकों के निवासियों के मन में डर का माहौल पैदा हो गया। लोग बचने के लिए अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे। बता दें कि जुलाई 8 को उत्तराखंड के पहाड़ी ज़िले पिथौरागढ़ के पास बागेश्वर ज़िले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे… read-more

रवि, 24 जुलाई 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttrakhand, measuring, Earthquake, Richter Scale

Courtesy: Latestly News

Uttarakhand CM

फ़ोटो: Hindustan Times

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निवीरों को राज्य में नौकरियों के लिए मिलेगा विशेष अवसर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में अग्निपथ योजना के तहत चार साल सेवा करने वाले युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने में प्राथमिकता देने की बात प्रेसवार्ता में कही है। उन्होंने कहा अग्निवीरों को चार साल की सेवा के बाद राज्य में नौकरियों में उन्हें विशेष अवसर मिलेगा। पुलिस, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन में रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए सेवा नियमावली भी तैयार होगी। 

गुरु, 16 जून 2022 - 04:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Uttrakhand, CM, Pushkar Singh Dhami, Employment

Courtesy: Amar ujala

Amit shah

फ़ोटो: The Indian Express

गृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र के मामले में एसटीएफ ने मुकदमा किया दर्ज, छानबीन शुरू

गृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र के मामले में एसटीएफ में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बुध, 15 जून 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Home Minister, stf, Uttrakhand, Pushkar Singh Dhami

Courtesy: Amar ujala

Uttarakhand CM

फ़ोटो: Mint

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास में मिट्टी के गिलास में मिलेगी चाय

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में हस्तकला को बढावा देने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस साथ ही सीएम ने इस मिटटी से से निर्मित चीजों को अधिक से अधिक बढ़ावा दिए जाने के निर्देश भी जारी किये है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि, ”कुम्हार हस्तकला को राज्य में बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय में मिट्टी से बने गिलासों में चाय देने की शुरूआत की जाए।

शुक्र, 10 जून 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Uttrakhand, CM, tea, Puskar Singh Dhami

Courtesy: Hindustan

Ajay Kothiyal

फ़ोटो: India Tv

आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में सीएम फेस रहे कर्नल अजय कोठियाल ने मई 18 को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। उन्होंने अपने त्याग पत्र को साझा किया है जिसमें लिखा है ''पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं।'' 

बुध, 18 मई 2022 - 08:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: AAP, Uttrakhand, ajay kothiyal, Tweet, Resign

Courtesy: Zee News

Kedarnath Temple

फोटो: Janta Se Rishta

केदारनाथ में भीड़ प्रबंधन के लिए अलर्ट हुई ITBP की आपदा प्रबंधन टीमें: उत्तराखंड

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीमों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। ITBP प्रवक्ता ने मई 13 को बताया, उनकी एक टीम केदारनाथ मंदिर में यात्रियों के आवागमन को कण्ट्रोल कर रही हैं। बता दें, मंदिर में हर दिन 20,000 से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। मई 6 को मंदिर के पट खुलने के बाद से लगभग एक लाख तीस हजार लोग दर्शन कर चुके हैं। 

शुक्र, 13 मई 2022 - 03:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttrakhand, ITBP, alert, Kedarnath

Courtesy: Punjab Kesari

Cm

फ़ोटो: Rajya sameeksha

सीएम पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की हुई आपात लैंडिंग

सीएम पुष्कर सिंह धामी का हेलीकाप्टर की पंतनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। मौसम खराब हो जाने से सीएम पुष्कर सिंह धामी का हेलीकाप्टर पंतनगर एयरपोर्ट पर सुबह करीब 10 बजकर 28 मिनट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। सीएम खटीमा से देहरादून जा रहे थे। सूचना पर जिले के अफसरों में खलबली मच गई। आनन फानन आला अफसर पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंच गए।

मंगल, 10 मई 2022 - 06:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Uttrakhand, CM, Emergency Landing, Helicoptor

Courtesy: Hindustan