Kedarnath

फ़ोटो: Indus Scrolls

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान केदारनाथ धाम के कपाट

भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज मई 6 को विधि विधान से तीर्थयात्रियों के लिए खुल गए हैं। मंदिर के कपाट सुबह 06 बजकर 26  मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गए। पहले दिन केदारनाथ जी के दर्शन करने के लिए 12 हजार तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। सरकार की ओर से चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज केदारनाथ जी के बाद मई 8 को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

शुक्र, 06 मई 2022 - 12:23 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Kedarnath, Uttrakhand, Kapaat, Religion

Courtesy: Navbharat Times

Yamunotri

फ़ोटो: Uttarkashi

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने की घोषणा कहा- "यमुनोत्री धाम" के कपाट मई 3 को खुलेंगे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि "यमुनोत्री धाम" के कपाट मई 3 को खुलेंगे, और कहा कि सभी को सुखद और भक्तिमय चार धाम यात्रा की शुभकामनाएं। इसको लेकर मां गंगा की उत्सव डोली मई 2 को मुखवा मुखीमठ से सुबह 12.15 बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। रात्रि के समय बाबा भैरव मन्दिर में मां गंगा मैया की उत्सव डोली विश्राम करेगी। इसके बाद मई 3 को मां गंगा के कपाट विधि विधान से वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ खोल दिये जायेंगे।

सोम, 02 मई 2022 - 04:38 PM / by Pranjal Pandey

Tags: yamunotri, Uttrakhand, Ganga

Courtesy: News18

Ritu Khanduri

फोटो: AmarUjala

पहली महिला स्पीकर ऋतु खंडूरी ने संभाला पद, विधानसभा सत्र शुरू: उत्तराखंड

कोटद्वार से बीजेपी विधायक ऋतु खंडूरी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मार्च 29 से पदभार संभाला। नई सरकार के गठन के बाद उत्तराखंड विधानसभा के सत्र की शुरुआत हो रही है। ऐसा पहली बार होगा जब कोई महिला सदन का संचालन करेंगी। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज करके दोबारा सरकार बनाई है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का बजट के ऊपर… read-more

मंगल, 29 मार्च 2022 - 02:05 PM / by Anand Mishra

Tags: Uttrakhand, ritu khanduri, BJP Leader, Vidhansabha

Courtesy: Hindustan

Night Curfew Ends Uttarakhand

फोटो: The Economic Times

कोरोना मामलों में गिरावट के मद्देनज़र उत्तराखंड में हटा नाईट कर्फ्यू

उत्तराखंड में COVID-19 मामलों में गिरावट के मद्देनज़र, नाईट कर्फ्यू हटा लिया गया है। उत्तराखंड सरकार के आदेश के मुताबिक जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल और सैलून को पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। वहीं स्वीमिंग पूल और पार्क फरवरी 28 तक बंद रहेंगे। उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिसंबर 27, 2021 से नाईट कर्फ्यू लगाया गया था। अब उत्तराखंड सरकार ने सामान्य स्थिति में लौटने के लिए आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है।

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 09:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttrakhand, lifts night curfew, Covid-19

Courtesy: Amar Ujala News

Earthquake In Uttarkashi

फोटो: CNY Central

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में महसूस हुए 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार, फरवरी पांच की सुबह रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप तड़के करीब 3.15 बजे आया और यह पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से 58 किमी उत्तर पश्चिम में था। हालांकि भूकंप के कारण अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना… read-more

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Uttrakhand, uttar kashi

Courtesy: Live Hindustan

Yati Narsinghanand

फोटो: Live Law

हिन्दू धर्म संसद मामले में गिरफ्तार हुआ यति नरसिंहानंद

हरिद्वार में बीते महीने हुई हिन्दू धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ दी गई 'हेट स्पीच' मामले में उत्तराखंड पुलिस ने जनवरी 15 को यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले जनवरी 14 को मुसलमान से हिन्दू बने वसीम रिज़वी उर्फ जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार किया गया था। सीजीएम कोर्ट ने जितेंद्र त्यागी की जमानत भी खारिज कर दी है। इस मामले में 10 से ज़्यादा लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

रवि, 16 जनवरी 2022 - 10:01 AM / by अजहर फारूक

Tags: Hindu dharam sansad, Narsinghanand, waseem rizvi, Uttrakhand

Courtesy: Aajtak News

Election Commission

फोटो: The Hindu

आज हो सकता है पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

देश में उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यो में होने आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान चुनाव आयोग जनवरी 6 को कर सकता है। खबरों की माने तो यूपी में आठ चरणों, पंजाब में तीन चरणों, मणिपुर में दो चरणों, गोवा और उत्तराखंड में एक-एक चरण में मतदान कराने का एलान हो सकता है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव के दौरान अधिकारी और कर्मचारियों का वैक्सीनेटेड होना जरूरी होगा।

गुरु, 06 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Uttar Pradesh, Punjab, Manipur, Goa, Uttrakhand, Election Commission

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Harak singh Rawat

फोटो: ABP News

उत्तराखंड सरकार में पड़ी फूट, कैबिनेट मंत्री और विधायक ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी तगड़ा झटका लगा है। बीजेपी सरकार के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने दावा किया है कि सिर्फ हरक सिंह ही नही बल्कि एक और विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी बीजेपी का साथ छोड़ दिया है। इसको लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने एक ट्वीट कर लिखा कि, "डूबता जहाज़, भागते लोग।"

शनि, 25 दिसम्बर 2021 - 11:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: Uttrakhand, BJP, harak singh rawat, Elections

Courtesy: Aajtak News

Rishabh Pant

फोटो: News 18

ऋषभ पंत को बनाया गया उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उत्तराखंड सरकार ने राज्य में युवाओं के प्रति खेलकूद और जन-स्वास्थ्य में बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि युवाओं के आदर्श और उत्तराखण्ड के लाल श्री ऋषभ पंत जी को हमारी सरकार ने राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इस… read-more

सोम, 20 दिसम्बर 2021 - 12:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: Rishabh Pant, Uttrakhand, Pushkar Singh Dhami, Cricketer

Courtesy: Aaj Tak

Arvind Kejriwal

फोटो: The Economic Times

उत्तराखंड की महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे एक हज़ार रुपये:अरविंद केजरीवाल

उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी वोटरों को लुभाने में लगी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिसंबर 14 को काशीपुर पहुंचे हैं। पंजाब की तरह उत्तराखंड में भी महिलाओं के लिए खास एलान किया है। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने के बाद राज्य में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र की हर महिला के खाते में हर महीने एक हजार रुपये भेजे जाएंगे। एक परिवार की हर महिला को अलग-अलग हजार रुपए मिलेंगे।

 

मंगल, 14 दिसम्बर 2021 - 05:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: AAP, CM Arvind Kejriwal, Uttrakhand, Assembly Elections

Courtesy: Amar Ujala