Amit Shah

फोटो: ABP live

अक्टूबर 4 से दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर जाएंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अक्टूबर 4 से जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। यात्रा के दौरान वह क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और दो रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह वैष्णो देवी मंदिर भी जाएंगे। अगस्त 2019 में मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से अमित शाह की जम्मू और कश्मीर की यह दूसरी यात्रा है। अमित शाह मंगलवार को राजौरी में एक जनसभा को संबोधित कर अपने दौरे की शुरुआत करेंगे।

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amit Shah, Jammu and Kashmir, Visit, Vaishno Devi

Courtesy: India TV

Mata Vaishno Devi

फोटो: Tour My India

वैष्णो देवी यात्रियों के लिए बना नया दुर्गा भवन, 3000 श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था

माता वैष्णो देवी की यात्रा करने जाने वाले श्रद्धआलुओं के लिए अब श्रीमाता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने दुर्गा भवन तैयार किया है। इस भवन में 3000 श्रद्धालु फ्री में रह सकेंगे। इस भवन का शुभारंभ सितंबर 25 को किया जाएगा। ये माता के भवन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी बड़ा उपहार है। वहीं माता के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई आरएफआईडी कार्ड की सुविधा भी शुरू हो गई है।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: jammu, Mata Vaishno Devi, Vaishno Devi

Courtesy: News 18 Hindi

Mata Vaishno Devi

फोटो: News Nation

माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के लिए शुरू हुआ RFID यात्रा कार्ड : जम्मू-कश्मीर

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि अब माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जरूरी यात्रा पर्ची सिस्टम की जगह आरएफआईडी टैग की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। बता दें कि इस साल के अंत तक माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में श्राइन बोर्ड स्काई वॉक का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा। इससे यहाँ भीड़ नियंत्रण में आसानी हो पायेगी… read-more

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Vaishno Devi, Shrine Board, changed, travel slip system, rfid tag

Courtesy: ABP Live

Vaishno Devi

फोटो: Latestly

वैष्णो देवी में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही लागू होगा आरएफआईडी-आधारित ट्रैकिंग

भक्तों की संख्या पर नजर रखने और आपात स्थिति में आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के लिए वैष्णोदेवी जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान पत्र जल्द लागू होगा। मंदिर में भीड़ को रोकने के लिए 'दुर्गा भवन' पर काम किया जा रहा है, जिसमें 2,000 तीर्थयात्री रह सकते हैं। नए साल के दिन भगदड़ मचने के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूर्ण ऑनलाइन पंजीकरण प्रदान करने सहित भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई उपायों की घोषणा की थी।

सोम, 23 मई 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, rfid, Vaishno Devi, Shrine Board

Courtesy: Today News Network

Battery Car Services

फोटो: One India

वैष्णो देवी जंगल में लगी आग के कारण तीर्थस्थल के लिए बैटरी कार सेवाएं निलंबित

त्रिकुटा पहाड़ियों के जंगल में लगी के कारण मई 18 की सुबह श्राइन बोर्ड के अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के मद्देनज़र नए ट्रैक पर पत्थर गिरने से बचाव के लिए वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बैटरी कार सेवा को रोक दिया गया। मई 15 की शाम त्रिकुटा पर्वत के वनक्षेत्र में सांजी छत हेलीपैड के नज़दीक आग लग गई थी। आग के कारण श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने सोमवार को हेलीकॉप्टर सेवाओं को भी रद्द कर दिया था।

गुरु, 19 मई 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Battery car services, Vaishno Devi, halted

Courtesy: Enavabharat

 Helicopter Service

फोटो: The Daily Voice

त्रिकुटा पर्वत से सटी हुई पहाड़ियों में लगी आग के कारण हेलीकॉप्टर सेवाएं निलंबित: वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मई 16 को बताया कि कटरा माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पर्वत से सटी हुई पहाड़ियों में पिछले 3 दिनों से लगी आग के कारण जम्मू के सांजी छत हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर सेवाएं निलंबित रहेंगी। वन विभाग और माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा आग बुझाने के लिए वायु सेना (Air Force) को भी अलर्ट जारी किया गया है।

मंगल, 17 मई 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Vaishno Devi, Fire, Administration, Canceled, Helicopter Service

Courtesy: ZEE News

vaishno devi

फोटो: tourmyindia

आईआरसीटीसी वैष्णो देवी से लेकर मथुरा के कराएगा दर्शन, खास पैकेज में मिल रहा ऑफर

आईआरसीटीसी वैष्‍णो देवी जाने वाले यात्र‍ियों के ल‍िए आठ से नौ द‍िन का टूर प्लान लाया है जिसके लिए यात्रियों को स्‍लीपर के ट‍िकट के ल‍िए 8510 रुपये और थर्ड एसी के ल‍िए 10,400 रुपये का भुगतान करना होगा। मार्च 19 से मार्च 27 तक चलने वाली यात्रा में यात्री इस पैकेज की बुकिंग वेबसाइट से कर सकते है। इस प्लान में यात्री वैष्णो देवी के अलावा आगरा, मथुरा, अमृतसर, वाघा बॉर्डर,… read-more

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 01:00 PM / by रितिका

Tags: Vaishno Devi, Mata Vaishno Devi, IRCTC

Courtesy: Zee News

Vaishno Devi

फोटो: Amarujala

वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की हुई मौत

नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर में अफवाह के कारण भगदड़ मच गई जिसमें 12 लोगों की मौत जबकि 15 घायल हुए है। इस संबंध में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बयान जारी कर बताया कि हादसा जनवरी एक लगभग 2.15 बजे वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर तीन के पास हुआ। हादसे के बाद श्राइन बोर्ड के अधिकारी, जिला प्रशासन और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। 

शनि, 01 जनवरी 2022 - 11:15 AM / by रितिका

Tags: accident, vaishnodevi, Vaishno Devi

Courtesy: News 18 Hindi

Vaishno Devi

फोटो : Jansatta

जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए सरकार ने जारी की नई गाइलाइंस

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से जम्मू कश्मीर सरकार ने माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए है। भक्तों को वैलिड आईडीप्रूफ, वेरिफाइड आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट ले जाना अनिवार्य है। ये टेस्ट 72 घंटों से पुराने नहीं होने चाहिए। कोविड 19 के लक्षण नहीं होने पर ही श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति मिलेगी। मंदिर को सैनेटाइज करने के निर्देश भी दिए गए है।

शुक्र, 22 अक्टूबर 2021 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: vaishnodevi, Vaishno Devi, COVID Guidelines

Courtesy: TV 9 Hindi